तुम्हारे लिए
***********
भाग तीस
*************
जाह्नवी से अपर्णा के बारे में और कुछ जानने के लिए तन्मय उत्सुक तो बहुत था, पर जाह्नवी को फोन करने
से डर भी रहा था, सोच रहा था, फिलहाल और सब्र करना
ही ठीक रहेगा ,उसे यह भी लग रहा था कि जाह्नवी कहीं
उसके बार बार अपर्णा के बारे में ही पूछने से उखड़ न जाए , अजमेर जाते वक्त जो कुछ जाह्नवी ने उससे कहा था ,वो सब उसे याद था ,ऐसे में अपर्णा के बारे में जाह्नवी से ही बार बार पूछना, कहां तक उचित था, पर फिर भी वह आज अपेक्षा
कृत बहुत अच्छे मूड में था,और इस बात को प्रभा जी ने और मजिस्ट्रेट साहब ने स्पष्टतः यह महसूस किया था।
” आज बहुत दिनो बाद तुम्हारा बेटा इतने अच्छे
मूड में दिख रहा है ,वरना यह तो मुझे हर समय देवदास का आधुनिक एडिशन ही दिखाई देता था….”
“आप भी न ,जो मुहं में आए सो बोल देते हैं,और तुम्हारा बेटा ,तुम्हारा बेटा ,यह क्या ढंग है बोलने का ,आपका भी वो बेटा ही होता है, और वो कोई देवदास वेवदास बिल्कुल नहीं है ,मुझे तो लगता है उसका रिजल्ट आने वाला है,शायद इसलिए ही वो खुश है….”
” अरे हां, यह तो मैं भूल ही गया था,उसका रिजल्ट
तो दो चार दिन में ही आने वाला है ,मैंने यह अखबार में भी
पढ़ा था….”
लंच के करीब तन्मय के पास जाह्नवी की कॉल आई थी…”हैलो , तन्मय कैसे हो, हां, मैं भी ठीक हूं ,बस तुमसे ही
बात करनी थी ,नहीं फोन पर नहीं ,शाम को मिल सकते हो, हां ,तो ठीक है, हम शाम को मिलते हैं..मिल कर बताती हूं
तुम्हें सारी बात.. ओ.के. बाय….”
क्या हुआ होगा , तन्मय के मन में जाह्नवी के फोन
के बाद एक हलचल सी मच गयी थी ,पर पता तो जाह्नवी से बात करने पर ही पता चलेगा,शाम को तन्मय सही समय पर ताबड़तोड़ जाह्नवी के पास पहुंच गया था।
” हैलो ,एकदम सही समय पर आए हो, मैं भी बस ऑफिस से निकल कर सीधी आ रही हूं ,चलो हम बैठ कर
बातें करते हैं…”
उसके बाद जाह्नवी ने अपर्णी के साथ जो भी बातें हुई थीं ,वो एक एक करके तन्मय को कह दीं..” मेरे ख्याल से आपको इतनी जल्दी यह सब नहीं करना चाहिए था ,आई मीन.,वैसे तो एक तरह से मैं खुश हूं कि आपने मेरा ही काम आसान किया है, पर जिस मनः स्थिति में अपर्णा जी आज
हैं, अगर उनकी जगह कोई भी और होता तो वो यही कहता ,
कोई भी इतनी जल्दी किसी नयी रिलेशनशिप में नहीं जुड़ सकता ,हां , हो सकता है ,अगर आपकी जगह मैं उनके आस पास मौजूद होता,एक दोस्त की तरह उनकी इस तकलीफ से जुड़ गया होता,तो बेशक धीरे धीरे उनका विश्वास हासिल कर पाता, पर एक अजनबी के लिए इतनी जल्दी कुछ सोच पाना
कैसे मुमकिन है… “
जाह्नवी ने तन्मय की बात सुनी ,और चौंक गयी ,यही
तो वह भी कर रही है , वो भी तो अनजाने ही तन्मय की तक लीफ से जुड़ गयी है, हर मौके पर उसके आस पास मौजूद
रहने लगी है,उसका फेथ हासिल करने की कोशिश कर रही
है, उसके हर काम में शामिल हो कर ,शायद यही तो तरीका
है एक रिलेशनशिप से दूसरी रिलेशनशिप में जाने का ,फिर चाहे तन्मय की तरह पहली रिलेशनशिप काल्पनिक ही क्यूं
न हो।
” आप क्या सोचने लगी…” तन्मय ने जैसे उसे सोते
से जगा दिया था…” कुछ नहीं ,ऐसे ही..तुम्हारी बात को ही सोच रही थी ,ठीक कहा तुमने,इतनी जल्दी वो शायद तुमको नहीं अपना सकती , हर चीज के लिए टाइम चाहिए,हर रिले
शन भी एक तरह की इन्वैस्टमैंट है ,और इन्वैस्टमैंट तो समय
के साथ ही फलता है…बिल्कुल सही कहा तुमने….”
इधर अपर्णा ने जो जवाब जाह्नवी को देना चाहिए
था वह उसने तत्काल दे तो दिया था,उसमें उसके लिए सोचने समझने जैसा कुछ था भी नहीं ,पर जब वो जाह्नवी के घर से सुबह सुबह टैक्सी में अपने स्कूल होस्टल की तरफ जाने के लिए टैक्सी में बैठी थी और उसकी टैक्सी जयपुर की लगभग खाली सड़कों पर दौड़ने लगी थी ,तब उसके मन ने अपना
काम करना शुरू कर दिया, क्या सच में ऐसा मुमकिन है कि कोई आपको बस दो तीन बार देखे और यूं बरसों बरस आप
के बारे में ही सोचता रहे ,और वो भी इतना कि वो आपकी
हर बात से जुड़ जाए,आपके लिए इतना फिक्रमंद हो जाए
और यहां तक कि आपको खोजने के लिए तरकीबें लड़ाने लगे ,और एक दिन आपके पास पहुंच भी जाए और वो भी
यह जानने के बावजूद कि वह लड़की किसी और को चाहती
है और शहर छोड़ कर उसके साथ कहीं दफा भी हो चुकी है, हकीकत में ऐसा कोई प्यार होता है क्या , मगर वह तो खुद
ऐसे मरहलों से गुजर चुकी है ,विमलेश उसकी जिंदगी में कैसे आया यह उसे मालूम है ,उसे तो यह भी मालूम था कि वह शायद एक गलती करने जा रही है ,पर विमलेश तब कितनी मुलामियत से उससे पेश आया करता था ,हर वक्त उसकी आवाज की तारीफ किया करता था,उसके खरज़ में भी सुर
न चूकने की तारीफ ,उसकी लाजवाब लयकारी, उसके राग
के फैलाने का अंदाज, ऊंचे नोट्स में भी बिना आवाज फटे
गाने की क्षमता , और फिर तबले पर उसकी उंगलियों का जादुई खेल,उसे यह लगने लगा था ,जिंदगी की सारी सार्थ
कता उसने शायद इन क्षणों में ही पा ली थी।
आप जब प्यार में होते हो और जब तक दुनिया जहान
से दूर एकान्त में यह प्यार पलता बढ़ता रहता है तो वो ईश्वर
का एक वरदान लगनेज्ञलगता है ,पर जब वही प्यार दूसरी नजरों में आ जाता है,जब हम उसे सामाजिकता में जोड़ने
की कोशिश करने लगते है तो फिर सही गलत को लेकर
सवाल उठने लगते हैं ,पर उसे तब किसी सही गलत की भी परवाह नहीं थी , आज भी नहीं होती, पर बात तो यह थी कि विमलेश ने कभी भी अपनी स्थिति को स्पष्ट नहीं किया ,उस
ने उसे और अपनी पत्नी दोनो को अंधेरे में रखा, और बहुत चतुराई से उसकी कमजोरियों का फायदा उठाते हुए,उसे एक
निर्णायक मोड़़ तक ले गया।
उसे पहली बार कला और कलाकार के बीच की यह बदसूरत खाई दिखाई दी और इसके बाद तो जैसे उसका हर आदमी पर से विश्वास ही उठ गया, फ्रांसिस मैम सही कहती
हैं , परमेश्वर हैं पर दिलों में शैतान भी मौजूद है,वो कब जाग जाए कहना मुश्किल है,और आज फिर से एक और शख्स
एक और नयी बात,अपर्णा ने अपनी बेख्याली में सोचते हुए जोर से अपना सिर झटक दिया ,जैसे मन ही मन तन्मय का प्रपोजल बड़ी निर्दयता से एक बार और ठुकरा दिया हो ,उसे यह भी पता नहीं लगा उसकी टैक्सी कब होस्टल की बिल्डिंग के सामने आ पहुंची थी,टैक्सी जब झटके से रूक गयी तभी उसके सोच का क्रम भी टूटा था।
********************
(शेष. आगे )
अजय कुमार