लेखक – खेमकरण ‘सोमन’ माता-पिता की मृत्यु ने उसके जीने के तौर-तरीके बदल दिए। अब वह घर आता तो घर को अपने प्रति उदास-हताश पाता। भइया-भाभी के नए स्वरूप उसे विचलित कर देते। ऐसे में अकेलेपन के कारण वह अनाथ की अनुभूति से भरने लगा। आंतरिक बेचैनी में दर्दभरे फिल्मी गीत सुनकर वह बहुधा रो भी पड़ता। इसी तरह मार्च का रंगीला माह आ जाने पर भी उसने घर जाना उचित नहीं समझा। चार दिनों की लम्बी छुट्टी के दूसरे दिन, मकान मालकिन आ गईं, और आते ही साग-सब्जी, बिजली-पानी और मंहगाई का बोध करवाकर मकान के किराए में पाँच सौ रुपये की बढ़ोत्तरी के संकेत दिए। उसे चुप्प रहना अच्छा लगा, परन्तु मकान मालकिन की युवा लड़कियों के चेहरे देखकर अनुमान लगाना सरल था कि मम्मी का यह व्यवहार उन्हें अच्छा नहीं लगा। तीसरे दिन मकान मालकिन और लड़कियाँ गाँव में होली खेलने चली गईं। पीछे अपने कमरे में अकेला रह गया वह, खिड़की से बाहर देखने लगा- बच्चे, बुजुर्ग और लड़के-लड़कियाँ होली में मग्न- झूम रहे थे। उसने आईने में अपना चेहरा देखा- ओह… पूर्णतः सूखा हुआ। न चेहरे पर, न…