लेखिका -ललिता कश्यप सावन का मास आया,ले इन्द्रधनुष आया,रिमझिम फुहारों में,बरसता छम-छम। पवन ने यान छोड़ा,बादलों का घोड़ा दौड़ा,मेघराज नाद करे,बाज रहा ढम-ढम। हरित दुशाला ओढ़ा, फुलों का सुहावे जोड़ा,दामिनी लपक कर,बन रही हमदम। सत रंगी फुहारें हैं,मंद – तेज बौछारें है,मेघा की घटाएं घिरे,घन बोले धम-धम। ललिता कश्यप जिला बिलासपुर हिमाचल प्रदेश प्रकाशित तिथि: 17 जुलाई 2025