शून्य से शून्यता — Vcare Language Academy
July 22, 2025

लेखिका – सूर्यबाला उसने जिस-मसालों और सब्जियों से भरा थैला दीवार से टिकाया, आँचल के छोर से चाबी का गुच्छा निकाला, दरवाजा खोला और अंदर जाकर धप्प से पसर गयी। फिर आहिस्ते-आहिस्ते पसीना पोंछते-पोंछते नजर घुमायी और चारों ओर का जायजा लिया। सबकुछ अस्त व्यस्त-ऐसा-फैला… बच्चों की निकरें, बनियानें, पति की लुंगी, साबुन के झाग…