मेरे मन की उर्वर भू पर
हर दिन सपने उग आते हैं ।
आशाओं के पंख लगाकर
नये क्षितिज तक ले जाते हैं ।।
नभ-पिण्डों से बातें करके
छा जाती है मन मस्ती ।
होगा एक दिवस ऐसा भी
वहाँ बसेगी अपनी बस्ती ।।
इस धरती से अन्य ग्रहों तक
अक्सर होगा आना जाना ।
तन मन में रोमांच भरेगा
वहाँ पहुंचकर वापस आना ।।