Home
About Us
रचनाएँ
दोहे
ग़ज़ल
गीत
कहानी
कविता
लघुकथा
Contact Us
Log In
May 16, 2025
शिवा शशांक ओझा की कविता – स्मृतियों की रेखाओं
Hindi
लेखक
-शिवा शशांक ओझा
स्मृतियों की रेखाओं में,
अश्रु के कुछ धार भी थे,
अंतर्मन के मनसपटल पर
कुछ घातों के भार भी थे।
स्वप्न सुनहरे प्रिय प्रणय की
कोलाहल उद्गार भी थे।
नित्य समागम हर्षित था मन
विरह वेदना ज्वार भी थे।
मधुर मधुप सा था जीवन जब
तिक्त कटु कुछ क्षार भी थे ,
मैं था, तुम थीं, कौन जानता
जीवन में उपसंहार भी थे।।
~शिवा शशांक ओझा
छात्र,दिल्ली विश्वविद्यालय
प्रकाशित तिथि:
16 मई 2025
शिवा शशांक ओझा