नीना बेन हैरान रह गईं। फिर व्यंग्यपूर्वक बोल ही पड़ीं,
” अरे ,मैं हमेशा इस गलतफहमी में थी…कि तुम्हारे घर में तुम्हारी बहुत वैल्यू है…मतलब तुम्हारा ही राज है ।”
दर्शना आंटी की बात का मर्म समझ नहीं पाई। आश्चर्य से पूछने लगी,
” आप ऐसा क्यों बोल रही हैं…अनुज तो मेरी हर बात मानते हैं और घर में मेरी इच्छा ही सर्वोपरि है।”
आंटी मुस्कुरा कर बोल पड़ीं,
” अरे ,ऐसी बात है। मैं तो सोचने लगी थी कि तुम्हारी घर में नहीं चलती, अनुज जी की बात चलती है। अब देखो न, तुम्हारी सासूमां आई हैं पर मुझे आने के लिए मना कर दिया गया। पिछले माह इंडिया से अनुज जी की सासु मां आई थीं तो विभिन्न गुजराती व्यंजन बनाने के लिए मुझे तीन बार बुलाया गया था।
नीरजा कृष्णा
पटना