कुछ देर बाद चाय का कप पिता के सामने रखते हुए हरमेश बोला, “सरिता को बहुत-से काम
रहते हैं, वह कभी चाय या रोटी देना भूल जाए तो माँग कर ले लिया करो।•
अगले दिन शाम को बिंदेश्वर जी ने फिर से हरमेश को बुलवाया और बोले, “बेटा, बहू आज
फिर भोजन देना भूल गई।”
बेटा बोला, “कल कहा तो था आपको कि माँग लिया करो। जो चीज चाहिए उससे माँग लो,
मुझसे चाहिए मुझसे माँग लो…माँगने में कैसी शर्म?”
बिंदेश्वर जी कुछ देर तक बेटे के चेहरे की ओर देखते रहे, फिर बोले, “ठीक कहते हो बेटा,
माँगा तो शर्म उतार कर ही जाता है।…माँगना है तो शर्म कैसी! कैसी शर्म!!…ऐसा करना बेटा, मुझे
कल बाजार से अलुमिनियम का एक कटोरा ला देना।”
“अलुमीनियम का कटोरा!…किस लिए…?”
“भीख माँगने के काम आएगा…जब माँग कर ही खाना है तो कहीं से भी माँग लूँगा…बहुत बड़ी
दुनिया है, बहू-बेटे को क्यों परेशान करूँगा।”