डॉ. सत्यवान सौरभ के दोहे

लेखक - डॉ सत्यवान सौरभ

लोग सयाने कह गये, सौरभ बात महीन।
होते नहीं सगे कभी, दौलत के शौकीन॥
 
जब दौलत की लालसा, बांटे मन के खेत।
ठूँठा-ठूँठा जग लगे, जीवन बंजर रेत॥
 
कौन किसी के वास्ते, मरता है कब यार।
वक़्त पड़े तो दोस्ती, वक़्त पड़े तो प्यार॥
 
 
मेघा राठी करेले — Vcare Language Academy
आस्तीन जो क्या फटी, निकले सारे साँप।
वरना कैसे मैं भला, पाता ये सब भाँप॥
 
बदले का मत पालिए, कोई मन में पाप।
गले सड़े फल पेड़ से, गिर जाते हैं आप॥
 
जीवन बने सुहावना, दुख हो दूर तमाम।
यदि सुबह को सुबह कहो, और शाम को शाम॥
 
मत खेलों तुम आग से, मत तानों तलवार।
कहता है कुरुक्षेत्र ये, चाहो यदि परिवार॥
 
-डॉ सत्यवान सौरभ
कवि,स्वतंत्र पत्रकार एवं स्तंभकार, आकाशवाणी एवं टीवी पेनालिस्ट,
333, परी वाटिका, कौशल्या भवन, बड़वा (सिवानी) भिवानी,
 हरियाणा – 127045, मोबाइल :9466526148,01255281381

Author