पारुल अग्रवाल मित्तल की कविता – ‘बच्चे कहते हैं आजकल’

कविता-बच्चे कहते हैं आजकल

 

बच्चे कहते है आजकल मै अपनी अम्मा सी हो गई हूं

अक्सर कहती हूं बच्चों से जल्दी काम करो

खाने से पहले स्नान करो

मेरी ही तरह कहते है बच्चे कर लेंगे अम्मा…..

कभी तो मंदिर जाया करो

थो ड़ा पूजा में मन लगाया करो

गीली तौलिया सुखाने डाल दो

बालों में तेल डाल लो

मेरी ही तरह बच्चे कहते है कर लेंगे अम्मा ……..

बहुत देर हो गई अब पढ़ाई कर लो

कुर्ता उधड़ रहा है सिलाई कर लो

पड़ोस वाली आंटी आए तो चाय बना देना

रात के खाने के लिए आटा लगा देना

मेरी ही तरह बच्चे कहते है कर लेंगे अम्मा….

अब मैं अपने बच्चों को ढंग सिखा रही हूँ

अच्छे बुरे की तहज़ीब बता रही हूं

दुनियां के तरीके से अवगत कराना है

सीढ़ी दर सीढ़ी ऊपर चढ़ाना है

मेरी ही तरह बच्चे कहते है कर लेंगे अम्मा….

मना करने पर भी हमने सब सीखा

अब बच्चे केवल मन की करते है

वे अपनी अम्मा के अनुसार नहीं

खुद के अनुसार चलते है

इसीलिए उन्हें मुझमें अब मेरी अम्मा दिखाई देती है

और शायद इसीलिए वो कहते है कर लेंगे अम्मा……

कब मैं अम्मा सी हो गई पता ही न चला

बच्चे कहते है मै अम्मा सी दिखती हूं

शायद इसीलिए अम्मा से ताने सुनती हूं

अम्मा बहुत याद आती है तुम्हारी काश

तुम देख पाती तुम्हारी बिटिया अब तुम सी हो गई है ।

 

कवयित्री

पारुल अग्रवाल मित्तल
Agarwalmittalparul@gmail.com

WhatsApp Image 2026-05-29 at 19.02.32 — Vcare Language Academy

Author

Leave a Comment