तुम्हारे लिए
************
भाग सैंतीस
************
मदर फ्रांसिस की शक्ल से मातृत्व की महक आती थी , चौड़ा सा ,सरल रेखाओं से बना चेहरा , आंखों पर ऐनक और होठों पर खेलती हुई शाश्वत सी सहज मुस्कुराहट। मेघा
ने उन्हें देखा तो उसके मन की दुविधा तो उन्हें देखते ही दूर
हो गयी।
सामने एक ऐसा व्यक्तित्व था जिससे कुछ भी कहना आसान था, अपर्णा को यहां तुरंत आश्रय कैसे मिल होगा इसका अनुमान लगाना अब मेघा के लिए अब कठिन नहीं
रहा था।
” आप लोग मुझसे मिलना चाह रहे थे.,शायद किसी
एडमिशन के सिलसिले में, चलिए बताइये किस क्लास में चाहिए एडमिशन….” मदर फ्रांसिस का यही पहला सवाल
था, “नो मदर ,हम लोग यहां किसी और मुआमले में बात
करने आये हैं ,आपके स्कूल में कुछ दिन पहले जो म्यूजिक टीचर थीं न ,अपर्णा पटेल ,उस के बारे में बातकरने,मेरा नाम मेघा उपाध्याय व्यास है ,मैं एक डॉक्टर हूं और मेरे साथ यह
मेरे हस्बैंड हैं , डॉक्टर दिनकर व्यास ,हम लोग सीकर से आए हैं….”मदर फ्रांसिस उनकी बातों से जैसे कुछ उलझन में पड़ गयी थीं…” यह सच है ,अपर्णा को मैं अच्छे से जानती हूं ,मेरे स्कूल में ही म्यूजिक टीचर थी ,शी इज ए वैरी गुड टीचर एंड
ए वैरी गुड सिंगर आलसो,पर मैं आप लोगों से उसका कनै
क्शन मैं नहीं समझ पा रही हूं…हाउ कम…”
“आपका कहना ठीक है पर मैं अभी आप को सब कुछ समझाती हूं..” मेघा ने मदर फ्रांसिस की बात को बीच में ही काट दिया था,वो दोनो पति पत्नी मदर के साथ चर्च के सामने वाले एक छोटे से गॉर्डन में गुलमोहर के पेड़ के नीचे बिछी हुई बैंचेंज पर बैठ गये थे ,यह चर्च स्कूल के ठीक बगल में ही बना हुआ था। मेघा ने मदर को फिर बिना और देरी किए पूरी बात समझाई ,मेघा से हुई अपनी हालिया मुलाकात के बारे में भी उसने बता दिया और साथ में मेघा खुद क्या सोचती है यह भी उसने अपनी तरह से मदर फ्रांसिस को समझा दिया…
” जहां तक मैं समझ पाई हूं ,अपर्णा जैसा सोच रही
है वो एकदम वाजिब है,अपनी गलतियों से और उनकी वजह
से वो किन मुश्किलों में पड़ सकती थी ,इन बातों से वो बहुत
डर गयी है पर मदर मैंने यह जान लिया है कि वो अंदर से कितनी इन्नौसेंट है ,सच कहूं तो मुझे उसकी सिंपलीसिटी ने
मुझे छू लिया है और मुझे यह भी पता है कि वो आपको बहुत मानती है,एक तरह से आप उसकी इस नयी जिंदगी की गार्जि यन हैं ,उसकी मैंटोर हैं तो मैंने यही उचित समझा कि उसे और परेशान करने के बजाय मैं पहले आप से ही बात करूं।
मैंने आपको अपने भाई और उसकी सलाहियतों के बारे
में तो बता ही दिया है और मैं इस बात के लिए भी आपको एश्योर करना चाहती हूं कि अपर्णा अपनी जिंदगी में जो कुछ भी करना चाहती है,आई मीन अपने कैरियर और अपने म्यू जिक के हवाले से वो सब कुछ आगे भी जारी रख सकती है , अब आप जैसा कहें…”
मदर फ्रांसिस ने बहुत ध्यान से मेघा की पूरी बात को सुना ,और वो लोग यहां क्यूं आये हैं और अपर्णा से उन लोगों का क्या लेना देना है यह बात समझ में आते ही.वो सहज हो गयीं… ” आप लोग यह तो जरूर जानते होंगे कि हम लोग कैसे सोचते हैं,अपने जजमैंट में गलत साबित होना , या फिर अपने से कोई गलती करना उससे कहीं बड़ा है अपनी गलती को रियलाइज कर लेना और उसे सच्चे मन से कन्फैस कर लेना , टू माई माइन्ड अपर्णा इज ए पुअर सोल ,पर मुझे उस
की आवाज में उसके दिल की आवाज सुनाई देती थी, और यही वजह थी कि मुझे लगा उसकी हैल्प करना बहुत जरूरी है,पर अब वह संभल गयी है ,परेशानियों का वह दौर अब
पीछे रह गया है ,आज वो कम से कम अपने पैरों पर खड़ी है , दुनियावी बातें सोचने समझने लगी है।दिल की जगह अब वह दिमाग से काम लेने लगी है,ऐसे में आपका जो प्रपोजल है ,
जो एश्योरैंस है, काफी लुभावना है ,आप लोगों का परिवार
भी बहुत अच्छा है , जो भी एक लड़के और उसके परिवार
में होना चाहिए सब है पर आप यह भी याद रखिए कि अपर्णा का भी एक पास्ट है एक दुखद पास्ट ,क्या वह आप लोगों को चलेगा, वैसे जहां तक मेरा सवाल है , मैं खुश हूं कि आप उसे अपने घर में जगह देना चाहते हैं…और मैं इस बारे में अपर्णा
से भी बात करूंगी और उसे समझाऊंगी भी, आप लोग भी इसबारे में अच्छे से सोच लीजिए और वैसे भी शादी जैसी
चीज एक पर्सनल इश्यू है ,बेहद पर्सनल, आप इसके लिए किसी को कह तो सकते हैं,विवश नहीं कर सकते, आई वांट
टू सजेस्ट समथिंग, अगर आप लोग चाहें तो मैं यही चाहूंगी
एक बार इस मुआमले में आगे बढ़ने से पहले तन्मय अपर्णा
से मिल ले ,वो उसे अपना व्यू प्वाइन्ट समझा दे, और अपर्णा को भी हम उसे समझने का एक मौका दे और फिर हम लोग आगे बात करते हैं , मैं अगर आप चाहें तो मैं अपर्णा से कहूंगी कि वो एक बार खुले मन से तन्मय से मिल ले ,उसके बाद शायद चीजें आसान हो जाएं ,मगर आप लोग चाहें तो…”
” अरे नेकी और पूछ पूछ…तन्मय ने तो अभी तक अपर्णा को इसीलिए एप्रोच नहीं किया कि कहीं उसे यह न
लगे कि एक.और मुसीबत गले पड़ गयी.,मदर, इफ इट इज पॉसि बल काइन्डली एरेंज ए मीटिंग ,वी विल बी वैरी ग्रेटफुल..”
दिवाकर ने मेघा से पहले ही अपनी बात मदर के सामने रख दी थी….” ओ.के. मुझे आप लोग अपना फोन नम्बर दे दीजिए ,अपर्णा से बात करके मैं आपको कॉल करती हूं…”
एक बेहद पॉजिटिव नोट पर खत्म हुई थी यह मुलाकात।
************************
(शेष आगे…)
अजय कुमार