कहानी एक रात की….
भाग…. सात
” आप मुझे नहीं जानते तब तो आराम से सब बता सकते है…… क्यूंकि मै सुनकर जज नहीं करने वाली…. फिर भी मन में कोई संशय हो तो रहने दीजिये…. मोहिनी ने कुर्सी से उठते हुए कहा।
” मोहिनी…. रुकिए…. आप सुनेगी…. हिचकते हुए राजवीर ने कहा।
“हाँ…. मिस्टर सुपरमैन…. कहिये…. मोहिनी ने फिर से कुर्सी पर बैठते हुए कहा।
” आप हर बार मुझे अलग सम्बोधन क्यों दे रही है?
” फिर बताउंगी….. मोहिनी ने मुस्कुराते हुए कहा।
” अतीत बहुत कड़वा है, लेकिन शायद आज सब बह जाए….. जाने क्यों बहुत समय बाद किसी पर भरोसा करने का मन हो रहा है….राजवीर ने कहा।
कमरे में पिन ड्राप साइलेंट था। घड़ी की टिक टिक सुनाई दे रही थी। खिड़की की झिरी से आती हवा पर्दो को हिला रही थी। बाहर का तूफान राजवीर के मन में शोर मचा रहा था। उसे समझ नहीं आ रहा था वो कहाँ से शुरू करें क्या बताये क्या ना बताये….. और बताये भी तो क्यों?
“सुनिए..आप रिलैक्स हो जाइये पहले….बस इतना सोचिये कि मै आपकी डॉक्टर हूं…… और डॉक्टर से कुछ नहीं छुपाते। थोड़ी देर के लिए बच्चा बन जाइये। आपके बचपन में चलते है….. वहां….जहाँ से आपको कुछ भी याद है।
राजवीर के माथे पर पसीने की बूंदे उभर आई थी। बारिश के कारण मौसम ठंडा था लेकिन फिर भी राजवीर ने ऐसी ऑन कर दिया। वो कभी खड़ा होता, कभी बैठ जाता….. कभी बैठ कर उँगलियाँ चटकाने लगता।तो कभी पैर हिलाने लगता। उसकी टीशर्ट पसीने में भीग चुकी थी। मुस्कुराते हुए उसके होंठ काँप रहे थे। शब्द उसकी जबान पर आकर वापिस चले जाते।मोहिनी को समझ आ रहा था कि वो पैनिक हो रहा है। मोहिनी ने उठकर उसे पानी दिया…. और अपने पर्स से निकालकर एक टेबलेट दी…
” ले लीजिये….. अक्सर मै ये टेबलेट अपने पेशेट को देती हूं रिलैक्सएशन के लिए… ट्रस्ट इशू हो तो नेट पर इसके फायदे नुकसान पढ़ सकते है।
लम्बे समय से अवसाद की दवाई लेने के कारण राजवीर साल्ट देखकर ही समझ गया था कि वो रिलैक्स करने की ही दवाई थी….. उसकी पल्स बढ़ रही थी। दवाई ली तो आराम मिला। कुछ रुककर राजवीर ने बोलना शुरू किया।
” मोहिनी जी एक इंसान एक जिंदगी में कितने जीवन जी सकता है? शायद एक या दो या फिर तीन….. लेकिन मै अपने इस जीवन में ढेरो जीवन जी चुका हूं….. कभी कभी ऐसा लगता है कि मानो मेरे अन्दर बहुत सारे राजवीर है….. क्या पता ये जिंदगी की आखिरी रात हो, चलिए… आपको अपने जीवन के सफ़र पर ले चलता हूं।
माँ कहा करती थी कि नाना जी बहुत गरीब थे। माँ के तीन छोटे भाई और दो बहने थी। कभी कभी घर में खाना भी ना होता।नाना जी ने माँ से पंद्रह वर्ष बड़े व्यक्ति से उनकी शादी कर दी। वो मानसिक रूप से बीमार थे। माँ उस घर में केवल काम के लिए आयी थी।माँ को तो जैसे सुख का परिचय ही ना था। विद्या नाम था मेरी माँ का। वो साक्षात् देवी स्वरुप थी। बहुत सुन्दर और गुनी। माँ का नाम विद्या जरूर था लेकिन माँ पढ़ी लिखी नहीं थी। वो आदमी मानसिक रूप से बीमार था, फिर भी माँ का ख़याल रखता। माँ को उतना भी काफ़ी लगता। वो हमेंशा माँ को अपने पास देखना चाहता था। जब माँ पूरा दिन काम में लगी रहती तब गुस्सा हो जाता। लेकिन माँ उसे मना लेती।माँ के विवाह को लगभग सालभर होने आया था। उस घर में माँ की सास, ससुर, दादी, देवर देवरानी नन्द और देवर के दो बच्चे थे। इन सबका काम माँ अकेले करती। फिर भी मुस्कुराती रहती।
जो मिल जाता पहन लेती जैसा मिलता खा लेती। एक दिन……..
” क्या हुआ था उस दिन….. मोहिनी ने पूछा।
लेकिन राजवीर चुप था, वो बाहर खिड़की की ओर देख रहा था।
” टेक आ डीप ब्रेथ….. नाउ टेल मी व्हाट्स हैपन….
” उस दिन….. उस दिन घर में कोई नहीं था। सब रामलीला देखने गए थे। उस घर के मुखिया चीफ गेस्ट थे वहां। माँ भी गई थी।माँ बहुत खुश थी। अरसे बाद घर से बाहर निकली थी। तभी माँ को ध्यान आया कि उन्हें अपने पति को एक दवाई देनी है…… घर जाने की कहकर वो वहां से निकली…… घर थोड़ी ही दूरी पर था। उनका देवर ये कहकर उनके साथ आ गया कि रास्ते में अंधेरा है वो चलेगा साथ….. लेकिन…… लेकिन उसकी नियत ख़राब थी….. घर आकर उसने माँ को कमरे में बुलाया।
” सुनो, भैया को दवाई देकर कमरे में आना, मेरे सर में दर्द है “, उसने कहा।
” आती हूं, भैया जी “विद्या ने अपने कमरे में जाकर अपने पति को दवाई दी। फिर वो तेल लेकर अपने देवर जीवन के कमरे में गई….. उसने जीवन से पूछ कर उसके सिर में तेल लगाया। कब जीवन ने उसका हाथ पकड़ लिया विद्या को पता ही ना चला। उसने जीवन से छोड़ने का आग्रह किया। जीवन पर इस समय हवस सवार थी। वो रिश्तो की मर्यादा भूल गया था।
” भैया जी, मै आपके भाई की पत्नी हूं….. भाभी हूं आपकी….. छोड़ दीजिये मुझे, जाने दीजिये”
” ऐसे कैसे जाने दूँ… और वो पागल, वो पागल क्या ही जानता है शादी बियाह के बारे में, सुन… तू मुझे बहुत पसंद है…. दीवाना हूं मै तेरा। कब से तुझे पाना चाहता हूं, बस एक….
“शर्म करो, राक्षस हो तुम, घर की लक्ष्मी पर बुरी नज़र डाल रहे हो, पाप लगेगा तुम्हे,”खुद को बचाते हुए विद्या ने कहा।
” पाप नहीं प्यार….. क्या ही सुख देता होगा वो पागल तुझे…. मै दूंगा वो सुख…..कहकर जीवन विद्या को नोंचने लगा। उसकी हवस भरी निगाहेँ विद्या को भेद रही थी। उसकी इज़्ज़त तार तार कर रही थी।विद्या कमजोर थी बेबस थी लेकिन लाचार नहीं। किसी तरह जीवन को धक्का देकर वो वहां से भागी…..जीवन का सर दीवार में लगा था और बेहद खून निकला। विद्या डर गई वो वहां से भागी और इतना भागी की जब तक उसके पाँव ने साथ दिया वो रुकी नहीं, वो भागती रही। उसको नहीं पता था जिस गाड़ी में वो बैठी है, वो उसे कहाँ ले जाएगी, लेकिन उसकी कोई मंजिल भी तो ना था……गाड़ी में आते वेंडर, कोई चाय के लिए आवाज़ लगाता तो कोई कोल्ड ड्रिंक के लिए। कभी भेलपुरी की खुशबू नाक में चढ़ जाती तो कभी अमरुद की मिठास मन को तृप्त कर देती लेकिन विद्या, विद्या को अभी हर आने जाने वाले में जीवन दिखाई दे रहा था। वो अपने फटे कपड़ो को सहेज रही थी। वो उनमे सिकुड़ती जा रही थी।ट्रेन में दरवाजे के पास वो गठरी बनी बैठी रही। टीटी ने जब विद्या से टिकिट के बारे में पूछा तो विद्या कुछ ना कह पायी। उसकी डबडबाती आँखे और फटे कपडे उसका हाल बया कर रहे थे। टीटी ने उसे अपनी सीट बैठने के लिए दे दी…..
ट्रेन अपने स्टेशन पर पहुंच चुकी थी। लेकिन विद्या का कोई स्टेशन ना था। वो उसी प्रकार चुप बैठी थी।
क्या हुआ फिर विद्या का?
“यदि विद्या राजवीर की माँ थी तो पिता कौन थे?
जीवन का क्या हुआ?
अब विद्या कहाँ जाएगी? कौन करेगा विद्या की मदद?
जानने के लिए पढ़िए…..
कहानी का अगला भाग।
पारुल अग्रवाल मित्तल
Agarwalmittalparul@gmail.com