तुम्हारे लिए
*************
भाग बयालीस
***************
अगली सुबह जब मेघा के पास मदर फ्रांसिस का फोन आया था तो मेघा पहले से ही उसके लिए तैयार बैठी थी, उसने पहले ही तन्मय से सब पूछ लिया था…” कांग्रेच्युलेशन्स मदर,बधाई की सच्ची हकदार तो आप ही हैं ,मैं जल्दी ही जय पुर पहुंचती हूं आगे रास्ता तैयार करने ,मेरे घर का तो सब मुझ पर रहा पर थोड़ी सी दिक्कत अपर्णा के पापा को ले कर है , पहले उनसे बात करनी जरूरी है पहले,कैसे उन्हें तैयार करूं
बस मैं यही सोचती बैठी थी …”
“उसकी चिंता मत कीजिए ,आपको फोन करने से पहले मैंने अपर्णा को कहा है कि वो कल ही अपने पापा को जयपुर बुला ले ,इधर कल मैं भी पहुंच रही हूं जयपुर , मैं भी उनसे अपनी तरह से बात कर लेती हूं, उसके बाद हम, दोनों फैमिलीज़ की एक मीटिंग रख लेते हैं , फिर आगे का प्रोग्राम भी तय कर लेंगे, आप अपनी तरफ का सब ठीक कर लीजिए जो भी डवलपमैंट हो ,बता दीजिए..गॉड विलिंग सब ठीक ही होगा…”
“वाह,फिर तो कोई दिक्कत ही नहीं है, मैं भी कोशिश करती हूं ,जल्दी ही आपको अच्छी खबर देने की..” मेघा को
मदर फ्रांसिस का इतना मददगार होना बहुत अच्छा लग रहा
था और यह बात भी एक तरह से अपर्णा के स्वभाव और किर दार का सुबूत भी दे रही थी, अपर्णा अगर कोई सामान्य या संदिग्ध नेचर की रही होती ,तो मदर फ्रांसिस कभी इस काम
के लिए इस तरह से कभी आगे नहीं आती।
अपर्णा लेकिन थोड़ी परेशान थी ,उसने अपने पापा को अगले दिन जयपुर स्कूल में आने के लिए कह तो दिया था, पर उसे चिन्ता हो रही थी कि पता नहीं वो कितने खुले मन से इस नये मुआमले को लेंगे ,कहीं वो यह न समझ लें कि इतनी जल्दी इस लड़की ने एक नया चक्कर और शुरू कर दिया, अगले दिन सुबह दस बजे ही मदर फ्रांसिस उसके स्कूल में
आ गयी थीं और फादर जॉन से मुलाकात कर रही थी।उसके पास अपने पापा का भी फोन आ गया था कि वो ज्यादा से ज्यादा एक घंटे में उस के स्कूल पहुंच जायेंगे।
जब रघुवीर सिंह ने स्कूल में प्रवेश किया तो वो मन
ही मन कुछ डरे हुए थे ,उन्हें अपर्णा ने यूं अचानक बुला भेजने की वजह भी नहीं बताई थी तो वो यह समझ नहीं पा रहे थे
कि अपर्णा को उनकी इस तरह अचानक उनकी क्या जरूरत आन पड़ी है,जब वो अपर्णा के क्वार्टर में पहुंचे तो वहां अपर्णा मौजूद ही नहीं थी,दरवाजे खटखटाने पर उस की जगह उनके सामने अपर्णा की जगह मदर फ्रांसिस दरवाजे में खड़ी थीं।
” क्षमा कीजिए ,शायद मैं गलत क्वार्टर में आ गया हूं…मेरी बेटी अपर्णा है यहां…”
” आप सही क्वार्टर में ही आये हैं ,अपर्णा क्लास में है, दरअसल मैंने ही उससे कहा था कि वो आपको आज यहां
जयपुर बुला ले,मेरा नाम मदर फ्रांसिस है,मैं ऐबनेजर अजमेर की प्रिंसी पल हूं, जहां आप की लड़की पहले टीचर थी…”
“नमस्ते प्रिंसीपल साहिबा ,मुझे पता है आप ने ही मेरी लड़की की इतनी मदद की थी ,और उसे उस बदमाश विमलेश से बचाया था ,और बाद में उसके म्यूजिक के टैलेन्ट के लिए उसे आकाशवाणी का रास्ता दिखाया है,इसके लिए तो आप का मैं जितना धन्यवाद करूं वो कम है,पर मैं यह नहीं समझ पा रहा कि मुझे आपने आज कैसे याद किया है….”
अपर्णा के पापा अब मन ही मन कुछ आश्वस्त हो गये थे…”आप पहले आराम से बैठ तो जाइये, फिर मैं कहती हूं,
पर इससे पहले एक और बात मुझे कहनी है , मैं जो मदद उसकी कर सकती थी वो तो मैंने कर दी , अब असल में उसे आपकी मदद की जरूरत है और यही वजह है आज.आपको बुला भेजने की..”
इसके बाद मदर फ्रांसिस ने उन्हें तन्मय के बारे में ,फिर उसके परिवार के बारे और फिर उनकी जो मेघा से बातचीत
हुई थी उसके बारे में सब कुछ सिलसिलेवार बताया और अपर्णा के पापा आश्चर्य से मुंह खोले सब कुछ सुनते रहे,और जब मदर फ्रांसिस की बात खत्म हो गयी तो वो अपनी जगह
से उठ कर खड़े हो गये,और अपने दोनो हाथ जोड़कर कांपती हुई सी आवाज में बोले, ” मैंने तो आज तक यह सिर्फ सुना
था कि ईश्वर खुद मदद करने नीचे नहीं आते,किसी न किसी
को निमित्त बना कर भेज देते हैं,आपने जिस तरह से एक बिन मां की लड़की को पहले सही रास्ता दिखाया है और फिर उस
के लिए एक सुयोग्य लड़का भी ढूंढ निकाला है, उसके बाद मैं भला क्या ऐतराज करसकता हूं ,मैं कोई बहुत बड़ा आदमी तो नहीं हूं पर मैंने फिर भी अपनी इस अभागी लड़की के लिए बहुत कुछ जुटा रखा है, कुछ ज्यादा की जरूरत होगी तो मैं जमीन का एक टुकड़ा भी बेचने के लिए तैयार हूं।आप जो भी कहेंगी मैं उसके लिए तैयारहूं ,मजिस्ट्रेट साहब से भी जब मिलना हो मुझे यह बता दीजियेगा…”
“अरे ,अरे ,आप इस तरह मुझे हाथ मत जोड़िए , और आप कहां उठ कर चल दिए ,अभी अपर्णा आने वाली है ,हम लोगों को अभी मिल कर चाय पीनी है ,इस आने वाली खुशी
के लिए मिठाई खानी है और इतनी आसानी से आप सब मान गये ,उसकी मुझे बहुत बहुत बधाई भी तो देनी है।
मदर फ्रांसिस की बातों से मेघा को यह लग गया था
कि वो अपर्णा के पापा को जरूर साध लेंगी,पर वो खुद अपने पापा को यह सब कैसे बतायेंगी,यह उसकी समझ में नहीं आ रहा था, बहुत ही टेढ़ा काम होने वाला था यह, अपने पापा के स्वभाव को वो अच्छे से जानती थी , वो किस तरह से सोचते हैं ,यह बात जरूर थी कि वो उसकी बातों को पूरा वजन देते
हैं, उसकी समझ पर यकीन भी करते हैं ,पर जो बात वो उनसे कहने जा रही थी,वो किसी भी तरह मामूली नहीं थी, आखिर
अपर्णा जीवन भर उन्हीं के साथ रहने वाली है , वो एक बार किसी भी तरह वो उसके दबाव में यह बात मान भी गये मगर उनके मन में इसको ले कर कोई कचास रह गयी, तो उसे पता है ,इसके बाद हर बात में इसका असर दिखता ही रहेगा, उसने देखा है तन्मय के बारे में ही वो कितने सालों तक किस तरह से बोलते रहे हैं, और यह मुआमला तो उससे कहीं ज्यादा बड़ा है , एक बार तो बहुत संभव है वो आसमान ही अपने सर पर उठा लें और इस मुआमले में कुछ और कहने सुनने से ही इन्कार
कर दें ,शायद इस प्रकरण की सबसे मुश्किल कड़ी यही है
और यही बात उसके जिम्मे आ पड़ी है। इस मुआमले में दिन कर की राय लेनी भी बहुत जरूरी है ,वो हर बात को अच्छे से भांप लेते हैं ,तन्मय के मुआमले में भी उनका अनुमान कितना सटीक निकला था, यही ठीक है, मेघा ने सोच लिया था, वो
दिनकर से इस बारे में पहले बात करेगी, पर एक बार मदर फ्रांसिस अपर्णा के पापा से बात तो कर लें।
मदर फ्रांसिस का फोन तो मगर उसकी उम्मीद से कहीं पहले आ गया ,और जब उन्होंने पूरी बात उसे बताई तो वह तो मदर फ्रांसिस के बात करने के तरीके पर दंग रह गयी, कितनी आसानी से उन्होंने अपर्णा के पापा की सहमति को हासिल भी कर लिया था..”आपने तो सच में कमाल कर दिया ठीक है ,मदर ,मैं जल्दी ही अपने पापा से बात कर के आपको बताती हूं ..” अब मेघा को अपने पति का घर आने का इंतजार था ,मरीजों से निपट कर , रात को ही खाने की मेज पर ही यह बात हो पाई।
” मेरे हिसाब से तुम्हारा यह डर ही गलत है , तुम्हारे पापा इन्साफ पसन्द इन्सान हैं , उनके लिए हर मुआमला ,चाहे वो उनके घर का ही क्यूं न हो ,एक कोर्ट केस है ,तन्मय को वो पहले ऐसे क्यूं ट्रीट करते थे, यह बात भी तुमने ठीक से नहीं समझी,उसने गलती की थी ,अपने दोस्तों के चक्कर में अपने कैरियर को ही वो दांव पर लगा बैठा था,यह बात भला उन्हें कैसे पसन्द आती ,मगर यह बात अलग है ,तुम समझ रही हो कि वो किसी के प्रेम को नहीं समझ पायेंगे ,मुझे नहीं लगता ,
वो उम्र में बड़े हैं,पर एकदम खुले दिमाग के हैं ,वो जरूर इस बात के मर्म को समझ लेंगे,तुम देख लेना,और तुम मुझे इस मुआमले में तुरंत मत घसीट लेना ,पहले तुम जा कर उनसे बातकरो और अपनी मम्मी से भी ,फिर तन्मय को साथ बिठा कर आगे का सब तय करना ,मेरे सामने यह सब ठीक से नहीं हो पायेगा ,हां ,अगर कोई दिक्कत आयी तो फिर मैं जरूर चलूंगा तुम्हारे साथ…” दिनकर की बातें सुन कर तो मेघा का अपने पति पर प्यार उमड़ आया,कितनी अच्छी तरह से वो हर बात को समझते हैं,” डाक्टर साहब आपका तो जवाब ही नहीं , हर मर्ज की नब्ज तुरंत पकड़ लेते हैं ,ठीक है ,अब मैं लेती हूं अपने पापा से लोहा ,और कौशिश करती हूं उनको मनाने की, अपनी दलीलों से, बस ईश्वर मेरी मदद करे…” दिनकर अपनी पत्नी की बात सुन कर जोर से हंस पड़े थे….
*****************************
(शेष आगे )
अजय कुमार