अजय कुमार का उपन्यास – ‘बात एक रात की’ – भाग -7

बात एक रात की
*************
भाग सात
**************
सीनियर इंस्पेक्टर माचवे की सफाई सुन कर , ए.सी.पी. मनोहर जोशी के खुरदरे और गंभीर चेहरे पर हल्की मुस्कुराहट आ गयी थी…” स्मार्ट चैप…मतलब हमारा सामना
इस बार एक सुलझे हुए और पेशेवर हत्यारे से पड़ा है,जिस
के पास अपना एक गैंग भी है,मतलब एक और नये गैंग का सूत्रपात हुआ है, जिसका हमेंसामना करना है अब मुम्बई में, क्यूं सही कहा न मैंने,जिसके बारे में हम ज्यादा कुछ भी नहीं जानते,ऐसी एक और आफत गले आ पड़ी है हमारे, क्यूं, ठीक कहा न मैंने.. “
“यस सर , बट नो सर…।”
“अब तुम्हारी इस बात का क्या मतलब है..।” एक अजीब सा ही रिश्ता था मनोहर जोशी और माचवे के बीच में जिसमें अफ़सर और मातहत जैसा सुलूक भी था तहज़ीब भी थी,और साथ में एक दूसरे पर पूरा भरोसा भी था..”स्मार्ट चैप
है हमारा हत्यारा इसके लिए यस सर, पर वो सरटेनली ही एक
एक पेशेवर है.,इसके लिए नो सर,जैसी सूझ बूझ उसने दिखाई है ..वैसी ही सूझ बूझ प्रोफेशनल लोग नहीं दिखाते..आई मीन प्रोफेशनल लोग भी सूझ बूझ दिखाते हैं..स्मार्ट भी होते हैं..पर उनका एटिट्यूड डेयरिंग होता है…यहां इस हत्यारे ने इस बात का पूरा ध्यान रखा है कि बस उसका ऐम पूरा हो जाए, उसके अलावा कहीं और कुछ भी न हो, इसलिए हमारा काम कठिन जरूर है..फर्स्ट टाइमर है अपराधी,तो कोई भी रिकॉर्ड नहीं है
उसका, उसे ढूंढना मतलब भूसे के ढेर में से एक सुंई तलाश
करना है, पर हमारा सामना पेशेवर लोगों से तो यकीनन नहीं है,इस हत्या से जुड़े लोग लगता है आपस में मजबूती से जुड़े हैं,शायद गहरे दोस्त हैं जो फिलहाल पूरी तरह हत्यारे के साथ हैं,जहां तक मेरे ख्याल है यह हत्या एक मिशन थी सबके लिए विजय घाट्गे को तो मरना ही चाहिए ऐसा कुछ, मगर कोई गैंग नहीं है यह, मेरे ख्याल से ये लोग इसी काम को अंजाम देने के लिए इकट्ठे हुए हैं,मुझे नहीं लगता, ये आगे और तंग करेंगे हमें मतलब यह काम कर दिया ,और बात खत्म….”
” इतना यकीन से कैसे कह सकते हो तुम यह बात।”
“सर ,वैसे तो अभी तक हमें पोस्ट मौर्टम की डिटेल्ड रिपोर्ट मिली नहीं है..पर मुझे यह लग रहा है कि हत्या के लिए जो पिस्टल इस्तेमाल की गयी है ,वह बहुत पुरानी स्टाईल की है,अगर हत्या इतनी पास से नहीं की गयी होती तो शायद यह
घाटगे मरता ही नहीं,और दूसरा फायर जो हमारा ध्यान भट काने के लिए किया गया है, वो गोली हम अभी तक बरामद
तो नहीं कर पाए हैं..वैसे भी वो गोली खुले में चलाई गयी है..
तो मिलनी मुश्किल है ,पर यदि मिल गयी तो यकीन है मुझे
यह दूसरा पिस्तौल भी आउटडेटेड ही होगा..पेशेवर लोग ऐसे असले पर भरोसा नहीं करते…।”
” हुम्म ..तुम्हारी बात में दम है,माचवे,पर देखो कल सुबह किसी तरह प्रेसनोट को टाल दिया था मैंने..पर अब हमें एक रिजनेबुल बयान जारी करना ही होगा..तुम अपने सैकेन्ड राउन्ड की कुछ तफ़सील दे दो…और यह भी बताओ कि मुझे प्रेस रिलीज में क्या कहना चाहिए और क्या कहने से कम से कम अभी बचना चाहिए …।”
” पेशेवर लोगों से सामना होता…तो हम जरूर कुछ हेर फेर की सोचते,पर अब नहीं,जो भी तफ़सील मैंने आपको बताई है वो सब कह दीजिए वो लोग अमैच्योर हैं तो सुनेंगे तो समझ जायेंगे हम समझ गये हैं उनकी मोडस ओपरेंडी..बहुत करीब हैं उनके,उनका पूरा थोट प्रोसेस समझ चुके हैं, अगले राउन्ड के बारे में अभी कुछ मत कहिए अभी, उन्हें गैस करने दीजिए, यहां तक तो उन लोगों ने खूब सोच समझ कर सब किया है , पर आगे का उन्हें भी कोई अंदाजा नहीं है..तो वो
अब जो भी करेंगे मैं समझता हूं उसमें कोई न कोई गलती वो लोग जरूर करेंगे… और वही है मेरा दूसरा राउन्ड…।”
” खूब छांग…नहीं बताऊंगा पर तुम मुझे तो बताओ कि  आगे क्या करने वाले हो..।” मनोहर जोशी के चेहरे की सख्त रेखायें अब शिथिल हो गयी थी,उन्हें लग गया था उनका जूनि यर बिल्कुल सही ट्रैक पर है।
” देखिए सर…अब नयी लीड के लिए.मुझे दो ही काम करने हैं..पहला विजय घाट्गे के जो भी करीबी हैं..उनसे पूछ ताछ करना जिससे मालूम हो कि कौन सी ऐसी घटनाएं हैं
जहां उन्हें यह लगा हो कि बेशक वो कानूनन बच गये हों पर यह लगा हो कि कोई उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है,उनके
पीछे आ कर अपना बदला ले सकता है ,संभवत: वो लोग
हमारी मदद न करें तो मैं घाट्गे से जुड़े सभी मुआमलों से जुड़े लोगों की जांच.करूंगा…कि शायद उनमें से. कोई आस पास
ही मौजूद हो…दूसरा मुझे यह.भी डाउट है कि हत्यारे ने शायद हत्या करने से पहले ही अपने छुपने की जगह भी तय कर रखी हो…तो देखूंगा कि विठोबा हॉल से पांच सात मिनिट की दूरी पर ऐसी कौन कौन सी जगहें है.जहां वो भाग कर आसानी से पहुंच सकता था…एक और बात जैसा मैंने आपसे अभी कहा पोस्ट मौर्ट्म की पूरी रिपोर्ट का और इंतजार है मुझे जिससे
मेरी थ्योरी का सच और झूठ और क्लियर हो जायेगा…  “
मनोहर जोशी की आंखों में अब प्रशंसाके गहरे भाव थे इंस्पेक्टर माचवे के लिए….”ठीक है, माचवे ऑल द बैस्ट.. अभी तुम जाओ..एंड कीप मी पोस्टेड…बताते रहना आगे की हर प्रोग्रैस….”
पिछले कुछ  सालों से विजया की जिंदगी एक रोलर कोएस्टर बन गयी थी,और इस रोलर कोएस्टर में बैठ
कर न जोरों से चीखने का कोई फायदा था,न ही इस बात पर बैठ कर रोने से फायदा कि इस राइड में बिना किसी टिकिट के
ही जिंदगी ने उसे चढ़ा दिया था,पहले कुछ दिनो में जैसे उसके सोचने समझने की शक्ति ही खत्म हो गयी थी, कुछ ही महीनों पहले ही उसे यह जॉब मिली थी और उसके तुरंत बाद ही यह हादसा आसमान से आ पड़ी एक उल्का की तरह उस पर आ गिरा था, पूरे घर में वह अकेली रह गयी थी,और उसके बाद उसने जिस तरह से एक एक कर के रिश्तों के रंग उतरते देखे उसका तो हर चीज से विश्वास ही उठ गया था।
वो तो अच्छा हुआ,उसके पापा ने उससे शुरू से हर बात शेयर की थी..अपने फाइनेन्सेज और लायबिलिटिज का सारा हिसाब समझा रखा था इसलिए उसने हर छोटी बात का ध्यान भी रखा था,वरना उसे अपने परिवार के साथ… न जाने और क्या क्या खोना पड़ता।
स्कूल से वापस आ कर लिफ्ट से ऊपर जाते हुए फिर से उस हत्यारे ,उसकी मजबूत पकड़ और उसकी फुस फुसाती उस आवाज का ख्याल उसे आ गया, अभी लिफ्ट में भी वो अकेली थी तो एक ठंडी सिरहन उसके बदन में ऊपर से नीचे तक दौड़ गयी थी।
ऊपर कपड़े बदल लेने के बाद जब विजया के पास मानसी का फोन आया तो उसे कुछ तसल्ली सी महसूस हुई, आज सच में वो अकेले रहने में खुद को अनकम्फर्टेबल पा रही थी..और तभी उसे अपनी सहेली की बात याद आई कि तू चाहे तो नैट पर देख लेना.विजय घाट्गे के सारे पिछले कारनामों की डिटेल्स मिल जायेगीं…और यह बात.याद आते ही उसने नैट पर सर्च करना शुरू कर दिया था…एक के बाद एक सनसनीख़ेज किस्सा मिलता चला गया, “खन्डाला में रेव पार्टी , ऐन रेड के समय विजय घाट्गेनिकल भागने में कामयाब “,” विजय घाट्गे के पास अवैध ऑटोमैटिक मशीन गन होने का शक, पोलिस जांच में मगर कुछ भी नहीं निकला “, “पेज थ्री पार्टी में विजय घाट्गे ने की नवोदित हीरोईन साशा से बदतमीजी ” , विजय घाट्गे का मशहूर डायमन्ड व्यापारी नवीन भुखमारिया की
हत्या में हाथ होने का शक , उसकी मंगेतर से था उसका शादी का इरादा “, “रायगढ़ में विजय घाट्गे पर अवैध रूप से शिकार करने का आरोप ” और न जाने क्या,विजया तो उन पुष्ट अपुष्ट ख़बरों की डिटेल्स को पढ़ते पढ़ते ही थक गयी…पर बाद में कुछ दूसरी तरह की ख़बरें भी थीं…जैसे ” विजय घाट्गे अब करेगें सियासत में अपनी नयी पारी चालू” , ” दैनिक अख़बारों के सर्वे के मुताबिक विजय घाट्गे इस वक्त सर्वाधिक लोकप्रिय
युवा नेता वगैरह वगैरह। विजया ने थक कर मोबाइल बंद कर
दिया, सच में, उसे तो कभी भी, कोई भी मार सकता था।
***********************************************
(शेष आगे )

अजय कुमार

WhatsApp Image 2026-07-19 at 17.37.20 — Vcare Language Academy

Author

Leave a Comment