अजय कुमार का उपन्यास – ‘बात एक रात की’ – भाग -8

बात एक रात की
****************
भाग आठ
**************
मोबाइल एक तरफ रख कर विजया सोचने लगी, कितना टेड़ा और अतरंगी आदमी था यह विजय घाट्गे ,सही कहती है मानसी इस का मर जाना ही ठीक था…वरना पता नहीं, नेता बनने के बाद यह क्या क्या नये गुल खिलाता।
विजया जाने कितनी देर और यूंही लेटी सोचती रहती यदि मानसी ने आ कर उसके फ्लैट का दरवाजा न खट खटाया होता,अंदर आते ही मानसी ने विजया से कहा..” जरा टी.वी. तो खोल,अरे रे मैं तो भूल ही गयी टी.वी. तो तेरा जाने कब से ही बिगड़ा पड़ा है..याद ही नहीं रहा मुझको…।”
अपने ही सिर पर हल्का सा चपत मार कर मानसी ने अफ़सोस जताते हुए कहा.. ” क्यों ऐसा आज क्या खास
आ रहा है टी. वी. में…” विजया को अचरज हुआ , “अरे कुछ नहीं..पोलिस आज अपना बयान जारी करने वाली है ,विजय घाट्गे के कत्ल के.केस में… जरा सुनते क्या मालूम किया है
पोलिस ने अब तक…।”
यह बात सुनते ही विजया के कान खड़े हो गये..यह बात तो सचमुच सुनने जैसी है…पता तो चले उस हत्यारे का क्लू मिला है क्या कोई..”हां, टी.वी. तो खराब है,अब नया ही लेना पड़ेगा.पर तेरे पास तो बढ़िया मोबाईल है…उस पर सुन
ले न …वैसे कब आने वाली है पोलिस टी.वी. पर…”
“अरे वाह… देख रही हूं…आज तो तू भी सुबह से बड़ी दिलचस्पी ले रही है इस ख़बर में…क्या बात है… ।”
“अरे मैं क्यूं लेने लगी ख़बर,वो तो सुबह से ही चर्चा है न ,बस इसलिए पूछा.. गॉर्ड बता रहा था सुबह उस रात यहां
पर भी आई थी पोलिस पूछताछ करने.. पर कुछ सुराग नहीं मिला…इसलिए शायद उल्टे पैरों ही लौट गयी…।”
“ओह तो यह बात है,अब समझ आया क्यूं तुझे इतनी पड़ी है उसकी…खैर…पता तो लग ही जायेगा..अरे हां..बातों बातों में भूल ही गयी..तूने यह तो पूछा ही नहीं कि मैं इस बड़े
से थैले में क्या लाई हूं,बताऊं,वैज कोल्हापुरी और पूरण पोली
आई कहने लगी…रोज तो खुद ही बना कर खाती है…आज
तो कम से कम उसे छुट्टी मिले मरे खाना बनाने से।
इधर ए.सी.पी. मनोहर कांत जोशी ने अपनी प्रेस मीट
में वही सब बातें कहीं जो उन्हें सीनियर इन्सिपेक्टर माचवे ने
अब तक बतायी थीं,प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ आज ए. डी. जी. कृष्णकान्त पैठारे भी मौजूद थे…जैसे ही प्रेस ब्रिफिन्ग्स समाप्त हुई , हॉल में बैठे रिपोर्टर्स के प्रश्नों की जैसे बाढ़ ही
आ गयी.. ‘ सामना ‘ के पत्रकार देबू राघव ने पूछा…”कमाल है ,ए.सी.पी. साहब बिना किसी ठोस सुबूत के इतनी सारी
बातें आपने कह डाली..अच्छा है पुलिस इतनी कल्पनाशील
हो गयी है..पर आपने सोचा है कि अगर पोस्ट मौर्टम रिपोर्ट में आपकी यह थ्योरी गलत साबित हुई तो आप क्या करेंगे,
कहीं ऐसा तो नहीं है आप इस वाकये को बहुत ही हल्के
तरीके से ले रहे हैं…” मनोहर जोशी ने बस इतना ही कहा कि पोलिस को थोड़ा और समय चाहिए,आप लोग तब तक जरा धैर्य रखिए, इस जवाब के बाद और किसी सवाल का जवाब नहीं दिया ए. सी. पी. साहब ने पर इन्सिपेक्टर माचवे अपनी जगह बिल्कुल सही थे..प्रेस कॉन्फ्रेंस का तत्काल जो असर चाहिए था ,वो जरूर हुआ,और तत्काल हुआ।
जब मोबाईल बजा, मंगेश चाय वाले की दुकान पर खड़ा था , उसने बस अभी अपनी चाय का कप खाली कर के नीचे रखा ही था..और एक सिगरेट सुलगाई थी..चाय पीने के फौरन बाद उसे सिगरेट पीने की आदत थी…मंगेश कॉलर का नाम देखते ही..चाय की दुकान से दूर,फुटपाथ पर कुछ दूर आगे बढ़ गया।
” हैलो , भाऊ…आपके ही फोन का इंतजार था…
क्या है अगला आदेश…।”
“कुछ नहीं , सब काम खत्म हुआ..फौरन गांव लौटना है …मलय को भी ले कर जाना…अगर वह रूकना भी चाहे
तो रूकने नहीं देना है उसे…. और हां..बस दो घंटे के भीतर भीतर निकलना है तुम दोनो को और हां यहां से रवाना होने
से पहले याद करके फोन की इस चिप को जरूर बर्बाद कर देना और अपनी वही पुरानी वाली चिप फिर डाल देना, दो
ढ़ाई घंटे बाद,मैं करता हूं दोबारा फोन..।”
” मगर भाऊ ..इसी समय..अब तो रात हो गयी है,आप अगर इजाजत दें तो हम कल सुबह सुबह निकल जाएं लेकिन आप चाहते हैं तो हम अभी निकल जाते हैं…।”
” मैं भी यही चाह रहा था कि तुम लोग कल सुबह ही निकलते…पर अभी पोलिस ने एक प्रेस मीटिंग की है.. और उसे सुन कर तो लग रहा है कि उन लोगों को काफी कुछ
पता लग गया है, जरूर उन्हें कोई महत्वपूर्ण सुराग या कोई पक्का सुबूत मिला है… और ऐसे में तुम लोगों का इस शहर
से तुरंत निकल जाना ही बेहतर है..पर यह भी ठीक है…कल सुबह ही निकलो तुम लोग…जैसा तय था…पर इस शर्त के साथ कि तुम्हारे फोन की यह चिप तुम तुरंत नष्ट कर दोगे..
और अब से कभी भी फोन हरगिज मत करना मुझे… कल
दिन में जब तुम पहुंच जाओगे गांव….तब कर लूंगा तुम से
मैं बात…और हां मलय से भी कह देना कि वो रात में बाहर
न जाए कहीं.. अब सुबह ही निकलना है तुम लोगों को.गांव
के लिए.. अब ठीक है न..और याद रहे फोन बिल्कुल करना मुझे..और यह चिप बर्बाद कर देना फौरन.. और आज के
बाद से, हमने जो किया है इस प्रकरण पर कभी कोई बात
नहीं होगी.. कल दिन में होती है दोबारा बात…सब समझ
गये न….अब मैं रखता हूं फोन…”
मंगेश ने फोन कटते ही उसे अपने जेब में डाला
और पास से गुजरते ऑटो रिक्शा को बुला लिया और पूछा, “भइया दादर चलोगे।”
रिक्शे वाले ने हां में अपना सिर हिलाया और मंगेश तुरंत ऑटो में बैठ गया..पिछला एक दिन भी मुश्किल से काटा था उसने यहां,पता नहीं लोग कैसे इतने चाव से रहते हैं इस महा नगर में..दो ही दिन में नाक तक भर गया हूं मैं तो..पर चलो.. कल सुबह तो फुर्र हो जाना है, मंगेश ने एक गहरी लंबी सांस ली और यह सोचते ही एक लंबी मुस्कुराहट आ गयी उसके चेहरे पर..कितने अरसे तपस्या.करनी पड़ी थी इस काम को करने.के लिए..कितनी जानलेवा थी यह प्रतीक्षा ,कामयाबी आखिरकार मिल ही गयी और बप्पा ने चाहा तो कल सुबह
इस नर्क जैसे शहर से छुटकारा भी मिल जायेगा…और फिर वही गांव की ताजी हवा और फिर वही मस्ती…मंगेश को
अब ऑटो से बाहर देखना अच्छा लगने लगा था,और बहुत
गर्व महसूस हो रहा था उसे अपने किए हुए कारनामे पर,उस
ने बेख्याली में अपने जेब से फिर फोन निकाल लिया था..
मलय को भी बता देता हूं भाऊ का मिल गया है ग्रीन सिग्नल फिर एकदम ख्याल आया ..क्या कहा था अभी भाऊ ने,फोन
की इस सिम को तुरंत बर्बाद कर देना है…तुरंत यह ख्याल
मन में आते ही उसने अपने फोन को स्विच ऑफ कर दिया… मिल कर ही बताता ह़ू उसे सारी बात।
चौकशी चॉल में रूका हुआ था मंगेश,वहां पहुंचते ही
वो जल्दी से भागता हुआ अंदर पहुंचा और फिर तेजी से सीढ़िया चढ़ कर अपने कमरे पर आया..मगर उसका दिल धक्क से रह गया,दरवाजे पर ताला पड़ा हुआ था, मतलब मलय फिर कहीं बाहर निकल गया,अब क्या करे वो.फोन तो कर नहीं सकता , इंतजार ही करना होगा.उसने अपनी वाली चॉबी से ताला खोला ..पर तभी उसके कंधे पर जोर का हाथ पड़ा,एकदम देखा तो मलय ही खड़ा था सामने..” क्या दादा  आप भी, हमेशा घोड़े पर सवार रहते हो…आवाजे दे रहा हूं , मगर आप हो कि सुन ही नहीं रहे…भागे भागे आ रहे हो…
क्या हुआ है….”
मंगेश ने तुरंत मलय का हाथ पकड़ा और खींच कर उसे अंदर कमरे में ले गया…” हर वक्त का मजाक ठीक नहीं है … बहुत हल्के में ले रहा है तू इस सब को.. भाऊ का फोन आया है..आज हमें कहीं बाहर नहीं निकलना है और सुबह
को ही निकल पड़ना है गांव के लिए..हमारा.काम खत्म ,और हां फोन की इस चिप से भी छुटकारा पाना है, अभी समझा।”
” तो इसमें इतना क्यों परेशान हो रहे हो सब करता
हूं न…बस अभी लो…और कहीं नहीं जाऊंगा.. इसमें क्या है भाऊ ने कह दिया…तो हर दूसरीबात खत्म….।”
*****************
(शेष आगे…)

अजय कुमार

 

WhatsApp Image 2026-07-19 at 17.37.20 — Vcare Language Academy

Author

Leave a Comment