कारगिल एक प्रेम कथा
भाग -10
पंकज जीजाजी ने शाही पनीर, कश्मीरी पुलाव, दम आलू, तवा रोटी आदि का ऑर्डर किया और खाने के अंत मे शिमला में उस रात इतनी ठंड गहराने के बाद भी आइसक्रीम का ऑर्डर किया।
खाना खाते और गप्प मारते हुए रात के 11.30 बज चुके थे। बाहर कड़ाके की ठंड बढ़ने लगी थी… शायद कुफ़री में बर्फबारी हुई हो। वंदना दीदी के साथ ब्लैकेट में बैठे बैठे उर्वशी को बहुत अच्छा लग रहा था… मगर दीदी जीजाजी तो हनीमून पर आये थे, इसलिए ज्यादा देर रुकना मतलब “कबाब में हड्डी बनना” था। पंकज जीजाजी और वंदना दीदी संकोचवश न तो उसे जाने को बोल पा रहे थे और न ही उनकी उर्वशी को रोकने की इच्छा हो रही थी।
उर्वशी ने ही विदा लेने की पहल करते हुए कहा कि रात बढ़ गई है इसलिए वह अब घर जा रही है। इस पर पंकज जीजाजी ने उर्वशी से दूसरे दिन यानि रविवार को “शिमला घुमाने” का वादा लेकर उसे होटल के बाहर तक आकर विदा किया।
अगले दिन सुबह लगभग 10 बजे वंदना दीदी ने ने फ़ोन करके उर्वशी को अपने दिन भर की प्लानिंग का ब्यौरा दिया, आज का लंच और डिनर दोनों ही उर्वशी को वंदना दीदी और जीजाजी के साथ ही करना था, हाँ शाम को लगभग 5 बजे वह सब चाय के लिए उसके घर आयेंगे।
आज शिमला हाउस घूमकर दिनभर कुफ़री में बर्फबारी का मज़ा लेना है, शाम की चाय के बाद मॉल रोड घूमकर शॉपिंग वगरैह करने का प्रोग्राम है।
24/105
लगभग 11.15 पर उर्वशी होटल स्नो-लैंड में पहुँच गई, जहाँ पंकज जीजाजी और वंदना दीदी पहले से ही तैयार थे, उन्होंने एक रेंटल कार दिन भर के लिए किराये पर बुक कर ली थी।
30 मिनट में ही कार शिमला हाउस पहुँच गई, ब्रिटिश साम्राज्य की भारत की ग्रीष्मकालीन राजधानी की इंजीनियरिंग कला देखते ही बनती थी।
उस जमाने में जब “वाटर पंप” का आविष्कार नहीं हुआ था, तब भी इस इमारत में “फायर सेफ़्टी” उपकरण एवम स्व-अग्निशमन क्षमता की इंजीनियरिंग तकनीकी विकसित की गई थी, जो आज भी चालू हालत में थी।
आसपास के पेड़, गार्डन एवम भव्यता उर्वशी के लिये बिल्कुल भी नई नहीं थी, वह तो लगभग हर महीने ही किसी न किसी परिचित या रिश्तेदार को साथ घुमाने के लिए आ जाया करती थी… मग़र पंकज जीजाजी और वंदना दीदी तो हनीमून पर आये थे, लिहाजा उनके लिये हर एक स्मारक, बगीचा, सीनरी बहुत खास थी। पंकज जीजाजी के “वीडियोकॉन कैमरे” की जवाबदारी अब उर्वशी के ऊपर थी, “नवदम्पति” हर जगह अलग-अलग पोज़ बनाकर खड़े हो जाते थे, जिनको कैमरे में सुरक्षित करने का काम उर्वशी कर रही थी।
शिमला हाउस से बाहर निकलते निकलते 1 बज रहा था, पास के ही एक रेस्टोरेंट में जीजाजी ने खाने का ऑर्डर किया, खाना खाते ही वह सब निकल पड़े अगले पड़ाव कुफ़री की बर्फबारी का आनंद लेने के लिए।
शिमला से कुफ़री लगभग 16 किलोमीटर दूर ही होगा, मगर दोनों ही जगहों के बीच जमीन आसमान का फ़र्क था, शिमला में तापमान अभी 8 डिग्री था
कारगिल_एक_प्रेमकथा
PDF reader
पर कुफ़री में तो तापमान 0 से भी नीचे था, नियत स्थल तक पहुँचने के बाद आगे की चढ़ाई के लिए टट्टू पर चढ़कर जाना था।
तीनों ही टट्टू पर सवार होकर उस स्थान पर पहुँच गये जहाँ से बर्फबारी का आनंद लिया जाता था।
पंकज जीजाजी और वंदना दीदी बहुत रोमांटिक हो रहे थे, हम सभी एक दूसरे पर बर्फ के गोले बना बना कर फेंक रहें थे, जब ठंड ज्यादा लगने लगी तो सबने पास की ही दुकान से गर्मा-गर्म मैगी का आनंद लिया, वंदना दीदी और जीजाजी ने शिमला की ट्रेडिशनल पहाड़ी वेशभूषा में फोटोग्राफर से फोटोज़ खिंचवाये, फिर याक के ऊपर बैठकर कई फोटोज़ खींचवाये। दोपहर कब खत्म हो गई, वक्त का तो पता ही न चला।
सूर्यास्त के शानदार दृश्य को तस्वीरों में कैद करते हुये सभी वापस अपनी उसी कार से उर्वशी के घर पहुँचते हैं। उर्वशी और वंदना दीदी किचिन से चाय नाश्ता बनाकर उसका आनंद लेते हैं।
बर्फ़ में खेलने से उनके कपड़े भीग चुके थे, इसलिए वे सभी अपने साथ लाये कपड़े चेंज करके मॉल रोड के लिये निकल पड़ते हैं।
क्रमशः
अविनाश स आठल्ये