बात एक रात की
**************
भाग अठारह
************
सीनियर इन्सिपेक्टर माचवे रायगढ़ तो पहुंच गये पर जितनी तैयारी वो मन ही मन कर के वहां पहुंचे थे , वैसा वहां कुछ भी नहीं था, जो कुछ भी उन्होंने वहां जाकर देखा उससे उन्हें निराशा ही मिली।
पीड़िता के घर में सिर्फ दो लड़कियां थीं, एक मान्यता जिसका बेरहमी से पहले गैंग रेप हुआ और फिर कत्ल और दूसरी उसी की ही छोटी बहिन किरण,हां,एक छोटा लड़का
भी था,पर वो गृह स्वामिनी की बहिन का लड़का था। उसे
गोद लिया गया था, प्रवेश नाम था उसका और शेष, मां और बाप थे,जिन्हें देख कर ही समझ आता था कि वो उस वीभत्स घटना के बाद अपना यह बिखरा हुआ घर संभाल पाएं वही गनीमत थी, विजय घाट्गे जैसे कद्दावर शख्सियत की हत्या
की साजिश की रचना तो बहुत दूर की बात है, फिर भी वो इतनी दूर आए थे तो कुछ पूछताछ तो करनी ही थी।
“आप लोगों ने पुलिस में रिपोर्ट के बाद कुछ भी नहीं किया..कुछ भी नहीं…।”
” क्या करते साहिब..कुछ समझ में ही नहीं आया..
वो बदमाश तो छलावे की तरह गायब हो गये जैसे..कुछ पता
ही नहीं चला..।”
” आप पूरी बात बताइये मुझे, क्या हुआ था ,उस दिन..शुरू से…क्यूं गयी थी आपकी बेटी ऐसी एकान्त जगह में…।”
” यही तो कसूर था साहिब उसका,बहुत हिम्मतवर थी मान्या..हमारी तो बात ही नहीं सुनती थी… एन.सी.सी. में थी
न साहिब,ग्रुप कमांडर,डरती ही नहीं थी..कहीं भी चली जाती थी…उस दिन भी चली गयी…कोई कैंप था , माउन्टेनियरिंग
का…बहुत मना भी किया…पर होनी को कौन टाल सकता है नहीं मानी…चली गयी,और यह सब हो गया..।”
” पर वहां तो बहुत लड़कियां होगीं…फिर इसी के साथ …कैसे ?”
” अरे साहिब..यह दो सहेलियां हैं..बचपन की..हमेशा साथ साथ रहती हैं, बात ही खत्म नहीं होती थी इनकी कभी.. उस दोपहर भी बातें करते करते दूर निकल गयीं…जंगल में.. और वहीं पर यह हादसा हो गया,जीप में बैठा कर ले गये उसे पहले उसे ही पकड़ा था,वो सहेली महिमा तो भाग गयी जैसे तैसे पर मेरी बेटी..” कहते कहते रो पड़े थे मान्यता के बाबा.. मुश्किल से ढाडंस बंधा पाए थे माचवे.. फिर आगे बात शुरू हुई..” महिमा ने तो फिर जरूर ही देखा होगा उन लड़कों को उसने भी नहीं पहचाना…”
” कहां साहिब..हड़बड़ी में ठीक से देख ही नहीं पाई… पुलिस वालों ने तो बुलाया भी था..कुछ बदमाश लड़कों को बुला कर शिनाख्ती परेड भी कराई थी…पर उनमें से तो कोई नहीं था..या शायद वो पहचान ही नहीं पाई अगर था भी तो..”
“यह भी तो हो सकता है बाहर के लड़के हों… यहां
तो आते ही रहते हैं…बाहर गांव से…।”
” हो सकते हैं साहिब…पर हम क्या कह सकते हैं.. जब पुलिस ही कुछ सुराग नहीं ढूंढ पाई,बहुत चक्कर लगाये थाने के पर सब बेकार…कुछ भी नहीं हुआ..” माचवे इतनी बातचीत के बाद भी काम का एक सूत्र भी नहीं ढूंढ पाये थे
क्या वो महिमा नाम की लड़की से बात करके देखे…फोटो
दिखाए उसे विजय घाट्गे या मनोज पंवार के भाई की,शायद वही पहिचान ले, यही बात वाजिब लगती है..” कहां रहती है
यह महिमा , उससे भी एक बार बात कर लेते…”
” उसकी तो शादी हो गयी साहिब, आज कल पुणे में है…पास ही घर है उसका..अभी तो वो ससुराल में है..पता तो
वही दे सकते हैं…”
“ठीक है,.फिलहाल उसका पता ही हमें दे दीजिए..कर लेगें उससे भी बातचीत,एक आखिरी सवाल,यह इतनी बड़ी घटना हुई ,कोइ नेता भी जरूर आया होगा यहां,आपने उससे गुहार.नहीं लगाई, कोई बातचीत नहीं हुई उससे…”
“आये थे साहिब., वनमंत्री जी खुद आये थे…घाट्गे साहिब…बहुत भले आदमी हैं..हमें मदद भी दिलवायी,पर वो भी क्या करते साहिब, जब वो मुजरिम ही फरार हो गये,कोई सुबूत गवाह ही नहीं मिला…नसीब ही खोटे थे हमारे, होना ही था सो हो गया…अब रोने से भी क्या फायदा…”
यह बात सुनते ही माचवे के कान खड़े हो गये…उस
की यह थ्योरी भी सही निकली…पर रही एक थ्योरी ही..इतनी चतुराई से मुआमले को रफा दफा किया है कि कोई बात बन नहीं रही..यहां आने से पहले थाने जा कर पोलिस केस फाइल भी देखी थी उन्होंने इस मुआमले की..सब जगह एक ही बात कागजों का पेट बहुत सफाई से भरा गया था…पता लग रहा
था कि क्या गड़बड़ हुई है…पर सब सफाई से लीप पोत दिया गया था…जमीन के ऊपर कुछ भी नहीं आने दिया गया..अब तो महिमा ही बची है…मान्यता की राजदार,अब उसी से कुछ पता लगे तो लगे…पुणे कौन सा दूर है…महिमा का पता साथ
ले कर..और लोकल पुलिस अधिकारी से विदा ले कर माचवे तुरंत पुणे के लिए रवाना हो गये।
पुणे, शिवाजी नगर में घर था महिमा का,महिमा कहीं आतंकित न हो जाए..इसलिए माचवे सिविल ड्रेस में ही गये थे महिमा के पास…जब उस के घर पहुंचे थे तो भाग्य से महिमा
ने ही दरवाजा खोला था माचवे के लिए,अंदर से मगर कोई
भी आवाज नहीं आ रही थी…शायद महिमा.इस वक्त अकेली ही थी घर में.. “देखो महिमा…मैं तुम्हें परेशान करने बिल्कुल
नहीं आया हूं…बस दो चार सवाल पूछने हैं तुम से..पर तुम्हें
पूरी ईमानदारी से जवाब देना है, और ज्यादा कुछ नहीं..”
महिमा शुरू में तो घबरा गयी थी, जब पता लगा कि माचवे किसलिए.आये हैं…पर जल्दी ही संयत भी हो गयी.. माचवे का तजुर्बा बता रहा था कि लड़की मैंटली बहुत टफ है अंदर से… “पूछिए सर…जो कुछ भी पूछना है…ईमानदारी से
ही बताऊंगी सब आपको… “
“गुड…एक ही.सवाल जो सबसे खास है..तुम पहचान पाई थी कि क्या किसी चेहरे को,आई मीन कोई भी चेहरा..।”
“उस वक्त तो कोई चेहरा नहीं पहचाना था सर..कोई उनमें से तब सामने लाया भी नहीं गया,पर आज पता है मुझे कि वो कौन था,विजय घाट्गे अभी हाल में ही देखा है उसका चेहरा टी.वी. पर.. वही था सर..वही था उस गैंग का लीडर.. और बहुत अच्छा लगा कि उसकी हत्या हो गयी..पर सर..मैं कोर्ट वगैरह नहीं जाऊंगी,और अब तो इसकी जरू रत भी
नहीं है…बप्पा ने देर से सही…पर फरियाद सुन ली मान्यता की..”
माचवे ने तुरंत पैंतरा बदला..उन्हें लग गया जो कड़ी अब भी उनकी नजरों से ओझल है…जरूर उसका सुराग महिमा
के पास है..”ठीक है, तुम मत जाना कोर्ट,मत देना गवाही,पर मेरी कुछ मदद तो कर ही सकती हो..कुछ और बता कर,मेरा मतलब है,क्या कोई ऐसा शख्स है जो तुम्हारे हिसाब से, उस
वक्त मान्यता के साथ जो भी हुआ, उसका प्रतिशोध ले सके
विजय घाट्गे की हत्या कर के…”
“ओह! तो आप यहां मान्यता के लिए नहीं बल्कि उस विजय घाट्गे के कातिल को ढूंढने की गरज से आये हैं, बड़े , बल्कि बहुत बड़े बाप का बेटा हैन इसलिए और आप मुझसे चाहते हैं कि मैं इस मुआमले में आपकी मदद करूं…सर…
बहुत अच्छा हुआ कि किसी ने उसका काम तमाम कर दिया,
बहुत पुण्य का काम किया है उसने..मैं अगर कुछ जानती भी होती तो भी कुछ नहीं बताती…आपको पता है… उसी घटना की वजह से मेरी तुरंत शादी कर दी गयी थी…एक साल के अंदर अंदर…पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी मुझे…बहुत कुछ सहा है मैंंने..आप सर! चले जाइये यहां से,मैं अब इस विषय पर बात ही नहीं करना चाहती….”
*******************
(शेष आगे…)
अजय कुमार