बात एक रात की
**************
भाग बीस
*********
हेमन्त जब तक सरे राह विजया के पीछे आता हुआ अपनी सफाइयां दे रहा था, उसे अपनी बात समझाने की बार बार कोशिशें कर रहा था कि उसने जो किया है उसकी वज़ह क्या है, उसे बार बार बता रहा था, उस समय विजया हेमन्त
से और खुद अपनेआप से इतनी ज्यादा नाराज थी कि उसे उसकी कही कोई भी बात ठीक से समझ नहीं आ रही थी , हेमन्त आखिर थक कर ,उससे क्या क्या कह कर चला गया , जैसे उसने कुछ सुन कर भी न नहीं सुना था , पर अंत में जब वह उसे रास्ते में ही छोड़ कर चला गया और वो एक ऑटो में आ कर बैठ गयी, अपने फ्लैट वापस जाने के लिए, तब उसके दिमाग की बत्ती जली और उसका बंद सा पड़ गया दिमाग ,
एक बार फिर से चल पड़ा।
एक एक बात जैसे अब उसके दिमाग में अपने आप जुड़ने लगी,उसे अब अहसास हुआ हेमन्त ने खुले आम यह स्वीकार कर लिया है कि उसी ने विजय घाट्गे की हत्या की है ,और यह हत्या उसने बदला लेने के लिए की है , अपनी प्रेमिका के साथ हुई ज्यादती उसकी नृशंस हत्या का बदला
लेने के लिए, और यह भी कि विजया के यह सब कुछ जान
लेने के बावजूद उसे अब किसी बात का कोई डर नहीं है ,इस बात का डर भी नहीं कि वो उसका यह भेद अब जाकर किसी पर भी खोल सकती है और बावजूद इसके अब वह उसे न तो रोकना चाहता है, न ही उसे कोई नुकसान पहुंचाना चाहता है और इसका कारण यह है कि उसे उसकी शक्ल में अपनी उस मृत प्रेमिका मान्यता का चेहरा दिखाई देता है और आखिर में विजया को हेमन्त की कही हुई यह बात और याद आई कि
अब उसकी जिंदगी का मकसद पूरा हो चुका है, उसे अब किसी भी बात या परिणाम की कोई परवाह नहीं है, उसके साथ जो भी होना हो वो बेशक जब मरजी हो जाए।
विजया अपने सोचों में इतनी गुम थी कि उसे यह पता ही नहीं चला कि ऑटो उसकी सोसायटी तक पहुंच चुका है, हेमन्त की तमाम कही हुई बातों का निष्कर्ष ,अब एक ही वाक्य बन कर उसके जेहन में गूंज रहा था कि हेमन्त ने अपने रहस्य और अपनी बाग डोर उसके हाथों में छोड़ दी है वो चाहे जब उसका राज फ़ाश कर दे और वो चाहे तो अब भी उसके
राज को एक राज की तरह ही रखे, पर क्यूं किया है यह उसने।
उसने तो यही पढ़ा सुना है कोई गर एक खून कर दे तो
वो आसानी से दूसरा खून भी कर सकता है या फिर वह यह
भी भांप चुका है कि यह बात अब वह खुद ही किसी को बता नहीं सकती क्योंकि आज तक भी तो उसने जो कुछ उसके साथ हुआ, वह सब छुपा कर ही रखा है, अगर वह चाहती तो पहले ही दिन अपने साथ हुई उस रात की घटना की रिपोर्ट
कर सकती थी, जरूर यही बात है, यही सोचा होगा हेमन्त ने, पर उसने ऐसा कुछ क्यूं नहीं किया,क्यूं उसने रिपोर्ट न कर के एक तरह से अनचाहे में ही सही हत्यारे की रक्षा की है, और खुद को अनचाहे ही एक मकड़जाल में फंसा लिया है, और अगर आज भी वह यह बात पोलिस को नहीं बताती तो यह
भी माना जा सकता है कि वह भी हत्यारे की उस पूरी योजना का ही एक भाग है,बल्कि सहयोगी ही है उस हत्यारे की क्यों
कि वो हत्यारा कुछ महिनों से उसके साथ एक ही स्कूल में पढ़ाता रहा है, सहकर्मी है वह उसका ,तो पोलिस तो अब यही सोचेगी न कि उसने उसका हर हाल में साथ दिया है,यहां तक कि उसे हत्या करने के बाद जान बूझ कर छुपाया है, उस रात अपने ही फ्लैट में।
अनचाहे ही वह पूरी तरह एक दुष्चक्र में फंस चुकी है, और उसे फंसाया है उसी की बेवकूफी ने,क्यों नहीं की उस
ने समय रहते यह रिपोर्ट ,हांलाकि इस बात का जवाब भी वह जानती है कि जो कुछ उसके साथ हो कर गुजरा है और जिस
तरह आज वह अपने जीवन में एकदम अकेली पड़ गयी है,
एकदम निस्सहाय और निरूपाय, उसे नफ़रत सी हो गयी है सरकारी मशीनरी से,उसे पता है चाहे कोई कितना ही तक
लीफ में क्यूं न हो, किसी की भी तकलीफ से कोई मतलब
नहीं होता इस सिस्टम को, तो क्या हेमन्त भी वाकिफ है, उस की इस बेचारगी की हालत से, इसीलिए उसे उसकी बेचारगी में, अपनी मान्यता की बेचारगी दिखाई पड़ती थी,नहीं ,उसे ऐसा बिल्कुल भी नहीं सोचना चाहिए , ऐसा कर के वो अन
चाहे ही हेमन्त का पक्ष ही ले रही है तो क्या उसके अकेलेपन की इस विवशता ने अनजाने मे हेमन्त का हाथ थाम लिया है, उसके एक शातिर अपराधी होने के बावजूद , विजया का यह सोच सोच कर अब सिर फटने लगा था ।
ऑटो से उतर कर कब वह लिफ्ट से ऊपर आई, कब वह दरवाजा खोलकर बिना अपने कपड़े बदले , निढाल अपने बिस्तर में जा गिरी ,उसे कुछ पता ही नहीं चला,झटके से वह अपने बिस्तर से उठी ,हाल फिलहाल उसे एक कड़क चाय की जरूरत है और एक एस्प्रिन की,पेट भी खाली लग रहा है एक दम, इन्सान के साथ चाहे कुछ भी घटता रहे , उसका शरीर तो अपनी गति से काम करता ही रहता है,भूख ,प्यास ,थकान ,दर्द और सोच सब निरंतर चलता ही रहता है।
क्या कल भी, रोज की तरह, हेमन्त उसी तरह से स्कूल में आयेगा , उसी तरह स्कूल में पढ़ाता,हंसता बोलता रहेगा, उसी तरह वह मानसी की हर मजाक को सहन करता रहेगा, कितना सरल , सहज और संकोची दिखता है वो बाहर से,और अंदर से वो एक कठोर, बेरहम शातिर अपराधी है,
एक ऐसा शख्स,जो किसी की हत्या एक योजनाबद्ध ढंग से
कर डाले, चाय पीते हुए ,सोचकर ही सिहर उठी थी विजया, कितना विचित्र होता है एक आदमी का कियदार, मलमल के दस्ताने में छुपे हुए एक लोहे के हाथ के जैसा।
उसने सोच लिया था,फैसला कर लिया था उसने,
वह अब भी कुछ नहीं करेगी ,जो भी करेगें बप्पा करेंगे।उसे किसी चक्कर में नहीं पड़ना , और अब वह न ही हेमन्त से
और ही किसी और से किसी तरह का कोई वास्ता रखेगी,उसे अब किसी तरह के खतरे में खुद को नहीं डालना, न तो खुद
को और न अपनी नौकरी को।जिसने जो किया है, वैसा वही भरेगा और उसे तो चिन्तित होना भी नहीं चाहिए..हेमन्त तो कुछ करने से रहा कुछ यह सोचकर एकबारगी कुछ हद तक रिलैक्स हो गयी थी विजया।
आंखे मूंदे ,और यही सोचते हुए ,उसकी आंख लग गयी थी।एक बिन्दु पर आकर आखिर सब कुछ ठहर ही जाता है,भले ही कुछ समय के लिए ही सही।
****************
(शेष आगे…)
अजय कुमार