अजय कुमार का उपन्यास ‘बात एक रात की’ भाग-31

बात एक रात की
**************
भाग इकत्तीस
*************
मनोज पंवार अपने ही होटल में अपने भाई उदय , सुरेश और इकबाल के साथ बैठा हुआ एक सीक्रेट मीटिंग कर रहा था ,और चारों के चेहरे ही इस समय कुछ चिन्तित से नज़र
आ रहे थे,मनोज ने तीनों को यह बता दिया था कि उसका एपोइन्ट किया हुआ प्राइवेट डिटेक्टिव उसके पास क्या ख़बर
ले कर आया था, ” देखो ,वो डिटेक्टिव पांडे तो यह समझ ही नहीं सका कि माचवे महिमा और उसके परिवार वालों से क्यूं मिल रहा है , पर मुझे और तुम तीनों को तो पता है न कि वो माचवे का बच्चा उनसे क्यूं मिल रहा है ,हम तो यह अच्छी
तरह से जानते हैन वह लड़की ही इकलौती आई विटनैस है
इस केस में,और यह पक्की बात है कि वो माचवे यह बात कन्फर्म करने में लगा हुआ है कि विजय के अलावा बाकी
तीन लोग भी वही हैं न ,और मैंने अपने तरीके से यह बात
भी पता करा लिया है कि उस फॉरेस्ट केस की फाइल भी आजकल उस माचवे के ही पास है,मतलब बिलकुल साफ
है कि माचवे को सब समझ आ चुका है और तुम तीनों को
अब किसी भी वक्त गिरफ्तार किया जा सकता है,शायद
अभी तक उस माचवे के हाथ उस हत्यारे का कोई सुराग
नहीं लगा है और उसे शायद इस बात का ही इन्तजार है
अभी तक कि उस हत्यारे का कोई सुराग हाथ लगे …”
” भाई , आप यही चाहते हैं न कि उस आई विटनैस को
ही रास्ते से हटा दिया जाए,हमारे लिए बहुत आसान काम है यह करना,एक चिड़िया को गुलेल से मार गिराने जैसा काम
है, पर एक बात है भाई,मुझे यह पक्का मालूम है कि माचवे
ने जरूर कोई बंदोबस्त किया होगा,उसने जरूर एक मजबूत फील्डिंग लगाई होगी उस लड़की की हिफाजत के लिए,उसे
भी बराबर यह मालूम होगा कि हमारी तरफ से ऐसा कुछ
किया जा सकता है,बस इसी बात की फिकर है अपुन को..”
यह सड बोलने वाला इकबाल था ,वही था इस ग्रुप का शार्प शूटर,कई दफ़ह उसने अपने हुनर का प्रदर्शन किया था,बल्कि सच तो यह था कि अपने इस हुनर की वजह से ही वो इस ग्रुप का आजतक मैम्बर बना हुआ था।
” मैं खुद यह काम बड़ी ही आसानी से कर सकता हूं ,
पर दिक्कत यह है कि उसकी फील्डिंग ने अगर मुझे कैच कर लिया तो उसे पटकन ही पता चल जायेगा कि मुझे आपने ही
भेजा है..” इकबाल ने अपनी बात यह कहते हुए पूरी की,
और शायद इसी बात ने चारों की चिंता और बढ़ा दी थी।
” नहीं ,तुम्हें उसके घर,उसके एरिया में जाने की कोई जरूरत नहीं है,पर यह काम करना तो तुम्हें ही पड़ेगा,किसी
बाहर की पार्टी को इन्वाल्व नहीं कर सकते हम,मैंने सोच भी लिया है उस लड़की को हम बाहर कहीं टपकायेंगे,कैसे, यह
सब भी सोच लिया है मैंने, पर यह सब हमें करना है अगले
दो तीन दिनो में ,और मैंने यही कहने को बुलाया है तुम तीनों को,कि उदय तुम तो सुरेश को साथ ले कर अगले कुछ दिनों तक कहीं गायब हो जाओ और यह इकबाल मेरी बताई हुई जगह पर अलग रहेगा, सही मौका मिलने तक,काम हो जाने पर तुझे मैं बहरीन भेज दूंगा…बल्कि तू अभी जा कर कह दे अपने घर वालों से कि तुझे बहरीन में नौकरी मिल रही है…
और तुरंत मेरे पास वापस आजा…बाकी सब मुझ पर छोड़ थे..चार छः महिने बाद वापस आ जाना,जब तक इलैक्शन
भी हो जायेंगे…ठीक है न…”
” ठीक है भाई, जैसा आप बोलो…आप जो भी करोगे , सब सोच समझ कर ही करोगे,मुझे तो आप एक मौका दिला दो कि वो लड़की एक बार  कहीं भी बाहर मिल जाए..फिर
तो पलक झपकते ही मैं अपना काम कर दूंगा, पक्की गारंटी देता हूं मैं इस बात की और वैसे तो आप जानते ही हो मेरी काबिलियत को,आपको मायूसी नहीं होगी मुझसे…”
“ठीक है तो फिर…पक्का रहा…अभी से जो नक्की
किया है ,वो लागू कर दो..इकबाल मेरे.साथ जा रहा है…और तुम दोनो दस बारह दिन के लिए कहीं बाहर निकल जाओ,
मेरे ख्याल में थाईलैंड ठीक रहेगा, जब भी फोन करना होगा
तो फोन मैं ही करूंगा..तुम लोग मत करना,भूल कर भी…दो
चार दिन में उम्मीद है यह काम हो जायेगा,उसके बाद बताता
हूं क्या करना है आगे,मेरे ट्रैवल एजेन्ट से टिकिट मंगा लो,और निकल जाओ कल रात तक तब तक मैं यहां यह सब निपटाता हूं…समझ गये न सब…”
मनोज और उदय भाई तो थे ही ,पर एक तरह  से सरंक्षक भी थे उसके,हालांकि पांच छः साल का ही फर्क था दोनो की उम्र में…घर में मां थी,मनोज की पत्नी वर्षा थी और उनकी एक तीन साल की लड़की भी थी…मनोज ने अपने
पिता के बाद बहुत अच्छे से संभाला था घर को,अपने काम काज और अपने पैसे को उसने अपनी चतुराई,अपनी निड
रता और अपने संपर्कों के सहारे उसने कहां से कहां तक
पहुंचा दिया था, पर मनोज पंवार यह भी जानता था कि
कुछ तो उसके लाड प्यार की वजह से और कुछ उस विजय घाट्गे की सोहबत में उदय आज इतना दुस् साहसी हो गया
है कि आज उसी को बचाने के लिए उसे न चाहते हुए भी यह सब करना पड़ रहा है,एक बार किसी तरह से यह संकट टल जाए तब करेगा वो उदय से बात कि भाई बहुत हुआ, अब वो यह सब छोड़ दे,पर पता नहीं क्यूं आज उसका मन अपने इस इंतजाम के बाद भी बहुत घबरा रहा था, उसे लग रहा था कि कुछ बहुत बुरा होने वाला है, जिसे शायद रोकना उसके बस
के बाहर है।
*********************
(शेष आगे…)

अजय कुमार

WhatsApp Image 2026-07-19 at 17.37.20 — Vcare Language Academy

Author

Leave a Comment