अजय कुमार का उपन्यास ‘तुम्हारे लिए’-भाग-4

 

तुम्हारे लिए
***********
भाग चार
*********
कभी कभी तन्मय खुद भी यह नहीं समझ पाता था
कि इतने दिनो से तो वो यही चाह रहा था कि किसी भी तरह उसका यहां से एक बार ट्रांसफर हो जाए,और आज सुबह
जब वो सकुशल ट्रांसफर होकर वापस घर जा रहा है,बल्कि अब तो वो ट्रेन में भी आ बैठा है तो उसका मन पता नहीं क्यूं कुछ उदास उदास सा है।
शाम को चौधरी जी से जब आखिरी हिसाब किया तो
वो बोले..” आपका हिसाब क्या देखना है ,सब सही ही होगा आपने मुझे कभी कुछ कहने सुनने का कोई मौका ही कहां दिया है,आप जैसा किरायेदार तो अब मिलने से रहा,और मैं आपसे कुछ कह भी नहीं सकता, आप तो अपने घर जा रहे
हैं,खुशी खुशी जाइये शादी शूदी कीजिए,पर हमें मत भूल जाइयेगा, शादी में बुलाइयेगा जरूर….”
उसे लगा चौधरी साहब की बीवी भी तब दरवाजे से लगी खड़ी उन्हीं की तरफ देख रही थी और शायद उन दोनों
की बातें भी सुन रही थीं।
सीताराम जब रात को खाना बनाने आया तो एक कुल्लड़ में ढेर सारे रसगुल्ले ले आया था,और दूसरे कुल्लड़
में रबड़ी..” मांगीलाल हल्वाई के रस गुल्ले हैं, और पुरषोत्तम
की रबड़ी है, सबसे फेमस, सोचा आज आखिरी डिनर है तो जरा शाही अंदाज से ही हो जाए,आज परांठे हैं ,पनीर की सब्जी है और साथ में मेरी स्पेशल वाली चटनी है,मेन्यू में “
जवाब में कुछ नहीं कह सका था तन्मय, इतने दिन से
सीताराम उसके लिए खाना बनाता रहा है कि अब वो उसके लिए एक चपरासी रह ही नहीं गया था, और वो भी धीरे.धीरे उससे काफी खुल गया था , आज के बाद से तो सीताराम
अपने कमरे में अपना खाना आप ही पकायेगा,और अकेला
ही बैठ कर खायेगा भी।तन्मय ने जवाब में उससे कुछ नहीं कहा ,बस धीरे से मुस्कुरा दिया, बेवकूफ इतनी सारी मिठाई
ले आया था ,खाने के बाद में वही बची हुई मिठाई अपने साथ ले गया,तन्मय ने तो मिठाई को बस छुआ भर था।
खिड़की के बाहर देखा,एफ. सी.आई. के गो डाऊन्स
तो कब के निकल चुके थे,सब पीछे छूट चुका था,उसने हैंड
बैग में से किताब निकाल ली,आयन रैंड की फाउनटेंन हैड। काश उसे भी इस उपन्यास के हीरो रोरक की तरह कभी
अपने भीतर की बेचैनी और अपनी ऊर्जा को एक उचित आकार देने का मौका सही मौका मिल जाए,जाने कितनी
बार पढ़ा है उसने इस नावल को, अब तो वो कहीं से भी
कोई भी पेज निकाल कर वो उसे और आगे पढ़ने लगता है,
पर एकाध पेज पढ़ कर उससे आज और नहीं पढ़ा गया,उस
ने उस किताब को वापस अपने बैग में रख दिया और अपनी खिड़की के शीशे से सिर टिकाकर अपनी आंखें बंद कर ली
थी और आंखें बंद करते ही उसके सामने फिर से उस लड़की की सूरत नाचने लगी थी।
तन्मय के पिता कमल किशोर पारीख एक रिटायर्ड मजिस्ट्रेट हैं, एक ऐसे मजिस्ट्रेट जिन्हें उनको जानने वाले
लोग उनके पेशे से अधिक उनकी फराकदिल तबियत और
इन्साफ पसंद शख्सियत से पहिचानते हैं ,तन्मय उनका इकलौता लड़का है ,एक बड़ी लड़की है ,जिसकी शादी वो
चार साल पहले खैर से कर चुके हैं,गायनिक डॉक्टर है उन
की लड़की ,दामाद भी एक डॉक्टर ही है , गैस्ट्रो फिजिशि
यन है, प्यारी सी बिटिया भी है उनकी, उस तरफ से वो एक
दम निश्चिंत है ,मगर अपने लड़के को ले कर वो हमेशा परे
शान से रहते हैं।
अजीब किस्म का लड़का है तन्मय ,कभी उनसे अपने
मन की बात नहीं कहता और कुछ उससे जोर डाल कर कह
दो तो मान भी लेता है। उसके मन में क्या है यह पता ही नहीं चलता, जब देखो चुपचाप बैठा सोचता रहता है, जब उसे नौकरी मिल गयी तो उनके दिल को थोड़ी सी तसल्ली मिल गयी थी, शायद अब बाहर की दुनिया देखेगा तो उसका मन
भी ठिकाने पर आ जायेगा,पर ऐसा कभी लगा ही नहीं उन्हें , जब कभी घर आया तो हमेशा पहले की तरह अपने भीतर
ही उलझा सा लगा, अब तो यही लगता है जल्दी ही उसकी
भी कहीं शादी हो जाए, उसका ट्रांसफर तो अब यहां हो ही गया है ।
” क्या हुआ है आपको,खुद तो कहते हैं कि तन्मय पता नहीं हमेशा किन ख्यालों में गुम रहता है,और आज खुद ही
अपने माथे पर हाथ रखे जाने क्या सोचे जा रहे हैं, शाम होने वाली है ,तैयार हो जाइये,मेघा भी दिनकर के साथ आती ही होगी और टाइम तो तन्मय की ट्रेन का भी ज्यादा दूर नहीं है “
” ठीक है ,हो जाता हूं तैयार.,पर तब तक तुम मुझे
एक प्याला चाय तो पिला दीजिए ” मजिस्ट्रेट साहब तो कह
कर अंदर चले गये थे ,और तन्मय की मां प्रभा जी सोच रही
थीं कि एक पिता चाहे कितना ही अनुशासनप्रिय क्यूं न हो,
लाख बाहर से खुद को बेपरवाह दिखाए, पर मन ही मन वो
कितना बेचैन रहता है अपनी सन्तान के लिए।
एक गहरी सांस भर कर प्रभा जी रसोईघर की
तरफ बढ़ चली थी।
***************************
(शेष आगे….)

अजय कुमार

WhatsApp Image 2026-06-03 at 13.23.29 — Vcare Language Academy

Author

Leave a Comment