तुम्हारे लिए
***********
भाग पांच
*********
दिनकर कार ड्राईव कर रहा था ,और मेघा उससे बातें करती जा रही थी..” यह दो दिन बहुत अच्छे से यूज करने है हमें ,तन्मय का ट्रांसफर तो हो ही गया है, तो कम से कम दो तीन साल तो वो अब यहीं रहने वाला है इसी दौरान उसकी शादी का कोई न कोई बन्दोबस्त कर लेना है।मेरी निगाह में
भी है एकाध लड़की ,बात भी चला रखी है उनके पेरेन्ट्स से,मगर कुछ आप भी कुछ अपनी तरह से कोशिश करें,
अब और नहीं लटकना चाहिए यह मैटर, समझ गये न…।”
” हां, भई समझ गया, पर एक बात है जो मैं तुमसे शेयर करना चाहरहा हूं इस मुआमले में,आगे बढ़ने से पहले अपने भाई के दिल को जरूर टटोल लेना ,कहीं ऐसा.न हो
पता चले कि उसने पहले ही किसी को पसन्द कर रखा हो ,
वो जाहिर तौर पर किसी से कुछ नहीं कहता है ,पर मुझे
पता है उस के मन में बहुत कुछ चलता रहता है , और तुम
ही हो ,जो यह सब मालूम कर सकती हो ,पापा मम्मी से तो
यह होने से रहा, उनके सामने तो वो कभी खुलता नहीं है,
बस हर बात में चुप रह कर ही अपना काम चलाता रहता है।”
मेघा को अपने पति की यही बात बहुत अच्छी लगती थी, ऊपर से वो सबको यही दिखाते रहते हैं कि आस पास क्या चल रहा है ,उसकी कुछ ज्यादा परवाह नहीं रहती उन्हें, दुनियादारी की कुछ पड़ी ही नहीं है उन्हें ,वो भले और उनके तांता लगा कर खड़े.मरीज.भले ,पर इन सब बातों से अलग एक जानकार की बारीक नजर रखते हैं और दूसरे
को मालूम भी नहीं होने देते, दिनकर कह भी सही रहे थे ,
मेघा भी अपने भाई को देख रही थी पिछले दो तीन साल
से वह थोडा उखड़ा हुआ तो जरूर रहता है, उसने भी यह
बात करीब से महसूस की है एक अच्छी नौकरी मिल जाने
के बाद भी,पता नहीं क्यूं वो उतना खुश नजर नहीं आता,
हमेशा गुम सा ही रहता है ,उसे जितना खुश दिखना चाहिए उतना खुश कभी उसे देखा ही नहीं।
” ठीक है , मैं पूरी कोशिश करूंगी,हालांकि मुझे नहीं लगता कि उसके मन में कोई लड़की है ,ऐसा लड़का तो नहीं लगता है मुझे वो,पर फिर भी लैट अस सी ,व्हाट ही हैज टू से…” बस एक घंटा ही दूर थी वो अपने घर से ,साना तो खेल खेल कर अब पिछली सीट पर सोई पड़ी थी, आज कितने
दिनों बाद मां बाबा से मिलने का एक मौका मिलने जा रहा
था मेघा को ,वरना तो हॉस्पिटल और घर से बाहर निकलना
ही मुश्किल होता है उसके लिए अब तो साना की स्कूलिंग
भी शुरू हो चुकी है, पर तन्मय के ट्रांसफर ने और इस वीक
एंड ने उसे एक बहाना दे ही दिया है ,अपने घर वालों से सिर जोड़ कर मीटिंग करने का ,उसे पता है तन्मय के जाने के
बाद उसके मम्मी पापा कितने अकेले हो गये हैं,मजिस्ट्रेटी
के चक्कर में पापा का तो सोशलसर्किल कभी रहा ही नहीं और मम्मी बेचारी भी उनके साथ छाया की तरह लगी हुई , अपनी पूरी जिंदगी कभी इस क्वार्टर में और कभी उस क्वा
र्टर में घूमती रही हैं ..रिटायरमैंट के दो तीन साल पहले ही अपनी जिंदगी की एक बड़ी कमाई खर्च कर,और अपना
पुराना मकान बेच कर यह बंगला खरीदा है उन्होंने पर वो
भी खरीदने के बाद खाली सा ही रहा है..पर तन्मय की
शादी के लिए यह जरूरी लगा उन्हें,और इन दो दिनों में
दूसरे सारे रिश्तेदारों से भी मिलना मिलाना हो जायेगा।
यह सोच सोच कर मन ही मन बहुत इमोशनल और खुश
हो रही है आज मेघा।
मेघा की मां भी लगभग ऐसे ही ख्यालो में गुम है ,
वो अपनी बेटी के इन्तजार में पोर्च के ऊपर बनी अपने
कमरे की टेरेस पर एक बांस की कुर्सी पर बैठी हैं, लॉन के
पार दरवाजे पर अपनी निगाहें टिकी हैं आज प्रभा जी की,
पति के रिटायरमैंट के बाद जैसे जीवन एक जगह थम सा
गया है ,पहले दिन कब गुजरता था ,यह मालूम ही नहीं
चलता था पर अब तो जैसे सारा दिन हाथ पर हाथ धरे बैठे रहने के सिवा और कुछ काम ही नहीं रह गया है जब से
तन्मय गया है, तब से तो जिंदगी जैसे कुछ ज्यादा ही थम
ही गयी है ,कितना बड़ा घर और कितना ज्यादा खालीपन
पता नहीं यह कब और कैसे भरेगा।
कार के एक तेज हार्न ने ही प्रभा की सोच की
श्रृंखला को तोड़ा था , उनकी गंभीर मुख मुद्रा जैसे एकदम सरल और सहज हो गयी ,ललक कर उठी थी वो अपनी बेंत वाली चेयर से,और तुरंत वो अपने कमरे से होती हुई ऊपर वाली मंजिल के लाउंज एरिया से लपक कर सीढ़ियां उतरने लगीं।
“अरे श्रीमती जी ,आराम से ,इतनी हड़बड़ाहट भी
अच्छी नहीं ,जल्दबाजी में गिर जायेंगी आप…जरा संभल के..अंदर ही आयेंगे वो लोग..”
मजिस्ट्रेट साहब की यही खास बात थी ,छोटा हो या बड़ा ,वो बहुत आदर से बोलते थे और इसी से उनके और दूसरों के बीच एक अलग तरह की दूरी बन जाती थी,सामने वाला भी फिरउनके सामने बोलते वक्त हर छोटी छोटी चीज
का ख्याल रखता था,प्रभाजी की त्वरित गति पर आज भी मजिस्ट्रेट साहब की आवाज ने एक ब्रेक सा लगा दिया था।
वो रेलिंग पकड़ कर आराम से एक एक सीढ़ी उतरने लगीं,
और मजिस्ट्रेट साहब को अपनी पत्नी की फरमाबरदारी पर हंसी आ गयी,जिसको सुन कर प्रभा जी ने अपना नाक मुंह सिकोड़ लिया।आजकल इन्हीं छोटी छोटी बातों पर चल रहा
है यह बड़ा सा घर, कुछ और बड़ा घटने की सतत प्रतीक्षा में।
*********************
(शेष आगे….)
अजय कुमार