गूँगी मोहब्बत
भाग -23
तिरुचि में हुये बवाल के लगभग तीन दिन बाद , भारत से बाहर जाफना में, श्रीलंका का सबसे उत्तरी शहर जाफना ,अपने रेतीले तटों, घुमावदार रास्तों और नाइटलाइफ के लिये मशहूर।वैसे जाफना का भारत के साथ बहुत पुराना सांस्कृतिक रिश्ता है लेकिन शांति सेना ने लिट्टे के खिलाफ चलाये गये विश्वविद्यालय हेली ड्राप ऑपरेशन और अस्पताल में की गयी कारवाई से भारत – जाफना संबंधों में एक स्थाई खटास आ गयी थी और इसकी परिणति के रूप में भारत को अपने सर्वप्रिय नेता राजीव गांधी को खोना पड़ा था । उसी समय लिट्टे को भारतीय शांति सेना के खिलाफ गुप्त रूप से श्रीलंकाई रणसिंघे प्रेमदासा सरकार ने भारी मात्रा में हथियार उपलब्ध कराये थे और आपरेशन पवन को लगभग विफल कर दिया था ।वास्तव में यह भारतीय खुफिया तंत्र की एक बड़ी विफलता थी।इसी समय भारत में आय एस एस गठन हुआ था जिसके चीफ बलदेव राजावत थे। आज भी बहुत सारे तमिल ग्रुप भारत के खिलाफ अपनी कुंठा निकालने के अवसर तलाशते रहते थे। शांति सेना के वापस आने के बाद भी तमिल विद्रोहियों के पास हथियार रह गये थे और अब उन्होंने अपने समांनांतर ग्रुप्स बना लिये थे।
जाफना में ही कहीं एक हॉल में लगभग पंद्रह लोग उपस्थित थे। हॉल में बहुत हल्की पीली रोशनी थी । यह वास्तव में एक मीटिंग हॉल था और सभी लोग एक राउंड टेबल के इर्द गिर्द बैठे हुये थे। एक शख्स जो जो राउंड टेबल में हेड चेयर पर बैठा था ने बहुत गंभीर आवाज में पूछा ,
” तिरुची की डिटेल्स में क्या आया ? “
” जितना पता चल सका है उस हिसाब से ये अब्दुला यामीन के लोगों ने किया है। इसमें उसे लोकल सपोर्ट मि० अय्यर एंड ग्रुप का मिला हुआ था । अधीर एवं सुधीर मूलचंदानी को किडनेप किया गया है लेकिन मोटिव अभी तक सामने नहीं आया है।” उनमें से एक मेम्बर ने अपना एक्सप्लेनेशन दिया ।
” क्यों न हम मि० अय्यर से शुरू करें। आगे के रास्ते खुद ही मिलेंगे न।” किसी और ने कहा ।
” सबको पता है कि मूलचंदानी ब्रदर्स का सीधा कनेक्शन हम लोगों से है। उनको अफेंड करना मतलब हमको अफेंड करना है। इस तरह से तो हमारे लोगों में अविश्वास फैल जायेगा ।हमें अपने लोग को प्रोटेक्शन देनी ही होगी ।”
” दुश्मन को जादा सर पे चढ़ाना सही नहीं। मेरा तो ये मानना है कि जितनी जल्दी हो सके अय्यर एंड कंपनी को उनकी औकात दिखा दी जाये। ” एक उत्साही मेंबर ने बहुत ही भड़काऊ तरीके से कहा । कुछ लोग उसकी बात से सहमत भी दिखे थे।
आपको बताते चलें कि हेड की चेयर पर बैठे शख्स का नाम लसांथा चंदना परेरा था और श्रीलंका के प्रमुख तीन अंडरवर्ल्ड आपरेटर्स में से एक था ।वह एक तीस वर्षीय हमेशा शांत रहने वाला व्यक्ति था और आवश्यकता के समय ही अपना मुंह खोलता था । आज की यह मीटिंग तिरुची कांड की समीक्षा के लिये बुलायी गयी थी और आर्गनाइजेशन के सभी हाइयर अप्स यहां मौजूद थे। सभी लोग अपनी अपनी राय रख रहे थे। बहुत देर तक सबको धैर्यपूर्वक सुनने के बाद , लसांथा ने बोलना शुरू किया ,
” अय्यर तो अलग बात है लेकिन अब्दुल्ला यामीन बड़ी मछली है।सीधा उनसे उलझना सही नहीं होगा । दुश्मनी का मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि सही पोजीशन को नजर अंदाज कर दिया जाये।दे आर स्ट्रांगर देन अस । लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि हम कुछ करने नहीं जा रहे हैं। कभी आप में से किसी ने सुअर और शेर की लड़ाई देखी है?”
पूरे मीटिंग हॉल में सन्नाटा पसरा रहा ।कोई कुछ नहीं बोला ।सब को शांत देखकर लसांथा ने फिर बोलना शुरू किया ,
” जब शेर और सुअर की लड़ाई होती है तो सुअर पहले कुछ कदम पीछे हटता है । शेर को लगता है कि सुअर डर कर मैदान छोड़ रहा है। लेकिन सुअर पीछे हटकर अपनी पूरी ताकत बटोर कर दौड़ते हुये शेर को जानदार टक्कर देता है। हम लोग भी इस लड़ाई में सुअर को फॉलो करेंगे। ये भी देखना है कि अब्दुल्ला यामीन का इस सबमें क्या इंट्रेस्ट है। अभी अय्यर को टच नहीं करना है ।जब भी अटैक करेंगे तो जड़ पर करेंगे। टहनियों से उलझने में हम लोग को ही लॉस रहेगा । “
सभी लोगों ने समवेत स्वर में कहा ,” यस सर । “
लेकिन एक शख्स था जो चुप रहा । यह था अंगोडा लोक्का : सेकेंड हाइयेस्ट पोजीशन होल्डर इन द ग्रुप।
” अगर आप परमीशन दें तो मैं खुद जाकर चीजें चेक करना चाहता हूं।”
“मि०लोक्का, यू आर द बैक बोन ऑफ दिस टीम । डू वॉटएवर यू लाइक बट टेक केयर ऑफ योरसेल्फ ।” लसांथा परेरा ने गंभीर और चिंतित आवाज में कहा ।
अंगोडा लोक्का इस समूह में प्लानर होने के साथ साथ एक बेहतरीन शार्पशूटर भी था । इस ऑर्गनाइजेएशन को ज्वॉयन करने से पहले वह श्रीलंकन आर्मी का स्पेशलिस्ट स्नाइपर रह चुका था ।वह एक रहस्यमयी इंसान था और सारे ग्रुप को उसकी एबिलिटी और डिसीजंस पर पूरा भरोसा था ।
” अपने रिसोर्सेज से कहो कि और जानकारी निकालें।पानी खोदने से मिलता है। आप के पास जितनी अधिक जानकारी होगी ,आप उतने ही अधिक ताकतवर होंगें। नॉलेज इज़ द फर्स्ट वेपन।”
लसांथा परेरा ने बहुत ही कूल वे में सभी को समझाने के स्वर में कहा एवं अपनी चेयर से उठ खड़ा हुआ था ।उसे फॉलो करते हुये सभी अपनी अपनी जगह पर उठ कर खड़े हो गये थे।
जिंदगी पता नहीं कहां किसके लिये कौन सा जाल बुन रही होती है। दुनिया एक जंगल है और यहां केवल एक ही सच है,” माइट इज़ राइट” । किसी को नहीं पता था कि बंगाल की खाड़ी से होते हुये एक और तूफान भारत की सरजमीं की तरफ बढ़ने वाला है ।
क्या जाफना ग्रुप को मूलचंदानी कांड के पीछे कौन है , पता लग पायेगा ?
अंगोडा लोक्का भारत आकर क्या करेगा ?
लसांथा परेरा किस तरह से अटैक करेगा ? उसका निशाना कौन बनेगा ?
बात वही है कि सवाल बहुत सारे हैं लेकिन जबाब हमेशा की तरह वहीं है कि किसके दिल में क्या छुपा ,सब उसे मालूम है।
प्यारे दोस्तों ,
आप सब के सहयोग से यह कहानी धीरे धीरे आगे बढ़ रही है।आप सब से अनुरोध है कि यदि पसंद आ रही हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर करें।अपने रिव्यूज दें।आप का प्रोत्साहन हमारी पूंजी है..