भलोल
भाग -12
सचमुच यह सभी जवानों के लिए एक सुखद समाचार था। नहीं तो मैं सोच रहा था, किट बैग में सामान रखना सुरक्षित नहीं था। इतने में बाहर गाड़ियों के आने की आवाज आई। हमें बाहर आने का आदेश मिला। एक बड़ा काला बक्सा, एक ताला, एक सुराही और एक मग की तरह सफेद प्लेट दो रुपए
नकद देकर दी जा रही थी। जो जवान मेसटिन में खाना नहीं चाहते थे, वे दो रुपए देकर प्लेट ले रहे थे। बलबीर, सीताराम और मैंने भी दो रुपए देकर प्लेट ले ली। एल्मीनियम के मेसटिन में खाना अच्छा नहीं लगा। लगता था, जैसे कोई भिखारी खाना खाने जा रहा हो।
सारी किट संभालने, सुराही में पानी भरने और प्लेट साफ करने में दोपहर के साढे बारह बज गए। यही लंच समय था। हमें फिर कतारबद्ध किया गया। सभी ने प्लेट, मेसटिन और मग हाथ में लिए हुए थे। उस्ताद सुरनायक सिंह ने हमें लंगर के लिए मार्च किया। दूर से हमें खाने की लाइन में लगे जवानों की लंबी कतार दिखाई देने लगी। दूर-दूर तक जवान-ही-जवान दिखाई दे रहे थे।
“हे भगवान, हम कहाँ आ गए!” अनायास ही मेरे मुख से निकला, “इतनी लंबी लाइन में खड़े होकर खाने के लिए शाम तक नंबर नहीं आएगा।” अस्फुट स्वर में मेरे मुख से निकले शब्दों को शायद उस्ताद सुरनायक सिंह जी ने सुन लिया था।
“ऐसा नहीं है, जवान। एमरजेंसी का समय है। एक-एक रात में बीस-बीस तीस-तीस प्लाटूनें खड़ी हो रही हैं। लंगर वालों को अनुमान ही नहीं हो पाता कि उन्हें कितने जवानों का खाना बनाना है। अभी कहा जाता है कि पांच सौ जवानों का खाना बनेगा, फिर कुछ देर बाद कहा जाता है कि पांच सौ जवान और आ गए हैं, उनका खाना भी बनेगा। खाना एकदम तो बन नहीं जाता। समय लगता है। पांच सौ जवानों का राशन अभी लाकर रखते ही हैं कि पांच सौ जवानों का और राशन लेने भागते हैं। इस तरह खाना तो सबको मिलता है। हाँ, देर-सवेर हो जाती है।” उस्ताद सुरनायक सिंह जी ने केवल मुझे ही नहीं बल्कि आस-पास खड़े अन्य जवानों से भी कहा, “जल्दी ही सब-कुछ ठीक हो जाएगा। नई कंपनियाँ बन रही हैं। हमें अपनी नफरी का पता चल जाएगा। फिर आज जैसी हालत नहीं रहेगी।”
साढे बारह बजे के लाइन में लगे चार बजे जाकर कहीं खाना मिला। खाना क्या था? धूड़े से भरी पतली-पतली रोटियाँ, परमल चावलों से भी मोटे चावल। मैंने इससे मोटे चावल जीवन में पहले कभी नहीं खाए थे और न ही देखे थे। पानी की तरह पतली दाल जिसमें दाल कहीं दिखाई नहीं दे रही थी। घास जैसी कोई सब्जी थी। एक उस्ताद सभी जवानों से कह रहा था कि खाना
था। सारा दिन की भाग-दौड में पसीने-पसीने हए शरीर में सोना असंभव था।
न नहाना किसी नरक से कम न था। कोई जवान अगर किसी कारण नहाने से रह जाता तो रोलकाल के बाद प्लाटून चैंपियन की देख-रेख में दो किलोमीटर दूर एक कुएँ के पानी से नहाने जाते।
टेनिंग की थकावट इतनी होती कि रोलकाल के बाद दो किलोमीटर चलना किसी सजा से कम न होता। सभी जवान संघर्ष करके रोलकाल से पहले ही नहा लेते। कई जवान इतने थक जाते कि रोलकाल में खड़े-खड़े गिर जाते। उस्ताद जानते थे कि ऐसा होगा। आदेश था कि अगर कोई जवान गिरता है तो उसके साथ खड़ा जवान उसे तुरंत संभालेगा।
धीरे-धीरे यह सब ट्रेनिंग का हिस्सा बन गए। छालों के लिए फुट पौडर इतना इफेक्टिव था कि रात-रात में छाले ठीक हो जाते। हमारी ट्रेनिंग चलती रही। सुरक्षा कारणों से मैं ट्रेनिंग की डिटेल नहीं बता सकता लेकिन जब हम सब तीन महीने की ट्रेनिंग करके निकले तो जीवन में कुछ भी कर गुजरने का माद्दा रखते थे। बॉडी फिट हो गई थी। पूरा शरीर सांचे में ढल गया था। हर बैरक में बड़े शीशे लगे होने के बावजूद खुद को देखने का टाइम नहीं होता था। अंतिम रोज जब मैंने खुद को शीशे में देखा तो अपने पर ही मोहित हो गया था। मैं सुंदर हो गया था। मैं ही नहीं, सभी जवान खुद को देख कर खुश हो रहे थे।
उस्ताद सुरनायक सिंह जी की बात सही थी। जो खाना हमें पहले दिन बहुत खराब लगा था, वही खाना हमें स्वाद लगने लगा था। मैं ही नहीं और भी मांग-मांग कर खाने लगे थे। खाना हमारे शरीर को लगने लगा था।
ट्रेनिंग के बीच सुम्मी दीदी के पति एक इतवार छोड़कर वे मुझे अपने क्वार्टर पर ले जाने लगे थे। सुम्मी दीदी मेरे सगे मामू की लड़की है। उनके पति ई.एम.ई. सेंटर में ‘आर्मामेंट-आर्ट’ का कोर्स कर रहे थे। कोर्स के बाद उन्होंने हवलदार मेजर बन जाना था।
पहली बार जब मैं उनके सामने गया, दीदी की आँखों में बड़े सात्विक भाव थे। उन्होंने मुझे एक बहन का प्यार दिया। दीदी और जीजा जी का स्नेह मेरी ट्रेनिंग में बहुत सहायक बना। मैं हर दूसरे इतवार जीजा जी का इंतजार करता।
हमारी ट्रेनिंग खत्म हो गई थी। ए.ओ.सी. स्कूल जाने के लिए बोगियाँ रिजर्व हो गई थी। हम सभी जवान बहुत खुश थे। जाने के दिन जब हम स्टेशन मैं अपना सारा गुस्सा निकाल आया, “यह क्या किया भाई आपने? आपने फौज में आना था तो नेवी की शानदार नौकरी क्यों छोड़ी? जानते हैं, पढ़ाई में कितना पैसा बर्बाद हुआ? पढ़ना नहीं था तो बाऊजी को साफ कह देते पैसा तो बर्बाद नहीं होता? आपने, बहन ने और बड़े भाई ने पूरे परिवार को बर्बाद कर दिया। बेड़ा गर्क कर दिया। अगर आप नेवी की सख्त ट्रेनिंग नहीं सह पाए तो फौज की सख्त ट्रेनिंग कैसे सह पाएँगे? जानते हैं, मैं कालेज क्यों नहीं जा पाया? आप तीनों बड़ों ने मेरे पढ़ने के लिए पैसा नहीं छोड़ा था, यह मलाल मुझे जीवन-भर रहेगा। पर आप जैसे लोगों को क्या फर्क पड़ेगा? कुछ फर्क नहीं पड़ेगा।”
मैं और भी बहुत कुछ कहना चाहता था। मैं ‘बेशर्म’ शब्द का प्रयोग करना चाहता था लेकिन लिहाज कर गया। फिर भी वे मेरे बड़े भाई थे। उन्होंने मेरी बात का कोई जवाब नहीं दिया था। जवाब दे भी क्या सकते थे। फिर मैं उनसे मिलने नहीं गया।
ट्रेनिंग खत्म होने के बाद जिन जवानों की पुलिस वेरीफिकेशन होकर आ गई थी। उनकी ‘शपथ’ परेड हो गई। सभी को पोस्टिंग भेज दिया गया। जिनकी ‘शपथ परेड’ नहीं हुई थी, उन्हें भी पोस्टिंग भेज दिया गया। अब हम कब मिलेंगे, किसी को पता नहीं था। हम सब गले मिल रहे थे और अपनी यूनिटों में जा रहे थे।