तुम्हारे लिए
************
भाग इकत्तीस
************
प्रभा जी ने तो बस ऐसे ही कह दिया था, पर अगले
ही दिन उनकी बात सच हो गयी थी, आर. ए. एस. का फाइ
नल रिजल्ट सचमुच आ गया था और मजे की बात यह रही
कि तन्मय का सिलेक्शन आर. ए.एस मेन में होगया था,और सिर्फ सिलैक्शन नहीं, तेईसवीं रैंक आई थी उसकी।
मजिस्ट्रेट साहब तो रिजल्ट देखते ही आनन्द विभोर ही हो गये , आज उनका सपना पूरा हुआ तन्मय के प्रति मन
में जाने कब का जमा सारा असंतोष, आखों में आए खुशी के आंसुओं से धुल गया और प्रभा जी ,वो तो सीधे अपने पूजा
घर में जाकर, राम जी के चरणों में नतमस्तक हो गयीं , “प्रभु मेरी जिंदगी की मियाद और थोड़ी और लंबी कर देना ,जिस
से मैं अपने बेटे और उसकी सारी खुशियां अपनी आंखों से
देख सकूं….”
यह खबर जब मेघा को मिली और तन्मय ने कैसे इन्टरव्यू तक का सफ़र पूरा किया ,यह पूरा किस्सा उसे पता लगा तो वह तो खुशी से चीख ही पड़ी …”अरे , यह भोंदू तो छुपा रूस्तम निकला , कमाल कर दिया इसने तो ,इसे कहते
हैं सौ सुनार की और एक लुहार की ,अब पापा क्या बोलेंगे , कोशिश करती हूं मैं मम्मी ,जल्दी से जल्दी वहां आने वहां
आने की..मुझे भी तो देखना है,पापा के चेहरे पर तन्मय के
लिए आया हुआ यह नया भाव..”
रिजल्ट तो जाह्नवी ने भी देखा था ,लोकल अखबार में ,और एक बार तो उसकी इच्छा भी हुई तन्मय को फोन
मिला कर पूछने की ,पर फिर लगा कि कहीं अगर वह अस
फल हो गया होगा तो पूछना अच्छा नहीं लगेगा ,बेहतर है
उसी के फोन का वेट किया जाए,इसलिए उसने अपना मन
मार कर अपना यह इरादा कैंसल कर दिया था।
तन्मय को तो रिजल्ट का पता सुबह ही चल गया था ,उसके पापा उसके कमरे में ही अखबार हाथ में लिए
चले आए थे…”तेरा रिजल्ट आ गया है ,मुझे तो याद नहीं है
तेरा रोल न.,देख कर जल्दी से बता कि क्या बना….”
” लाइये मुझे दीजिए….” और ऐसे पता लगा था तन्मय को अपना रिजल्ट ,सब बहुत खुश थे,पर तन्मय यही सोच रहा था, जिंदगी का कितना अजीब सुलूक है ,न खुल
कर हंसने देती है और न ही रोने,काश ईश्वर अपर्णा.के दिल
में भी मेरे लिए एक ऐसी ही लहर उठा दे।
ऑफिस पहुंच कर किया था तन्मय ने जाह्नवी को फोन..” हैलो , मेरा रिजल्ट आ गया है, हां , आई हैव गोट
सक्सीडेड ,आर.ए.एस. मेन में आ गया हूं , टवन्टी थर्ड पॉजि शन.,यस ,क्यूं नहीं, पार्टी तो पक्की बनती है ,जब चाहो,ओ.
के. बता दीजिए जब चाहिए …थैंक्यू….बाय…”
तन्मय के घर में पति पत्नी आज एक दूसरे से चोंच मिला कर बात कर रहे थे,उनके बीच की रोज की नोंक झोंक जैसे आज.दूर जा कर चुप बैठ गयी थी, ” मैं तो कहती हूं,जो हुआ अच्छा ही हुआ,बनस्थली वाला रिश्ता होते होते रह गया , समय रहते ही हमें सब पता चल गया,तन्मय के लिए तो अब कहीं बेहतर रिश्ता मिल जायेगा..नहीं क्या..”
” हां.हां ,क्यूं नही मिल जायेगा ,आखिर लड़का अब एस.डी. एम बन जायेगा , सचमुच.हमें तो पता ही नहीं होता
कि क्या छुपा होता है भविष्य के गर्भ में, बुरे में भी अच्छा ही छुपा होता है,मुझे तो सच कहूं विश्वास ही नहीं होता कि अपने तन्मय ने यह कर दिखाया है…
” प्रभा जी का मुंह फिर से बनने लगा था ,पर पतिदेव
के चेहरे पर की मुस्कुराहट को देख कर फिर से सामान्य हो गया।आज उनकी बातों में किसी तरह की कड़वाहट नहीं थी, हर बात सीधे उनके दिल से निकल रही थी।
अपर्णा को इधर आज म्यूजिक की डेमोक्लास लेनी
थी,क्लास अपर्णा ली भी बहुत कॉन्फिडेंस से ,और फादर ने उसके सिखाने के तरीके पसन्द भी बहुत किया,बाद में फादर जॉन ने इतना ही कहा..” क्लास तो आपने सचमुच अच्छे से
ही ली, पर क्या आप मुझे प्यानो पर कोई मास प्रेयर भी सुना सकती है,की बोर्ड पर नोट्स बजा कर…”
” जी ,जरूर….” और फिर अपर्णा ने खुद प्यानो पर
” एक्ट ऑफ गॉड” बजा कर और साथ गाकर सुना दी थी, उसके बाद तो फादर जॉन इतने खुश हो गये कि एक घंटे
बाद तो उसको ऐबनेजर जयपुर में रखने सम्बन्धी आदेश
भी मिल गया और अपर्णा ने राहत की एक गहरी सांस ली।
” जयपुर में मुझे ट्रांसफर मिल गया है , आज ही फाइनल कर दिया है फादर ने..” अपर्णा ने जाह्नवी को लंच
बाद फोन पर सूचित कर दिया था,”वाह ,क्या बात है ,आज
तो मुझे एक के बाद एक बढ़िया खबर मिल रही है,तू वापस जयपुर आ गईइससे बढ़िया बात और क्या हो सकती है…”
” एक से बढ़ कर एक ,और कौन सी बढ़िया खबर
मिल गयी है तुझे…”
“आज तन्मय का आर. ए.एस. एग्जाम का रिजल्ट
भी आया है ,आर.ए.एस. मेन में सिलेक्शन हो गया है उसका , अभी कुछ घंटो पहले ही उसका भी फोन आया था..लग रहा है , आज का दिन बहुत ही बढ़िया निकला है…”
” ओह…यह बात है…” फिर से तन्मय का नाम, न जाने कहां से, उन दोनो की बातचीत में निकल आया था,यह कोई संयोग है या फिर उसके लिए कोई नया दुर्योग,एक क्षण
के लिए तो उसका उत्साह से भरा स्वर खामोश सा हो गया..
” हैलो…हैलो… तेरी आवाज नहीं आ रही…”
” हां ,सुन रही हूं….” जाह्नवी भी समझ गयी थी कि अपर्णा को तन्मय का फिर से जिक्र अच्छा नहीं लगा था ,तो उसने भी इस बात को और आगे बढ़ाना उचित नहीं समझा ,
” सुन रही है तो बता ,कब मिलने वाली है.मुझसे…”
“कल करती हूं फोन ,कल पहले आकाशवाणी जाऊंगी, घोष सर ने बुलाया है मुझे ,एक बार उनसे बात हो जाए ,तब बताती हूं तुझे मिलने का प्रोग्राम….अब मैं फोन
काट रही हूं …बाय…।”
*****************************
(शेष आगे)
अजय कुमार