राघवेंद्र सैनी का उपन्यास ‘भलोल ‘ भाग -44

भलोल
भाग -44

मैंने फोन रखा तो सामान देने वाले आ गए। डिपो 4 बजे बंद हो जाता है,है लेकिन डीलर 5 बजे तक सामान देने आते रहते हैं। हेडमजदूर को छोड़कर
बाकी मजदूर चले जाते हैं। 5 बजे शेड बंद करके मैं कंपनी ऑफिस आया। वहाँ माँ का लैटर आया हुआ था। वह लिया और घर आ गया। माँ ने लिखा था, “साथ वाले जाटों को रास्ते के लिए 35 हजार का प्लॉट का एक कोना
बेच दिया है।” राजी आई तो पूछा, “किसका लैटर है?”

“माँ का लैटर है।”

“अच्छा, क्या लिखा है?”

“लिखा है प्लॉट का एक कोना 35 हजार में बेच दिया है। साथ के जाटों को रास्ते के लिए जगह चाहिए थी।”

मैंने उन्हें लिख दिया है. 35 हजार में से 10 हजार ब्याज के साथ बहन जी को दे दें। बाकी पैसों से चारों भाइयों के नाम जमीन की रजिस्ट्री करवा लो।”

“वे आपकी बात मानेंगे?”

“उन्होंने न कभी मेरी बात मानी है, और न वे अब मानेगे। माँ ही नहीं, कोई भी मेरी बात नहीं मानेगा। यह 35 हजार कहाँ चले जाएँगे, पता भी नहीं चलेगा। परिवार की ये बेईमानियाँ परिवार को कभी इकट्ठा नहीं होने देंगी।

राजी ने कहा, “रानीबाग से कुछ सब्जी और मेकअप का सामान लानाहै। चाय आकर पिएँगे।”

“ठीक है, चलो।”

राजी ने क्वार्टर बंद किया और स्कूटर पर आकर बैठ गई। सर्दियों में अंधेरा जल्दी हो जाता है। घंटे बाद जब हम घर लौटे तो काफी अंधेरा हो चुका था। मिलिट्री एरिया होने के कारण यह रास्ता आमतौर पर सूना रहता है। राजी स्कूटर पर मुझे पकड़ कर बैठी थी। उसका दाहिना हाथ मेरी पैंट की जिप के पास होता था। दूसरे हाथ में या तो सामान होता था या मेरे कंधे पर रख लेती थी।

क्वार्टर पर आकर मैंने वर्दी उतार कर कुर्ता-पाजामा पहन लिया। राजी ने पूछा, “रात के लिए क्या बनाना है?”

“कुछ भी हल्का-फुल्का बना ले।”

“ऐसा करती हूँ, सूजी की खीर और पराठे बना लेती हूँ।”
“ठीक है, बना लो।”

नौ बजे तक राजी ने सब कुछ तैयार कर लिया था। राजी ने कहा, “आप नहा कर आओ फिर मैं नहा कर आती हूँ। तब खाना खाएँगे।”

मैं नहा कर निकला तो राजी नहाने चली गई। आज उसने पिंक क्लर की रेशमी मैक्सी पहनी थी। यह मैक्सी ऐसी थी कि उसके घुटनों तक ही आ रही थी। उसकी सुंदर और सुडौल टांगों का दीदार करने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हो रहा था। वे इस तरह चमक रही थीं कि अगर अंधेरे में भी खड़ी हो जाती तो उसकी चमक कम न होती। जैसे घूंघट में बिजली। मन के भीतर यह प्रश्न था कि ये कुदरती हैं या बाल हटाए गए हैं? अगर हटाती तो मुझे जरूर पता चलता।

वह मेरे पास बैठी तो मैंने प्यार से पूछा, “राजी! एक बात बताओ, ये तुम्हारी टांगें कुदरती बिन बालों की हैं या बाल हटाए गए हैं?”

वह हँसी और बड़े प्यार से बोली, “मेरी ही नहीं, मेरी माँ से लेकर सभी बहनों की टांगें भी ऐसी ही सुंदर, सुडौल और बिन बालों की हैं। “

“तभी तुम जैसी सुंदर बेटी पैदा की है जिसका मैं दीवाना हूँ। सारी जिंदगी रहूँगा।”

“अच्छा चलो, अब खाना खाते हैं, फिर आराम से लेटेंगे।”

खाना खाकर राजी ने पूछा, “दूध पीएँगे?”

“हाँ, पीऊँगा, अगर तुम भी पीओगी तो।”

“मैं पीऊँगी तभी तो पूछा है।”

थोड़ी देर में दो गिलास में दूध ले आई। मैंने दूध लेकर उससे पूछा, “तुम्हें पता है, दूध में केसर डाल कर क्यों पीते हैं?”

“पता नहीं, मम्मी-पापा भी पीते थे। मुझे भी आते समय दे दिया था। कहा था, दूध में डाल कर पीना, सेहत अच्छी हो जाती है।”

उसके भोलेपन पर मुझे बहुत प्यार आया था। राजी को इसके बारे पता ही नहीं था। मैंने कहा, “राजी, केसर वाला दूध पीने से पूरा शरीर सुंदर और सुडौल हो जाता है। चेहरे पर चमक और रौनक आ जाती है।”

“अच्छा, तभी जब मैं अपना चेहरा आइने में देखती हूँ तो चेहरे की चमक दिखाई देती है।”

“हाँ, यह इसी केसर वाले दूध के कारण है। अगर कोई स्त्री लगातार रात को पीती रहे तो उसे मेकअप करने की जरूरत नहीं है। यह अजमाई हुई बात है।

“ओह, तभी हमारे घर में रात को केसर वाला दूध पीने का एक तरह से रिवाज बन गया है।”

राजी ने थोड़ी देर मेरी टांगें दबाई, फिर सो गई।

क्रमशः

राघवेंद्र सैनी

WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.06.06 — Vcare Language Academy

Author

Leave a Comment