इमरोज अशील का उपन्यास ‘गूँगी मोहब्बत’ भाग -17

‘गूँगी मोहब्बत’

 भाग -17

एक साथ बहुत सारी घटनाएं घट रहीं थीं। नताशा मूलचंदानी ब्रदर्स को लेकर आईलैण्ड पहुंच चुकी थी । चूंकि अमर के इंस्ट्रक्शन थे इसलिये उन्हें मारा तो नहीं था लेकिन मरने जैसी हालत में लाकर खड़ा कर दिया था । मूलचंदानीज की हालत देखकर ये अंदाज लगाया जा सकता था कि उनको हैवी टार्चर से होकर गुजरना पड़ा है। हालांकि अमर ने कहा था कि हॉस्पिटल वाली टीम को भी वापस बुला लें लेकिन कुछ सोचकर नताशा ने टीम तो वापस बुला ली लेकिन प्रभु को वहीं रोक दिया था ।उसे अपने रिलायबल सोर्सेज से पता चला था कि अमर की लोकेशन इस समय चौमढ़ा ही है। बहुत सोचने के बाद भी उसे समझ नहीं आया था कि अमर चौमढ़ा वापस क्यों गया है? ऐसा नहीं है कि वो अमर की जासूसी करवा रही थी और ऐसा करने की उसकी हिम्मत भी नहीं थी लेकिन उसका इन्ट्यूशन कह रहा था कि अमर सेफ नहीं है।

अबदुल्ला यामीन वापस आ चुके थे और अपनी बेटी नताशा से उन्हें पूरा वाकया पता चल चुका था ।हालांकि एक बाप होने के नाते उन्होंने इस बात पर एतराज़ जताया था कि नताशा खुद तिरुची गयी थी लेकिन अब जब सब कुछ योजनानुसार हो चुका था तो अधिक चिंता की आवश्यकता नहीं थी । दूसरी बात वो नताशा का नेचर समझते थे ,उसके जिद्दी स्वभाव को समझते थे ।वो जानते थे कि अगर नताशा एक बार कुछ सोच ले तो उसे समझाना पानी पर लकीर खींचने से अधिक कुछ नहीं था । एहतियातन उन्होनें तिरुची में मि० अय्यर को फोन करके हर छोटी बड़ी बात से अपडेट करते रहने को कहा था और उनकी कलाश्निकोव वाली डील भी फायनल कर दी थी । अब्दुल्ला यामीन ने अपने कुछ श्रीलंकाई कस्टमर्स को फोन करके भी जाफना ग्रुप्स की डिटेल निकालने को बोल दिया था ।

मि० अय्यर के अनुसार पूरा तिरुची सदमे में था । वहां पर पुलिस और इंटेलीजेंस के हिसाब से यह सब कांड के पीछे विदेशी ताकतों का हाथ था ।

मूलचंदानी ब्रदर्स वैसे भी साफ सुथरी इमेज वाले लोग नहीं थे और सब यह मानकर चल रहे थे कि यह कि यह इंटरनेशनल गैंग्स के किसी इंटरनल कनफ्लिक्ट का नतीजा था । दिवाकरन की हत्या को इसी की एक कड़ी मानकर देखा जा रहा था । फिलहाल शक की सुई बाहरी ताकतों की तरफ थी । अब यह सब नेचुरल था या मि० अय्यर या किसी और ने मैनेज किया था ,यह कहना मुश्किल था ।

यहां से बहुत दूर ,देहली में एक आदमी बलदेव राजावत के सामने चौमढ़ा की फायरिंग वाली घटना की डिटेल्स दे रहा था । अब आप सब समझ ही गये होंगे कि बलदेव राजावत के ही फोनकॉल पर होम सेक्रेटरी ने इमीडियेट स्टेप लेते हुये एस०पी० प्रथम कुमार को फोन किया था । वास्तव में यह फोन उन्होंने अमर को प्रोटेक्ट करने के लिये नहीं किया था ।वो जानते थे कि एक सीमा के अंदर शांत दिखने वाला लड़का वास्तव में एक ज्वालामुखी था । और बलदेव नहीं चाहते थे कि गैर जरुरी कंट्रोवर्सीज क्रियेट हों। लेकिन यह उनके लिये भी एक प्रश्न था कि अमर एक दम यू टर्न लेते हुये वापस चौमढ़ा क्यों पहुंच गया था ।

” तुमने अपना काम सही से किया ।फिलहाल तुम्हें बिना किसी की नजर में आये वहीं रहना है। एंड बी अलर्ट , हर छोटी बड़ी बात को नोटिस करना है। जा सकते हो।” बहुत ही ग्रेव टोन में कमांड देने के बाद अपना फेवरेट करेलिया सिगरेट सुलगा चुका थे। अब आप समझ ही सकते होंगे कि अमर ने सिगरेट पीना कहां से सीखा ? बच्चे ऑब्जर्वेशन से सीखते हैं। अमर ने भी बलदेव राजावत से बहुत कुछ सीखा था । वो अमर के लिये मेंटर,गुरु,पिता,बॉस सब थे। और अमर के लिये भी दुनिया में उनका दर्जा भगवान से पहले था ।

आप को याद ही होगा , गरिमा सिंह जीप लेकर माही के घर पहुंच गयीं थीं। अनंता भी माही के घर पहुंच गयी थी । अस्पताल जाना नहीं था तो उस दिन दोपहर ढलने के बाद वो वापस घर आयी थी ।पंडित शिवनाथ जी उस रात सकून से सो नहीं सके थे लेकिन उनकी दिनचर्या पर इस बात का विशेष प्रभाव नहीं पड़ा था । वो सुबह उठकर पूजा पाठ कर चुके थे और चूंकि आज द्वादशी थी तो उन्होंने मीठे चावल बनाकर भी रख लिये थे। एकादशी को चावल खाना निषिद्ध है परंतु द्वादशी को मीठे चावल खाने चाहिये, ऐसी मान्यता है और पं० जी इन सब बातों का विशेष ध्यान रखते थे।अनंता जब उछलती कूदती दालान से अंदर आयी तो पं० जी उसी का इंतजार कर रहे थे।

” बड़ी देर लगा दी बिटिया ।” सहज भाव में पं० जी ने पूछा लिया था ।

” बाबा, थाने से एस०एच०ओ० आयीं थीं। बताया था न आपको कि एक लड़का एडमिट था । गरिमा जी बता रहीं थीं कि वो बहुत ख़तरनाक लड़का है और उसने बहुत सारे लोगों को मारा है। उसी के बारे में पूछ रही थीं कि शायद कुछ खास बात पता हो मुझे ।”

इससे पहले कि शिवनाथ जी कुछ कहते, चुप होते होते गरिमा फिर बोल उठी , ” बाबा , इतना सुंदर और सीधा लग रहा था देखने में ,एकदम बच्चे जैसा । लेकिन देखो तो अंदर से कैसा निकला ? बाबा, भगवान जी कुछ ऐसा नहीं कर सकते कि इंसान कैसा है,उसकी शक्ल से नजर आ जायें।ऐसे तो कोई भी धोखा उठा सकता है । है ना ? कैसा लेटा लेटा पट्टी चढ़वा रहा था ।दुष्ट आदमी …”

बहुत ही मासूमियत से वो अपनी बात कहती जा रही थी । अनंता की ये खास बात थी कि अगर वो बोलना शुरू करती थी तो बोलते चली जाती थी ।बिना किसी को कोई मौका दिये बस बोलती रहती थी ।

पं० शिवनाथ जी कुछ कहना ही चाहते थे कि अचानक अनंता एकदम से फिर बोल उठी जैसे उसे कुछ याद आ गया हो,

” ओ बाबा , गड़बड़ हो गयी । एक बात तो गरिमा सिंह को बताना भूल ही गयी। हे राम! उस हत्यारे के पैर में तलवे के पास एक बहुत बड़ा नीले रंग का शंख जैसा निशान बना हुआ था । जब उस दुष्ट का फीवर नहीं उतर रहा था तो पैरों पर पट्टी चढ़ाते हुये माही ने बताया था।माही भी कितनी भुलक्कड़ है,उसे भी नहीं याद रहा । अभी उन्हें फोन करके बताती हूं। शायद इससे उन्हें उस दुष्ट को पकड़ने में कोई हेल्प मिले। ऐसे लोग तो जितनी जल्दी पकड़े जायें ,उतना बढ़िया ।”

कहते हुये अनंता ने गरिमा को फोन लगाया ।लेकिन गरिमा सिंह का फोन आउट ऑफ नेटवर्क जा रहा था । यह वही समय था जब अचानक चौमढ़ा थाने में बारिश होने लगी थी । चूंकि चौमढ़ा गांव थोड़ा नीचे था तो बारिश यहां कुछ मिनट लेट आनी थी । एक दो बार फोन ट्राय किया ,नहीं लगा ।तब तक यहां भी बारिश शुरू हो चुकी थी और अनंता दौड़कर अपने कपड़े उठाने छत पर चली गयी थी जो उसने सुबह ही धोकर डाले थे।

शिवनाथ जी को बीच में कुछ बोलने का मौका तो नहीं मिला लेकिन पैर पर नीले शंख जैसे निशान की बात सुनकर बहुत जोर से चौंक गये थे। ये निशान उनका जाना पहचाना निशान था । उन्होंने इसे कहीं किसी के पैर पर देखा था लेकिन किसके पैर पर …। दिमाग पर बहुत जोर डालने के बाद भी उन्हें याद नहीं आ रहा था ।

अनंता कपड़े उतार कर नीचे आ चुकी थी ।बारिश ने जोर पकड़ लिया था ।इससे पहले कि अंधेरा और घिरता ,दोनों बाप बेटी खाने की चौकी पर बैठ चुके थे। शिवनाथ जी खाते हुये भी उसी निशान के बारे में सोच रहे थे और अनंता की बड़ी बड़ का बिना सुने ही हां ..हूं करके जबाब देते जा रहे थे।

आज की बारिश ,लगता था कि बहुत कुछ बहाकर अपने साथ ले जायेगी।

” मुझे लगता है बिटिया, कोई बड़ा तूफान आने वाला है। ” जाने किस भाव में शिवनाथ जी ने ये बात कही थी । और अपनी अनंता , बिना कुछ सोचे झट से बोल उठी , ” आने दो तूफान, मेरे बाबा हैं तो डर किसका ।” यह कहते हुये वो शिवनाथ जी के सीने में दुबक गयी थी ।

छोटी चिड़िया के पास जिस शाख पर रहती है ,उसके सिवा आसरा भी क्या होता है।जितनी तेज तूफान आता है उतने ही कसकर वो अपनी शाख को थाम लेतीं हैं। शिवनाथ जी ने भी अपने बूढे़ कांपते हाथ अपनी बिटिया के सर पर उस तरफ रख लिये थे जिधर से बौछार अंदर आने की कोशिश कर रही थी ।

क्या जाफना ग्रुप सीधा मैदान में उतरेगा ?

मूलचंदानी ब्रदर्स का क्या होगा?

बलदेव राजावत क्या सोच रहे हैं?

क्या अमर लॉकेट के लिये चौमढ़ा आया था या उसके मन में कुछ और छिपा है?

क्या है नीला निशान?

किस तरह का होगा तूफान और शिवनाथ जी क्या रोक पायेंगे उस तूफान को?

क्या अमर और अनंता मिलने वाले हैं?

किस के दिल में क्या छुपा , सब उसे मालूम है..चलते हैं इस सफर पर ।हां इतना जरूर कहना चाहूंगा कि अब वो सब शुरू होगा जिस का हम सबको शुरूआत से इंतजार है… बी विद अस..


Author

Leave a Comment