पारुल अग्रवाल मित्तल का उपन्यास ‘कहानी एक रात की’ भाग -11

कहानी एक रात की
भाग… 11
लेकिन बस मै जयंत जी के बारे में सोच रही हूं, उनको बुरा लगेगा….. विद्या ने कहा।
“जयंत से भैया जी बात कर लेंगे।बचपन से आता है वो यहां। हमारी बात जरूर समझेगा। विद्या मुझे इस समय कुछ नहीं सूझ रहा….. सरिता ने मुन्ने को गोदी में लेते हुए कहा।
” ठीक है जीजी, मुझे कोई परेशानी नहीं, मै तैयार हूं…. विद्या ने मुन्ने को गोदी से ले लिया। सरिता की भरी आँखे मुस्कुरा दी। लेकिन सुगंधा को अच्छा नहीं लगा रहा था। विद्या जब उसके कमरे में कपडे रखने गई तब उसने कहा..
” विद्या, तुमने सोच लिया ना, देखो दबाव मत मानना। शादी पूरी जिंदगी का प्रश्न है। एक बच्चे की पूरी जिम्मेदारी तुम्हारे कंधे पर आ जाएगी…. एक ऐसे व्यक्ति की पत्नी बन जाओगी जो अपनी पत्नी की मृत्यु के गम में डूबा है। क्या मिलेगा वहां तुम्हे…..
” नहीं जानती क्या मिलेगा जीजी, अभी क्या है मेरे पास, आप लोगो के आश्रित हूं…. अनिमेष बाबू भले आदमी थे जो घर ले आए वरना मै तो उसी दिन मर गई होती। सरिता जीजी ने बहुत ध्यान रखा है इन दिनों में मेरा….. मेरा फर्ज बनता है मै उनके लिए कुछ करूँ। क्या पता यही से रूठी किस्मत मान जाए और मै….. मै भी किसी के लिए खास हो जाऊं…. कहकर विद्या चली गई। गिरीश को समझाकर किसी तरह तैयार किया गया और दोनों का विवाह कर दिया। विवाह में विवाह जैसा कुछ ना था, ना साज सज्जा ना मेहमान ना पकवान।गिरीश समझ गया था कि मुन्ना का ध्यान रखने के लिए उसे विद्या की ज़रूरत पड़ेगी।
” फिर क्या हुआ मिस्टर स्टोन मैन…… बोलो….. फिर क्या हुआ, विद्या के जीवन में खुशियां आई, बोलो फिर क्या हुआ?वो बच्चा….. बोलो…. देखो 11.30 हो गए है। सुबह तुम अपने रास्ते मै अपने रास्ते….. चुप ना रहो, बताओ फिर क्या हुआ…. मोहिनी ने पूछा।
” खुशियाँ, विद्या का पता भूल गई थी…. उसे जीवन में कोई खुशी ना मिली…. ये शादी विद्या के लिए कर्ज उतारने का माध्यम थी।
“मतलब, तो क्या… मोहिनी ने हिचकते हुए पूछा।
विद्या के मन में कोई सपने ना थे वो तो मुन्ना की खातिर आई थी। ये घर मानो उसके लिए कर्मभूमि थी। ससुराल में सास और एक जेठानी जेठ थे जो गावं में रहते थे। विद्या को मकान मिला था, अब उसे घर बनाना था। विद्या पूरे जतन से लग गई। गिरीश सारे दिन दुकान पर व्यस्त रहता। शाम को शराब पीना अब उसकी आदत हो गई थी। सुबह गिरीश एक अच्छा पिता होता। विद्या से भी सही व्यवहार करता। लेकिन रात को जब वो लौटता तब उदास परेशान शराब के नशे में डूबा होता। घर आकर वो खाना खाता, मुन्ना को प्यार करता और सो जाता। विद्या आँखों में आंसू लिए अपने बहते सपनो को शराब के नशे में धुत्त पड़े गिरीश की आँखों में देखती। कभी गिरीश को जब विद्या में सुनिधि दिखाई पडती तो वो उसे पत्नी मान सम्बन्ध बनाता लेकिन फिर सुबह सब भूल जाता। विद्या ने कभी उसे रात की बात को जताना जरुरी नहीं समझा। लेकिन वो थक गई थी। थक हार कर उसे मुन्ना ही सहारा दिखाई देता। सरिता से विद्या की बात कभी कभी हो जाती थी। वो खुश थी कि मुन्ना को माँ का प्यार मिल रहा था। गिरीश भी विद्या की तारीफ ही करता। समय गुज़र रहा था। मुन्ना दो साल का होने आया था। चार दिन बाद उसका जन्म दिन था। विद्या ने सरिता को फ़ोन कर बुलाया था।
उस दिन सब ठीक था। विद्या तैयारियो में लगी थी। गिरीश ने उसे खर्चे के लिए रूपये दे दिए थे। दो दिन बचे थे अब केवल। विद्या को पड़ोस में जाना था जगराता था। उसने सोचा जल्दी जाकर आ जाउंगी। अपने मुन्ने के लिए माँ से लम्बी उम्र मांग लाऊं। गिरीश को खाना खिलाकर और मुन्ना को भी खिला कर वो जाने लगी।
” दरवाजा बंद कर लीजिये आप अन्दर से,मै एक घंटे में लौट आउंगी……. विद्या ने पल्लू सही करते हुए कहा.
” विद्या सुनो, ये तुम्हारे लिए…. कहकर गिरीश ने एक कागज़ की पुड़ियाँ विद्या को दी।
” गज़रा…. मेरे लिए, आप लाये है…. मै… मुझे तो…. मुझे विश्वास नहीं हो रहा…. विद्या ने डबडबाई आँखों से कहा।
” हाँ विद्या, मुझे माफ़ कर दो, मै अपने ही गम में डूबा रहा, तुम्हारी अच्छाई दिखती तो थी लेकिन मै मान नहीं रहा था। तुम सच में मेरे मुन्ने की माँ हो, उसे तुमने ही नया जन्म दिया है…… अब मै तुम्हे अच्छा पति बनकर दिखाऊंगा। एक बार भरोसा करोगी…. गिरीश ने विद्या का हाथ पकड़ते हुए कहा।
” मुझे आप पर पूरा भरोसा है, मुझे आपसे कोई शिकायत नहीं…. कहकर विद्या उसके गले लगा गई।
गिरीश ने आज पूरे होश में विद्या को अपने अंक में भर लिया। दोनों बहुत खुश थे।
” अच्छा मै थोड़ी देर में ही जगराते से आती हूं…. आप दरवाजा बंद कर लीजिए….. विद्या ने शर्माते हुए कहा.
” तुम बाहर से ही बंद कर दो, मै उठूंगा तो मुन्ना उठ जाएगा….. गिरीश ने कहा।
बिद्या दरवाजा बंद करके पड़ोस में चली गई। माँ का जगराता था…. खूब ज़ोर शोर से भजन और जयकारे लग रहे थे। आज तो उसकी भक्ति पूरी श्रद्धा के साथ थी। वो बार बार माँ का शुक्रिया अदा कर रही थी। आज उसे जीवन की सारी खुशियाँ मिल गई थी। यही समय था लगभग 11.40 का. विद्या घर लौटी। अपने घर की गली में आते ही विद्या की चीख निकल गई……
पारुल अग्रवाल मित्तल
Agarwalmittalparul@gmail.com

WhatsApp Image 2026-05-29 at 19.02.32 — Vcare Language Academy

Author

Leave a Comment