पारुल अग्रवाल मित्तल का उपन्यास ‘कहानी एक रात की ‘ भाग-15

कहानी एक रात की भाग 15

माँ मुझे कोई लोरी सुना रही थी……

चंदा के रथ पर आई है
मुस्कान संग में लाई है
सपनो का झूला झूलाएगी
राजा को निंदिया आएगी
सो जा मेरे लाल बाहों में
लेके चलूँ खुशियों की राहो में
आ हा ओ हो आहा
सो जा मेरे लाल सो जा

मुझे सुलाकार माँ बिंदिया के घर चली गई। अगले दिन कुछ लोग घर देखने आए माँ और बिंदिया के पापा जिन्हे माँ भैया कहती थी वो घर दिखाते पैसो की बात करते। शाम को एक व्यक्ति से बात पक्की हो गई। घर बेच दिया। बहुत कम कीमत पर बिका लेकिन बिक गया। दुकान तो किराये की ही थी। तीसरे दिन दोपहर को जरुरी सामान लेकर हम स्टेशन आ गए।
अरसे बाद आज माँ फिर स्टेशन पर थी। लेकिन इस बार अकेली नहीं थी, मै था उसके साथ और थी जिम्मेदारिया।हम लोग ट्रेन में बैठ गए।माँ ने अनिमेष से बात की थी और सब बता दिया था। उन्होंने कहा था की वो उनके पास आ जाए लेकिन माँ वहां नहीं जाना चाहती थी। इसीलिए अनिमेष ने हमें मुंबई अपने एक दोस्त का पता दिया और कहा वो हमारी मदद कर देगा।
ट्रेन अपनी गति से दौड़ रही थी। मेरे लिए वो सफ़र खूबसूरत था। मस्ती भरा था। आते जाते वेंडर मुझे आकर्षित कर रहे थे। घर से पहली बार ऐसे बाहर निकला था। मुझे सब अच्छा लग रहा था।
उधर माँ किसी गहरी सोच में थी। उसका पूरा ध्यान मुझ पर था। चौबीस घंटे के उस सफ़र ने थका दिया था।
मुंबई सपनो का शहर, कहते है यहाँ कभी रात नहीं होती। और एक खास बात वो ये कि ये हर आने जाने वाले को खुद में समेट लेता है ये शहर। इस शहर ने लाखों लोगो को सवारा और आगे बढ़ाया।
कुछ वक्त की आंधी में बह गए तो कुछ थम गए। इतने बड़े शहर को देख माँ आश्चर्य चकित थी और मै…. आँखे मसल मसलकर देख रहा था। माँ जीवन के डर को पीछे छोड़ आयी थी। अब हमें अनिमेष के दोस्त अनुज चौहान से मिलना था। जैसे तैसे पता पूछ पूछकर हम वहां पहुंचे। घर पर ताला लगा था। घर में माली काम कर रहा था। उससे पूछा तो उसने बताया अनुज बाबू शाम तक लौटेंगे। माँ को बहुत चिंता होने लगी अनजान शहर में अब कहाँ जायेंगी वो…..
“बाबा मुझे अनिमेष जी ने भेजा है, मै यहाँ किसी को नहीं जानती, कहाँ रुकूं…. आप कुछ मदद करेंगे?
“अनिमेष भैया जी ने, ओह्ह्ह वो तो अक्सर यहाँ आते है। ठहरो मै अभी पूछ कर आता हूं…. कहकर वो अन्दर चले गए।थोड़ी देर बाद लौटे तो बोले
” बिटिया, बाबू जी से बात हो गई है, वो कल सवेरे आ जायगे। फिलहाल आप पीछे वाले गेस्ट हॉउस में रुक सकती हो, वही आपके रुकने का इंतज़ाम करा देता हूं।
माली काका ने हमारे रुकने का वहां इंतज़ाम कर दिया। अच्छा कमरा था। ज़रूरत भर का सभी सामान था। खाना भी माली काका ने लाकर दे दिया। उस रात अच्छी नींद आई।मै तो सपने में मुंबई घूम रहा था…… राजवीर ने मुस्कुराते हुए मोहिनी से कहा।
” फिर….. फिर क्या हुआ? अनुज चौहान ने तुम्हारी मदद की। तुम्हारी माँ के पास तो उस समय पैसा था ना, फिर…. मदद क्यों चाहिए थी? मोहिनी ने पूछा।
” माँ पढ़ी लिखी नहीं थी, जब वो अनिमेष के घर में रहती थी तब थोड़ा सा पढ़ लिया था। शब्दों को जोड़कर पढ़ लेती थी थोड़ा थोड़ा….. माँ को इतना पता था कि वो ये पैसा यूँ ही खर्च नहीं कर सकती। मुझे पढ़ाना था। इसीलिए वो मदद चाहती थी। मदद मानसिक और भावनात्मक। बाकी वो मेहनत करने के लिए तैयार थी।
अगले दिन अनुज आए। उनके साथ उनकी बेटी भी थी मेरी ही हम उम्र रही होंगी…. नताशा…. नताशा नाम था उसका। अनुज उसको निक्की कहते थे। माली काका ने हमें उनके आने के बारे में बता दिया था।हम उनसे मिलने पहुंचे।
” बैठिये विद्या जी…… अनिमेष ने मुझे फ़ोन पर सब बताया, वो खुद भी आने वाला था लेकिन उसकी वाइफ की डिलीवरी डेट थी तो नहीं आ पाया।बताइये मै क्या मदद कर सकता हूं?
” मै इस शहर में नयी हूं, पढ़ी लिखी नहीं हूं, आप ही बताइये मै क्या कर सकती हूं? मेहनत में कोई कमी ना रखूंगी। मुझे अपने बच्चे को पालना है, उसे पढ़ाना लिखाना है? विद्या ने ज़मीन की ओर देखते हुए कहा।
” ओह्ह, विद्या जी, मै शाम तक आपको बताता हूं कुछ सोचकर, आप आज पूरा दिन नताशा के साथ रहिये। मुझे अभी जाना है, शाम को बताता हूं…. कहकर अनुज चले गए।
नताशा, बहुत प्यारी थी, लेकिन कुछ बीमार थी। माँ ने प्यार से उसके सिर पर हाथ फेरा तो वो माँ के गले लग गई। दिन भर वो माँ के आगे पीछे घूमती रही। माँ ने अपने हाथ से उसे खाना खिलाया कहानी सुनाई और फिर सुला दिया। माँ का आँचल उसने कसकर पकड़ रखा था। महाराज जी ने विद्या को बताया कि एक्सीडेंट में उसकी माँ की मृत्यु हो गई साल भर पहले।तब से निक्की बिटिया को कुछ दिक्कत है। अज़ीब सा नाम है बीमारी का कुछ….. साहब बता देंगे ठीक से… कहकर महाराज चले गए।
डर के साथ किस प्रकार जिया जाता है ये बात विद्या अच्छे से जानती थी। उसने निक्की का माथा सहलाया और उसे प्यार किया।
” जानती हो तुम,मुझे वो बिल्कुल भी अच्छा ना लगा। अभी तक वो केवल मेरी माँ थी, मुझे प्यार करती थी। आज किसी और बच्चे को प्यार कर रही थी तो बुरा लग रहा था…… राजवीर ने चश्मा नाक पर रखते हुए कहा।
” ये मानवीय स्वाभाव होता है, जिसे आप सबसे अधिक प्रेम करते हो उसे किसी से बांट नहीं सकते। मुझे लगता है नताशा को पोस्ट ट्रेमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर हुआ होगा। वो एक्सीडेंट उसके जीवन में डर ले आया होगा। उसको बाहर जाने में सड़क पर चलने में गाड़ी में बैठने पर डर लगता होगा…. खैर फिर क्या हुआ?
शाम को अनुज जी आए। उन्होंने माँ को स्टडी रूम में बुलाया। और कहा कि वो हमारी मदद कर सकते है लेकिन बदले में माँ को…..

क्या चाहता है अनुज चौहान विद्या से?
क्या नताशा का डर दूर हो पाएगा?
” क्या राजवीर नताशा से चिढ़ने लगेगा?
जानने के लिए पढ़िए अगला भाग…..

WhatsApp Image 2026-05-29 at 19.02.32 — Vcare Language Academy

Author

Leave a Comment