पारुल अग्रवाल मित्तल का उपन्यास ‘कहानी एक रात की ‘ भाग-20

कहानी एक रात की
भाग 20

” अच्छा तुम पहले ये चॉकलेट लो, खाकर देखो कैसी है, अच्छी लगी की नहीं…. कम ऑन…. टेक थोज़ आल…. एंड टेल मी डू यू लाइक?
बाल सुलभ मन कब तक इंकार करता। फिर सामने जब ऐसी वस्तु हो जो सुलभ ही ना हो तो कैसे इंकार किया जाए। लेकिन फिर भी राजवीर ने शिष्टाचार वश एक चॉकलेट उठाई….
” खाओ…. अनुज ने अपना चश्मा पोछते हुए प्यार से कहा।
राजवीर उस रैपर को संभालकर खोल रहा था, मानो वो सोने का बना हो….. चॉकलेट बहुत ठंडी थी, एकदम कड़क…. लेकिन अन्दर से उतनी ही सॉफ्ट। उसने रैपर वही मेज पर रख दिया और धीरे धीरे चॉकलेट खाने लगा। वो उसके स्वाद को तपस्या के बाद मिले वरदान की तरह महसूस कर रहा था। ऐसा लग रहा था मानो राजवीर नहीं चाहता की चॉकलेट खत्म हो। उसे ऐसे चॉकलेट खाता देख अनुज को हसी आ गई…… राजवीर ये देख घबरा गया और खड़ा हो गया……
” सॉरी अंकल….
“क्यों?
” आप मुझपर हसे ना, मैंने कुछ गलत किया होगा?
” नहीं बेटा, अच्छा एक बात बताओ….. तुम्हारी माँ कुछ परेशान थी क्या….. कुछ बात कही हो तुमसे या किसी और ने उनसे….. कुछ हुआ हो तो बताओ….. तुम्हारी माँ के ठीक होने के लिए मेरा सब जानना जरुरी है।
” वो अंकल……
” वीर, डरो नहीं बताओ, माँ क्यों परेशान थी? वीर के कंधे पर हाथ रखते हुए अनुज ने कहा।
” अंकल….. वो…. हिचकते हुए राजवीर ने अनुज को बताया कि कैसे उस दिन विद्या और उसके बीच नताशा को लेकर बात हुई….. राजवीर चुप हो गया।
” यही बात है वीर या कुछ और भी है बेटा…. अनुज ने एक चॉकलेट उठाते हुए कहा।
” कल रात माँ बहुत देर से लौटी थी आपके घर से, मै सो गया था। फिर जब मेरी आँख खुली तो वो बाथरूम में थी…. शायद नहा रही होंगी… लेकिन इतनी रात में क्यों नहाई होंगी माँ….. सुबह भी उसके कपडे गीले थे अंकल… बस इतना ही पता है मुझे…. कहकर वीर चॉकलेट लेकर विद्या के पास चला गया।
अनुज गहरी सोच में था। अगले दिन विद्या को कुछ ठीक लगा, उसकी आँखे खुलने लगी तो उसने अपना सामान लगाया और जाने लगी….. उसे अभी तो क्वार्टर जाना था।
” विद्या, कहाँ जा रही हो?
” कमरे पर
” अभी तुम ठीक नहीं हो, दो चार दिन में चली जाना, रुक जाओ…. अनुज ने कहा।
” नहीं, अभी जाना है……
” बिद्या….. मुझे कुछ बात करनी है….
“कहिये,
” कल रात…..क्या हुआ कल रात? मुझे धुंधला सा तुम्हारा चेहरा याद है, विद्या मैंने कोई बदतमीजी तो नहीं की नशे में, मै रोज़ नहीं पीता, बस कभी जब शिखा ज्यादा याद आ जाती है तब…. बोलो ना, कुछ गलत तो????
” नही, कुछ नहीं किया आपने,
” विद्या, कुछ कहना चाहती हो?
“नहीं,
” तुम्हारा व्यवहार सामान्य नहीं, मतलब कुछ है जो तुम बता नहीं रही….. विद्या बोलो क्या किया मैंने कल रात…. अनुज ने विद्या के करीब आते हुए कहा।
” कल आप शिखा दीदी को याद कर रहे थे, पल भर को मुझे शिखा समझ बैठे….. लेकिन फिर आप उन्हें याद करते करते सो गए….. बस यही हुआ…. मुझे वीर को लेकर बात करनी है….. कहकर विद्या ने राजवीर की बात बताई……. लेकिन विद्या राजवीर से निगाह नहीं मिला रही थी। अनुज समझ गया था कि कुछ तो है जो विद्या बता नहीं रही।
” मै कुछ सोचता हूं ताकि दोनों बच्चों को तकलीफ़ ना हो… दोनों खुश रहे….. अब तुम अपना ध्यान रखो, राजवीर की जिम्मेदारी मेरी है, अब वो शिकायत नहीं करेगा…. कहकर अनुज चले गए।
विद्या अनुज को जाते हुए देख रही थी। अनुज अच्छे व्यक्ति थे। अनजाने में उनसे गलती हुई…. विद्या नहीं चाहती थी कि सच जानकर वो खुद को दुखी करें इसीलिए वो चुप रही और अनुज तो नशे में थे लेकिन विद्या तो होश में थी फिर भी…….
अगले दिन संडे था, अनुज घर पर ही थे। उन्होंने विद्या को बुलाया और बताया कि वो राजवीर का एडमिशन बड़े स्कूल में करा रहे है।
” लेकिन इतना पैसा, खर्चा….
” तुम चिंता ना करो, राजवीर मेरी ट्रस्ट के माध्यम से पढ़ेगा। मै हर साल तीन दो बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी उठाता हूं…. इस बार राजवीर सही।
इसके आगे विद्या कुछ नहीं कह पाई। राजवीर अब बड़े स्कूल जाने लगा। सुबह जाकर वो शाम को घर लौटता। उसके बाद उसके टूशन टीचर पढ़ाने आने लगे। राजवीर व्यस्त रहने लगा। अनुज ने उसके दिमाग़ में ये बात अच्छी तरह बैठा दी कि वो खूब पढ़कर ही अपनी माँ को रानी की तरह रख सकता है। राजवीर दिन रात मेहनत करने लगा। बाल मन परिपक्व होने लगा।
राजवीर को मेहनत करते देख विद्या खुश हो जाती। मन ही मन अनुज को धन्यवाद देती। राजवीर अब बड़ा हो रहा था…. वो अब खुद में व्यस्त रहने लगा। लेकिन…..

अनुज इतना सब क्यों कर रहा था?
क्या राजवीर इसी तरह मेहनत करके कुछ बन जाएगा?
क्या विद्या खुश है?
जानने के लिए पढ़िए अगला भाग
पारुल अग्रवाल मित्तल

WhatsApp Image 2026-05-29 at 19.02.32 — Vcare Language Academy

Author

Leave a Comment