पारुल अग्रवाल मित्तल का उपन्यास ‘ कहानी एक रात की ‘- भाग -8

कहानी एक रात की
भाग -8
ट्रेन रुक गई थी। लेकिन विद्या अभी भी दौड़ रही थी, अपने विचारों के साथ। तभी टीटी बाबू ने उसे पुकारा
हेलो….. सुनिए…. मैडम….. हेलो…. ट्रेन इससे आगे नहीं जाएगी, आपको उतरना होगा…. टीटी अनिमेष ने कहा।
विद्या के कानो तक अनिमेष की बात पहुंच चुकी थी। अपने फटे पल्लू से झाँकते शरीर को छुपाते हुए भरी आँखों और भारी कदमो से वो उत्तरी….. वो नहीं जानती थी कि वो कहाँ है, क्या करेंगी, कहाँ जाएगी….बस उतर कर एक बैच पर बैठ गई। तेज़ धूप में बैठी बिद्या पथराई आँखों से पटरियों को देख रही थी और सोच रही थी कि विधाता ने उसकी किस्मत टूटी कलम से क्यों लिखी… क्या मिला उसे जीवन में….. ना माँ बाप का प्यार ना परिवार का साथ और ना ही पति का प्रेम……. क्या ऐसी ही हालत में लोग मर जाते होंगे। हाँ और क्या? जीकर भी क्या करना, किसके लिए जीना? क्यों जीना? सामने से आती ट्रेन में उसे मरने के लिए संभावना नज़र आने लगी। निष्परान देह को इकठ्ठा कर जैसे तैसे वो खड़ी हुई और प्लेटफार्म पर ठीक आगे खड़ी हो गई। अनिमेष स्टेशन से घर जाने के लिए ही निकल रहा था। विद्या को वहां खड़ा देख वो समझ गया कि मामला गंभीर है। तन तक ट्रेन पास आ चुकी थी। अनिमेष बिजली की गति से भागा और विद्या को हाथ पकड़कर खींच लिया। दो सेकंड की देरी हो जाती तो विद्या कई टुकड़ो में बटी मिलती।
” पागल हो क्या, जिंदगी खत्म करने चली थी, ऐसा भी क्या दुख है? सुन्दर हो, पढ़ी लिखी भी लगा रही हो, भले घर की भी जान पडती हो….. क्यों मरना चाहती हो?
विद्या की आँखों से ज़ार ज़ार आंसू बह रहे थे। लेकिन उसके आंसू में भी घुटन थी। लेकिन किसके सामने रोए। उसका पास कोई अपना ना था.
” अच्छा कुछ खाओगी?
शब्द जुबान से बाहर नहीं आना चाहते थे। इसीलिए विद्या ने गर्दन ना में हिला दी।
” अच्छा सुनो, तुम्हारा नाम क्या है? नाम तो बता ही सकती हो।
” वि…… विद्या..
” अच्छा नाम है, विद्या मै घर जा रहा हूं। अब दो रास्ते है या तो तुम्हे यही छोड़ दूँ…. फिर से ट्रेन आए और तुम कूद जाओ…. या फिर मेरे साथ घर चलो….. फिर देखते है क्या करना है। सुकुचाओ मत घर में भाभी है मेरी, बहुत अच्छी है उनसे बात कर सकती हो। विद्या को शायद कुछ समझ आया और वो अनिमेष के साथ चलने को तैयार हो गई…..
” फिर क्या हुआ मिस्टर स्टरेंजर? मोहिनी ने राजवीर से पूछा?
” फिर?????
” हाँ, क्या हुआ उसके बाद?
विद्या अनिमेष के साथ घर आ गई…. घर पर अनिमेष की माँ भाभी और भैया थे। दो प्यारे छोटे बच्चे थे। एक आम मिडिल क्लास परिवार था। विद्या को साथ में देख सभी चौंक गए।
” भाभी ये विद्या है, कुछ चाय और खाने के लिए लेआइये, पता नहीं कब से कुछ नहीं खाया… अनिमेष ने कहा।
चाय के साथ सरिता ( अनिमेष की भाभी ) कचोरी ले आई थी। अनिमेष की माँ ने और सरिता ने कई बार विद्या से खाने को कहा तब उसने चाय हाथ में ली। शायद संकोच रहा होगा ऐसे अनजाने लोगो के बीच…. विद्या ने कचोरी का एक कौर तोड़ा लेकिन खाना उसके हलक में नहीं उतर रहा था….
” बिटिया खा लो…. थाली वापिस जाना अन्न का अपमान होता है, खा लो सरिता बहुत अच्छी कचोरी बनाती है…. माँजी ने कहा।
विद्या ने मांजी की बात का मान रखते हुए खाना खा लिया, लेकिन सबको दिख रहा था खाना उसके गले नहीं उतर रहा था। अनिमेष को दिख रहा था विद्या अपने कपड़ो में सहज़ नहीं थी। उसने अपनी भाभी को जाकर कुछ कहा फिर वो विद्या को अपने साथ ले गई।
पारुल अग्रवाल मित्तल
Agarwalmittalparul@gmail.com

WhatsApp Image 2026-05-29 at 19.02.32 — Vcare Language Academy

Author

Leave a Comment