बात एक रात की
**************
भाग छः
***********
दादर पोलिस स्टेशन में सीनियर पोलिस इंस्पेक्टर माचवे सावधान की मुद्रा में अपना सिर झुकाये हुए एक मेज
के सामने खड़े थे,क्योंकि उसी मेज की दूसरी तरफ ए.सी.पी. मनोहर जोशी आज उनसे बहुत सख्ती से जवाब तलब करने
में लगे थे,एक तरह पेशी लगी थी माचवे की , जिन्हें आज से पहले तक एक ब्रिलियैंट ऑफिसर माना जाता रहा था, और मनोहर जोशी बहुत मानते भी थे अपने इस ऑफिसर को।
माचवे की सलाहियतों के वो बरसों से कायल थे,इससे पहले कितने ही केस माचवे ने चुटकियों में सुलझाए थे,और
वो गवाह रहे थे अपने इस काबिल ऑफिसर के कारनामों के, पर आज मुआमला एकदम उलटा था, कल का काबिल ऑफि सर अपना सिर झुकाए आज उनके सामने खड़ा था।
” तुम्हारा कहना है ,तुम रात बस हत्यारे की पीठ ही देख पाए,और जब तक तुम सड़क पर पहुंचते तो वह हत्यारा किसी टैक्सी में बैठ कर फरार हो गया,और साथ में तुम यह
भी कह रहे हो कि तुम उस टैक्सी का नम्बर तो क्या,यह भी यकीन से नहीं बता सकते कि वो टैक्सी थी या कोई प्राइवेट कार..यही कह रहे हो न तुम माचवे।”
” हो सर, यही कह रहा हूं, मैं उस हत्यारे के पीछे जरूर था, पर बहुत दूर था उससे, उसकी तरफ मैं फायर की आवाज सुन कर ही भागा था।मुझे लगा उसने हमारे किसी पोलिसमैन को गोली मार दी गयी है,और जब तक मैं उस तक पहुंचता
तो वो मोड़ के आगे तक पहुंच गया था और मैं गोली चलाऊं उससे पहले ही वो मेरी आंखों से ओझल हो गया था..जाहिर है…जीप के बगैर ही भागना ही पड़ा था तब..और जब तक मैं मोड़ पार कर सड़क तक पहुंचता वो शख्स जो पता नहीं कि हत्यारा था भी या नहीं,टैक्सी या प्राइवेट कार जो भी थी उस की, उसमें बैठ कर निकल भागा था,और मेरे लिए यह नामुम किन था कि मैं कुछ भी ठीक से देख पाता ..”
“एक मिनिट , तुम्हारा मतलब है कि यू आर नॉट स्योर व्हैदर ही वाज किलर ओर नॉट ..अब यह नयी बात और क्या निकाली तुमने माचवे, स्ट्रैंज एंड रिडिक्यूलस, मतलब तुम यह बात भी विश्वास से नहीं कह सकते,और यह ख्याल तुम्हें अब, मतलब एक दिन बाद आ रहा है..कैसे? “
” सर ,उस समय तो दिमाग में कुछ नहीं आया क्योंकि
तब दिमाग में सिवाय उसके पीछे भागने और उसे पकड़ने के
कुछ था ही नहीं, पर ठंडे दिमाग से सोचा तो लग रहा है कि मेरे आगे भागने वाला हत्यारा नहीं सिर्फ हमे डिस्ट्रैक्ट करने के लिए वहां पहले से मौजूद था,हत्यारा कहीं और छुपा हुआ था और हम उस तक न पहुंच पाए, वो टैक्सी या कार सवार हमें भट काने के लिए वहां मौजूद था, मतलब एक डैकोय,और हम उसे
पकड़ने के एक्साइटमैंट में गच्चा खा गये…।”
“मतलब तुम मानते हो कि जो इंटेसिव सर्च किया जाना था ,उसी वक्त, वो उस डैकोय की वजह से नहीं हो पाया और आज पोजीशन यह है कि हम बिल्कुल खाली हाथ हैं… एब्सोल्यूटली क्लू लैस…कोई लीड ही नहीं है हमारे पास…।”
“सर…आई एम सॉरी…बट दिस इज द ट्रू …।”
” माचवे, आई मस्ट से, दिस इज वैरी शेम फुल ऑन युअर पार्ट.. बट टैल मी…तुम ऐसा किस लिए कह रहे हो कि
उसे प्लान्ट ही किया गया था,एक डैकोय था वह ,खुद कातिल नहीं ,और उसे प्लान्ट भी इतनी सफाई से किया गया…।”
” सर.. जैसा आपको मैंने पहले बताया है कि जिसने भी यह प्लान बनाया था,बहुत सोच समझ कर बनाया था, मैं
आपको समझाता हूं, नम्बर एक उसे पता था कि घाटगे हाईली डॉयबैटिक है, टाईप वन का पेशेन्ट , उसे बार बार टॉयलेट का इस्तेमाल करना पड़ता है तो उसने उसके मर्डर के लिए, सही जगह चुनी.. टॉयलेट्स.. पहले ही जा कर वह वहां छुप गया होगा,ऐडेड एडवांटेज यह था कि टॉयलेट्स में अंदर सी. सी. टी.वी. नहीं होते और मर्डर के बाद भागने के लिए पीछे एक खुली जगह भी मौजूद थी,और उस तरफ भी सी.सी. टी. वी. कैमरा भी नहीं था,और दूसरा कि हमारे कुछ करने और उस
के भाग निकलने में कम से कम सात आठ मिनिट का अन्तर था,इतने समय में हत्यारा दीवार फांद कर किसी भी पास वाली सोसायटी में या किसी ऐसी ही जगह पर जाकर छुप सकता
था और शायद वह वहां छुपा भी,और तीन उसने यह अनुमान लगाया होगा कि अगर सर्च सारी रात भर चली तो शायद उस
के देर सवेर पकड़ लिए जाने का डर था,शायद इसलिए उसने हमें चकमा देने के लिए प्लान बी बनाया..पहले ही एक और आदमी प्लान्ट कर रखा था,हम जैसे ही सर्च शुरू करते,उस डैकोय ने हमसे सेफ डिस् टैंस बना कर भागते हुए फायर
किया और हमारे तीनों तरफ जो लोग थे उन सबको लगा कि उसने शायद हम में से किसी एक पोलिस वाले पर ही फायर खोल दिया गया है,और इस अफरा तफरी में हम सब उसी दिशा में दौड़े,अब चूंकि भागने वाले की एक्टिंग करने वाला पहले ही मोड़ के पास था,तो उसे अपने पकड़े जाने का डर तो था ही नहीं, इस चक्कर में वो तो साफ निकल ही गया, साथ में जो असली हत्यारा छुपा हुआ था, इस अफरा तफरी में वह भी आराम से छुपने की जगह से बाहर निकल गया होगा और उस हत्यारे का भाग्य देखिए, बारिश की वजह से उस समय कुछ
देर के लिए ब्लैक आउट और हो गया,पावर हाऊस में कोई
बड़ा फॉल्ट आ गया था और बिजली आते आते दो घंटे लग गये,लगता है कल नेचर भी किलर फ्रैंडली हो गयी थी, बस
मुझ से गलती यह हुई कि जब मैंने ठंडे दिमाग से सोचा तभी
ये सारी कड़िया मेरे दिमाग में जुड़ी,और सर असल बात तो
यह है, वो तो सब चीजें पहले ही से अच्छे से सोच कर आया
था और हमें उसके प्लान को सोचने समझने में थोड़ा सा समय लग गया..सो यू आर राइट,मैं मानता हूं, फर्स्ट राउंड गोज इन हिज फेवर.. बट आई होप देयर आर मैनी मोर राउन्डस टू कम एंड वी विल कैच हिम इन कमिंग डेज..।”
***************
(शेष आगे….)
अजय कुमार