अविनाश स आठल्ये का उपन्यास ‘कारगिल एक प्रेम कथा ‘ भाग -7

कारगिल एक प्रेम कथा

भाग -7

 

थोड़ी ही देर में उस टैक्सी में “कानफोडू संगीत” बजने लगा,

“अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का… यार ने लूट लिया घर यार का..”

टैक्सी ड्राइवर से इस तरह का संगीत की कैसेट लगा देखकर उर्वशी झुंझला उठी… मध्यप्रदेश हो या दिल्ली, पता नहीं इन टैक्सी ड्राइवर की पसन्द एक जैसी क्यों होती है।

उर्वशी ने गुस्से से ड्राइवर से कहा भाईसाब, मैंने आपको अच्छा संगीत लगाने को कहा था मगर आप तो यह “गर्दभ राग” सुनाने को तुले हो…

कोई पुराने गाने नहीं है क्या.. रफ़ी किशोर या लता जी के? ड्राइवर ने कहा “शब्बीर कुमार” के लगा दूँ क्या? भाई इस कार में कोई बड़ा सा “पाना” होगा क्या? .. उर्वशी ने खीझकर कहा…

ड्राइवर ने कहा जी हाँ दीदी… पीछे डिकी में रखा है, कुछ काम था क्या उस पाने से?

ड्राइवर के भोलेपन पर उर्वशी को हँसी आ गई, मगर उसने अपनी हँसी दबाते हुये कहा, हाँ उस पाने को अपने सिर पर मारकर खुद का सिर फोड़ना था।

ड्राइवर को अब महसूस हो चुका था कि उससे कुछ गलती हुई है, इसलिए उसने टैक्सी किनारे लगाते हुए, हाथ जोड़कर उर्वशी से लगभग रुआंसे होते हुये कहा.. दीदी जी हमसे कुछ गलती हो गई हो तो बता दो, हमें आपकी “अंग्रेजी” नहीं समझ आवे.. कम पढ़े लिखे हैं न इसलिए..

उसकी मासूमियत देखकर उर्वशी का गुस्सा शांत हो गया था। उसने ड्राइवर के कैसेट्स के डब्बे से “किशोर कुमार के सदाबहार नगमे” की कैसेट निकाली और उसे लगाने को कहा..

रूप तेरा मस्ताना, प्यार मेरा दीवाना.. भूल कोई हमसे न हो जाये…

किशोर के मस्त गीत हों और ऐसा खुशनुमा मौसम तो भला सफ़र में दूरी किसे महसूस होती है। कब अम्बाला पहुँच गये महसूस ही न हुआ।

दूरी तो अभी मात्र 150 किलोमीटर के लगभग थी मगर पहाड़ी रास्ता होने की वज़ह से लगभग 4 घण्टे और लगने थे। ड्राइवर ने अपने किसी परिचित ढाबे पर कार रोकी और बोला दीदी जी भूख लग रही है, थोड़ा खाना खा लेते हैं।

उर्वशी ने ड्राईवर को 50 रुपये देते हुये कहा..

नहीं तुम खाना खा लो, मुझे भूख नहीं है।

वाकई में उर्वशी को उस वक़्त पर खाना खाने की इच्छा नहीं थी, मगर जैसे ही उस ढाबे वाले ने दाल में बटर का हरी मिर्च, टमाटर, प्याज और लहसुन का तड़का लगाया, उसकी खुशबू से न जाने कैसे अचानक उर्वशी की भूख जागृत हो गई..

उसने भी एक दाल फ्राई और जीरा राइस का ऑर्डर किया। गर्मागर्म खाना खाकर उर्वशी को बड़ा सुकून मिला।
कार दुबारा शुरू हो चुकी थी, बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ अब बरसात भी शुरू हो गई थी, उर्वशी ने उस ड्राइवर को कार के काँच बन्द करने को कहा और कार ने अब धीमे धीमे पहाड़ी रास्ते पर चलना शुरू कर दिया था।

ड्राइवर ने न जाने उस कैसेट बॉक्स से कौन सी कैसेट निकाली, और टेप पर गीत शुरू हो गया….

तू मेरी जिंदगी है… तू मेरी जिंदगी है.. तू मेरी हर खुशी है तू ही प्यार, तू ही चाहत तू ही आशिकी है तू मेरी ज़िन्दगी है…

पहली मोहब्बत का एहसास है तू बुझके जो बुझ ना पाई, वो प्यास है तू तू ही मेरी पहली ख्वाहिश, तू ही आखिरी है तू मेरी ज़िन्दगी है…

हर ज़ख्म दिल का तुझे, दिल से दुआ दे खुशियाँ तुझे, गम सारे मुझको खुदा दे तुझको भुला ना पाया, मेरी बेबसी है तू मेरी ज़िन्दगी है…

क्रमशः

अविनाश स आठल्ये

WhatsApp Image 2026-07-20 at 16.05.34 — Vcare Language Academy

Author

Leave a Comment