अजय कुमार का उपन्यास ‘ तेरे लिए ‘ – भाग -25

तुम्हारे लिए
***********
भाग पच्चीस
**************
कुछ देर बाद तीनो अजमेर से चल पड़े थे, तन्मय आगे
था ड्राईविंग सीट पर और पीछे दोनो सहेलियां बैठी थी।संयोग से अपर्णा पीछे ऐसे बैठी थी कि तन्मय को उसकी एक झलक मिल रही थी, तन्मय उसे चुपके चुपके देखता यही सोच रहा था, कल और आज में कितना अन्तर गया था ,सच में, इस
बात का आभास तक नहीं होता कि अगले पल में क्या होने वाला है, कुछ संयोग तो शायद सचमुच आसमानो से ही उत
रते हैं, कब आपकी कौन सी दुआ बर आए ,यह किसे पता।
जाह्नवी मन ही मन एक अलग ही तरह की पहेली से जूझ रही थी , जो कुछ भी हो रहा था सब आकस्मिक और अकल्पनीय था उसके लिए। वह मन ही मन अपर्णा की कही हुई बातों को जोड़ने में लगी थी अपर्णा ने कहा था वो पहले दिन से ही विमलेश के साथ नहीं थी,अपर्णा की इस बात का क्या मतलब , यह तो उसे पता था कि अपर्णा की योजना तो विमलेश के साथ रहने की ही थी ,वो जयपुर से निकली भी विमलेश के साथ ही थी, फिर ऐसा क्या हुआ होगा कि अपर्णा अकेली रहने लगी और विमलेश ने उसका पीछा ही छोड़ दिया और आज वह एक कान्वेंट बोर्डिंग स्कूल में टीचर बन गयी, है यह तो एक बिल्कुल अलग ही कहानी है ,जिसका कोई सिरा पकड़ में ही नहीं आ रहा है,और उसने भी शायद एक बड़ी गलती कर दी है, इतनी जल्दी अपने मन की बात तन्मय से
कह कर, अब पता नहीं वो अपने मन में क्या सोच रहा होगा, इस बदली हुई परिस्थिति ने तो उसे ही एक अपराधी सा बना दिया है उसने तन्मय की तरफ देखा ,पर वो सामने सड़क पर अपनी निगाहें जमाए ड्राइव कर रहा था।
” अर्पू ..एक बात बताओ ,हम अगर अजमेर नहीं आते तो तुम जयपुर के लिए आज निकलने ही वाली थी , करैक्ट….” अपर्णा ने तुरंत अपना सिर सहमति में हिलाया… “हां..करैक्ट…” “और तू वहां चार  दिनों तक रूकने वाली भी थी राइट…” अपर्णा ने फिर से अपना सिर हिलाकर सहमति व्यक्त की,अब तन्मय भी जाह्नवी की बात सुनने लगा था…
” तब मुझे यह बताओ कि तू चार दिनों तक क्यूं और जयपुर
में इतने दिनों तक कहां रूकने वाली थी मतलब यह सब तो पहले से ही सोच रखा होगा न,नहीं क्या….” अपर्णा ने इस
बार मुंह खोला …” फ्रासिंस मैम ने एबनेजर जयपुर ब्रांच में
बात कर रखी थी इस बारे में ,उनकी लिखी चिट्ठी है मेरे पास
और मैं अभी भी जयपुर ब्रांच के हॉस्टल में ही रूकने वाली हूं और दरअसल चार दिनों तक इसलिए कि यहां जयपुर में ,
स्कूल में ,मुझे एकाध दिन म्यूजिक की क्लास लेनी है अगर
सब सही रहता है तो फिर.मेरी जॉब यहां ट्रांसफर हो जायेगी, फिर जयपुर आकाश वाणी के स्टेशन डायरेक्टर भी कल या एकाध दिन बाद बतायेंगे,मेरे आगे के शिड्यूल के बारे में,फिर शायद दूरदर्शन में या फिर दिल्ली में भी कोई मौका ही निकल आए इसलिए फिलहाल मुझे चार दिन रहना है,और अगर सब सही रहा तो फिर तो शायद आगे जयपुर में ही रहना हो ,तभी मैंने तुझ से पापा के लिए पूछा था..”फिर अपर्णा आगे कहती कहती रूक गयी थी ,जाह्नवी को भी अब कुछ कुछ समझ
आने लगा…” क्या , ऐसा नहीं हो सकता कि तू बजाए उस स्कूल के , मेरे साथ, मेरे घर पर ही रह जाए …वहां भी कोई दिक्क्त नहीं होने वाली….”
” नहीं , यह पॉसिबल नहीं है , रूकना तो मुझे वहीं होगा ,वरना फ्रासिंस मेम को बुरा लग जायेगा और फिर स्कूल ऑथोरिटिज से भी मिलना है , हां हम ,जो भी एक्स्ट्रा समय मिलेगा, उसमें मिल सकते हैं…”
” हां ,सही कह रही हो ,जाना तो तुम्हें पहले वहीं होगा, खैर कम से कम अपना मोबाइल नम्बर तो दे दो ,उस रात तो तुमने शायद स्कूल का लैंड लाईन यूज किया था….”
” हां ,अक्सर मेरा मोबाईल स्विच ऑफ ही रहता है ,
मैंने आज सुबह ही ऑन किया है, मैं मिस कॉल देती हूं तेरे
फोन पर..” तन्मय यह सब सुन रहा था और समझ भी रहा
था कि अपर्णा को क्यूं अपना मोबाईल स्विच ऑफ रखने की जरूरत पड़ रही होगी ,जरूर विमलेश से इसका झगड़ा चल
रहा है और वो परेशान न कर सके शायद इसलिए ही अपर्णा अपना मोबाईल स्विच ऑफ किये हुए है ,जाह्नवी की उत्सु
कता भी अब उसके धैर्य की सीमा तोड़े देरही थी,तन्मय अगर मौजूद न होता तो अभी की अभी ,यह सब माजरा क्या है , समझ आ जाता…
जयपुर तक की यात्रा फिर इधर उधर की बात करते
ही गुजरी पर हर बात का सिरा जैसे घूम फिर कर उसी एक बिन्दु की तरफ ले जाता था,जाह्नवी जहां परेशान थी ,तन्मय एक तरह से खुश था ,उसे इस अजमेर यात्रा से , जो सोचा
था उससे कुछ ज्यादा ही मिल गया था,आगे क्या होगा कहा नहीं जा सकता पर उसके इतने दिनों की प्रतीक्षा और खोज एक अनोखा ही रंग ले कर सामने आई थी।
जयपुर अजमेर रोड़ पर ही था अपर्णा का स्कूल , अपर्णा को उसके गतंव्य पर छोड कर के जब तन्मय और जाह्नवी आगे चले तो जैसे कार के भीतर एक मौन सा पसर गया था ,जो कुछ भी हुआ वो इतना अधिक अप्रत्याशित था
कि पिछला सारा कहा सुना गौण हो गया था,आगे बात करने
का क्रम ही जैसे बिखर चुका था।
” मैं सोच रही हूं आज ही रात अपर्णा से बात करती हूं ,पता तो लगे कि आखिर यस सब क्या है, क्या गुजरा है उसके साथ ,तुम्हारे सामने तो.वो कुछ बोल ही नहीं पाई….” जाह्नवी ने अपने भीतर चल रही बात को ही जुबान दे दी थी और तन्मय तो जैसे जाह्नवी से यही सब सुनने की अपेक्षा कर रहा था,” हां, यही ठीक है, फोन पर ही आपसे वो खुल कर बात कर सकेंगी..” तन्मय की इस जवाब ने जाह्नवी के भीतर नये.सिरे से हलचल मचा दी थी, कहीं वो भी तो तन्मय की
तरह ही एक मृग मरीचिका का पीछा नहीं कर रही थी ,तन्मय की हर बात से अपर्णा की ही खुशबू आ रही थी,अपर्णा आज भी उसके लिए पहला विकल्प बनी हुई थी।
आज का दिन कुछ ज्यादा ही लंबा और बड़ा साबित
हो रहा था ,जाह्नवी का सुबह का उत्साह दिन खत्म होते होते अपना दम तोड़ चुका था, जाह्नवी अब जल्दी से जल्दी अपने घर पहुंचना चाहती थी,तन्मय को भी शायद जल्दी थी अपने घर पहुंचने की, जाह्नवी को उसके घर छोड़ते छोड़ते , तन्मय
को रात अपने घर में घुसते तक,रात के पूरे नौ बज गये थे।
दिन की शुरूआत तो तन्मय और जाह्नवी ने एक
योजना बना कर की थी, पर दिन के अंत ने साबित कर दिया
था कि हर योजना का परिणाम अदृष्ट के हाथों में ही होता है।
****************************
(शेष आगे )

अजय कुमार

WhatsApp Image 2026-06-03 at 13.23.29 — Vcare Language Academy

Author

Leave a Comment