बात एक रात की
**************
भाग बारह
***********
सीनियर इन्सिपेक्टर माचवे ने पिछले दो दिनों में विजय घाट्गे से जुड़े हुए एक एक केस की डिटेल्स को गौर से पढ़ा था,विठोबा हाल में लगे हर सी.सी. टी.वी. कैमरे की आंखों
के आगे के सामने से निकले एक एक चेहरे को भी बहुत गौर देखा था, मगर बहुत जांचने पर भी उन्हें कुछ भी असामान्य
या संदिग्ध गति विधि नजर नहीं आई थी।
हत्यारा जो कोई भी था ,उसने हर छोटी से छोटी
बात का गौर किया था,हालांकि पोस्ट मौर्टम से माचवे की
बात प्रूव हो गयी थी, गोली सचमुच ही एक पुराने रिवाल्वर से चलाई गयी थी,फोरेंसिक विंग का ख्याल था कि इस्तेमाल में
लाया गया रिवॉल्वर शायद वैबले स्कॉट का कोई पुराना मॉडल रहा होगा, पर यह निश्चयपूर्वक कहना कठिन था,क्योंकि बॉडी से मिली .३२ की बुलेट्स बहुत कॉमन थीं,जो .३२ की किसी भी दूसरे मॉडल से भी फॉयर की जा सकती थीं आश्चर्य हो रहा था माचवे को कि कोई गैर पेशेवर मुजरिम इतनी सब बातों का एक साथ कैसे ध्यान रख सकता था,और दूसरी बात उस दिन बिजली न रहने से रास्तों के सी.सी.टी.वी कैमरों को जांचने का कोई फायदा ही नहीं था,हत्यारे की अक्लमंदी के साथ कुदरत भी उस दिन हत्यारे पर पूरी तरह से मेहरबान थी।
अब एक ही तरीका बचा था कि इस बात का पता
लगाना कि कौन ऐसा तलबगार था जो हर हाल में इस विजय घाट्गे को मौत के घाट उतार देना चाहता था, यह किसने किया होगा,पर इस बात का पता करना भी भूसे के ढेर में एक सुंई को तलाश करने जैसा था क्योंकि जिसकी हत्या की गयी थी, उसे मार डालने की कितनों के पास वाजिब वजहें मौजूद थीं,
दुश्मन ही इतने पैदा कर लिए थे उसने, पर पता तो यह करना ही होगा और इस काम को करने के लिए बस दो ही उपाय थे माचवे के पास,पहला विजय घाट्गे से जुड़े हुए हर केस का बारीकी से अध्ययन और दूसरे उसके हर उस करीबी से बात चीत करना जो उसके हर स्याह सफेद कारनामे से वाकिफ़ था तभी आंखों से ओझल उस मुजरिम का कोई क्लू मिल सकता था,पर माचवे को यह भी पता था कि ऐसा कोई भी करीबी उन
से खुल कर बात करने मेंं कतरायेगा,क्योंकि ऐसी तफ्तीश से कुछ नये खुलासे होने का डर उन लोगों को जरूर सतायेगा, और यह ख्याल मन में आते ही माचवे ने अपने सीनियर ऑफि सर मनोहर जोशी जी को तुरंत ही कॉल किया था।
” हां ,बोलो माचवे , एनी लीड..आई एम वेटिंग फॉर।”
“नो सर, नो लीड सो फार, लेकिन पोस्ट मौर्ट्म की रिपोर्ट तो ठीक वैसी ही है,जैसा कि हमने अनुमान लगाया था अब मैंने दो लिस्ट बनाई हैं एक तो विजय से जुड़े उन केसों की जिनमें वह साफ़ दोषी नज़र आता था, पर प्रॉपर एविडैंसेंज न होने की वज़ह से छूट गया था और दूसरी लिस्ट उससे जुड़े हुए
कुछ ख़ास लोगों की है जिनसे हमें कुछ जरूरी सवाल पूछने होगें, कुछ तो दोस्त हैं विजय घाट्गे के,जो हमेशा उसके साथ रहे हैं,और कुछ उसके कनैक्शन्स हैं जो उसके धंधों से या पॉलि टिक्स से जुड़े हैं,आप चाहें तो एक बार जो मैंने होमवर्क किया है उस पर एक नज़र डाल लें…”
थोड़ी देर बाद माचवे , मनोहर जोशी जी के सामने बैठे थे,उन्होंने पहले जो भी उनके दिमाग में था सब कह दिया और फिर अपने मन की शंका को सामने रखा..”सर ,मेरा यह ख्याल है कि हम लोग जब इस तरह तफ़्तीश करेंगे तो विजय घाट्गे के पिता नारा यण घाट्गे को यही लगेगा न कि इलैक्शन पास होने की वजह से बजाय हम हत्यारे को तलाश करने के बहाने,हम गड़े हुए मुरदे उखाड़ कर,उनके मरे हुए बेटे के चरित्र हनन का प्रयास कर रहे हैं..”
“माचवे,बात तो तुम्हारी बिल्कुल ठीक है,मगर तुम अपने तरीके से तफ़्तीश चालू करो,उनके घर तुम मत जाना वहां पर मैं जाऊंगा…मैं उन्हें पर्सनली अच्छे से जानता हूं..कई बार मौका मिला है मुझे उनके लिए कुछ पर्सनल काम करने का बहुत ही सीजन्ड पॉलिटिशियन हैं..तुमने बहुत सही प्वाइन्ट रेज किया है,मैं आज ही घाट्गे हाऊस विजिट करता हूं , तुम दूसरे लोगों के साथ बातचीत चालू करो..बल्कि मैं तुरंत जाता हूं…।”
“यस सर…।”
” और हां , इस सिलसिले में कल ही होम मिनिस्टर
के सामने पेश होना है…तो केस पर अब तक की प्रोग्रैस की समरी और उससे जुड़े कागज मेरी टेबुल पर शाम तक भिजवा देना…।”
“यस सर…।” यह कह कर माचवे तुरंत ही अपनी सीट छोड़ कर खड़े हो गये…
एक घंटे बाद ए.सी. पी. मनोहर जोशी लोअर परेल में घाट्गे हाऊस में नारायण घाट्गे के सामने बैठे थे।
“आओ जोशी,सच कहूं तुम्हें खुद यहां पर आया देख कर बहुत तसल्ली मिली है मेरे दिल को..मैं तो बल्कि तुम्हें खुद फोन करने वाला था ,प्रेस कॉन्फ्रैंस देखी थी मैंने तुम्हारी,आई एम रियली इम्प्रैस्ड,और मुझे तो लग रहा है कि जरूर कोई ऐसा ही आदमी रहा होगा इस हत्या के पीछे, जिसे किसी केस में मेरे बेटे के निरपराधी साबित होने पर बहुत सख्त ऐतराज होगाऔर जो बजाय कानून को मानने के खुद उस बात का फैसला करना चाहता होगा..क्यूं मैं सही कह रहा हूं न…।”
********************
(शेष आगे…)
अजय कुमार