बात एक रात की
**************
भाग पन्द्रह
***********
” सॉरी ,माचवे , कल शाम मैंने एक अच्छी खासी
डांट खाई थी होम मिनिस्टर से,और उसके बदले में मैं आज खामाख्वाह तुम पर बरस पड़ा…बताओ लाये हो क्या कोई ख़बर..आई मीन एनिथिंग पॉजिटिव..”
माचवे जो अपने सीनियर के बदले हुए सुर से शुरूआत में कुछ गड़बड़ा गया था, अब तक सामान्य हो चुका था…”सर , जब मुआमला इतना हाई प्रोफाईल और पेचीदा है तो यह सब तो होगा ही, हर दिन एक नया प्रैशर झेलना होगा
पर आज मैं सचमुच कुछ नया ठोस ढूंढ कर लाया हूं…”
इसके बाद माचवे ने मनोज पंवार के साथ हुई पूरी पूछताछ की कार्यवाही सुना दी थी…”तुम कहना चाह रहे हो , कि विजय घाट्गे और उसके दोस्त थे उस रेप केस के पीछे… और उनको बचाने के लिए फॉरेस्टडिपार्टमैंट ने उनकी एल्बाई के लिए यह झूठा केस दर्ज किया है…जिससे यह लगे कि वो लोग रेप के वक्त दूसरी जगह पर शिकार खेल रहे थे,और इसी लिए उस केस के मुजरिम आज तक नहीं पकड़े गये, माचवे , मेरे दोस्त , अब यह कुछ ज्यादा फिल्मी नहीं हो गया है….।”
” सर ,.मैंने उस बातचीत के बाद दो आदमी लगाये थे., पंवार के पीछे, और मेरा शक बिल्कुल सही निकला..वो गया था मेरे सवाल जवाब के बाद घाट्गे हाऊस,शायद नारायण घाट्गे को सब रिपोर्ट करने..यह फिल्मी लग रहा है पर है नहीं सर…।”
” माचवे.,माचवे तुम नहीं जानते इन बड़े नेताओं को.. मैं मान भी लूं तुम्हारी यह बात…तब भी कुछ नहीं होने वाला… क्योंकि यह तो सरकारी गवाही है जिसे कभी भी रद्द ही नहीं किया जा सकता,बल्कि हमने अगर यह बात आऊट कर दी
तो नेता जी को यह कहने मौका मिल जायेगा कि किस तरह यह सरकार विपक्षी नेताओं के पीछे पड़ी है,बजाय हत्यारे को
ढूंढने के हमीं पर कीचड़ उछाल रही है…और जब इलैक्शन
सर पर हों तो हमारी रूलिंग पार्टी भी हमारी खाल को नोंचती
रहेगी, कहेगी हमने कुछ किया धरा तो है नहीं पर मनोहर घाट्गे को बैठे ठाले तश्तरी पर रख कर एक सीट और देदी,अगर यह सच भी है तब भी बहुत मुश्किल में आने वाले हैं हम लोग….”
“सर , आपकी बात ठीक है..हम फिल्हाल ऐसा कुछ
भी नहीं करेंगे …मैं खुद जाऊंगा रायगढ़ मिलूंगा उस लड़की
के घर वालों से..और मैं कोशिश करूंगा यह जानने की, कि
क्या कोई उससे जुड़ा वहां ऐसा आदमी है , जिसके दिल में विजय घाट्गे के प्रति हद से ज्यादा घृणा हो..इतनी घृणा कि
वो बजाय उस मुआमले में कानून की शरण लेने के , वो खुद
ही उसकी हत्या करने के लिए निकल पड़ा हो और यदि ऐसा हुआ तो यह केस भी सॉल्व हो जायेगा..और विजय घाट्गे के खिलाफ शायद फिर कोई सुबूत भी मिल जाए….”
” ठीक है , गो एहेड…और कोई चारा भी तो नहीं है.. पर माचवे नो मोर थियरीज.,आई वांट सम सॉलिड एविडैंस… वैसे कब निकलोगे तुम…”
” बस सर.,कल सुबह निकलूंगा…।”
उधर मनोज पंवार तो चला गया था, और अपनी तरह से नारायण घाट्गे ने उसे समझा भी दिया था पर उसके जाते
ही एक कीड़ा जरूर रेंगने लगा था नेता जी के दिमाग में,अगर पोलिस का शक सही है और अगर सच में यह हत्यारा उसी
रेप केस से जुड़ा हुआ ही कोई किरदार है तो शर्तिया तौर पर कुछ बहुत बदसूरत बाहर आ सकता है, कुछ ऐसा जिसे तब
तो उन्होंने अपना पूरा दिमाग लगा कर तरीके से दबा दिया था, मुश्किल से एक मजबूत झूठी गवाही भी जुटा ली थी.,मगर
क्या सचमुच ऐसा कुछ हो सकता है, उन्होंने तो तब सब कुछ पता करवाया था,उस घर में तो सिर्फ दो ही लड़कियां थी और एक कमजोर दिल सा बाप था,न कोई भाई ,और न ही कोई ऐसा सगेवाला,फिर वहां ऐसा कौन होगा,मगर कोई तो है जो उनकी नज़र से तब शायद ओझल रहा हो या शायद पोलिस
ने सिर्फ एक बिल्ली डाली है,और उनका भी फ़कत एक वहम है..जो उनके दिल में एक कांटे की तरह उग आया है… और अगर कोई ऐसा है भी तो इस वक्त तो.उन्हें चुप ही रहना होगा माचवे और जोशी की कड़ी नजर होगी उन पर, मनोज पंवार यहां हो कर गया है ,शायद यह बात भी उन्हें अब तक पता
लग गयी होगी…कुछ दिन उन्हें किसी सरीसृप की तरह शीत समाधि लेनी होगी ..ऐसा जाहिर करना होगा जैसे उन्हें किसी बात का कोई भी फर्क ही नहीं पड़ रहा है,बल्कि वो कुछ नहीं कर सकते तो उन्हें टी.वी. पर ही तुरंत.अपनी एक मौजूदगी दर्ज करानी चाहिए, कहना चाहिए कि महाराष्ट्रा पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा.पाई है और सिर्फ हर नये दिन नयी थ्योरियां गढ़ने में ही मसरूफ है…ठीक है..यही.करना माकूल रहेगा…तुरंत किसी नेशनल चैनल.से संपर्क करता हूं,मुझे हर हाल मेंआक्रामक ही दिखना चाहिए..अभी तावड़े को बुलाता हूं…तावड़े एक तरह से मीडिया मैनेजर था,पार्टी का भी और खुद नारायण घाट्गे का भी…और तुरत फुरत यह काम हो भी गया..किस चैनल को जरूरत नहीं थी, एक ऐसे राजनेता बाप की जिसकी हाल में ही हत्या की गयी हो और जो लानत मला मत भेज रहा हो, गुहार लगा रहा हो इस नायक सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ.एक साथ कई चैनलो पर उनके गुस्से और हताशा
का बहुत प्रभावशाली क्लिप्स दिखाई गयी..”एक आम आदमी क्या उम्मीद रखे सुरक्षा और न्याय पाने की, जब एक भूतपूर्व मंत्री की हत्या से जूं भी नहीं रेंग रही हो इस प्रांत की इस गैर भरोसेमंद निकम्मी सरकार पर और न ही सक्षम माने जाने वाली पुलिस पर.मेरा इंतजार हर दिन और लंबा होता जा रहा है, और मेरे परिवार का धैर्य अब जवाब देने लगा है..”
मनोहर जोशी ने भी देखा इस टी.वी. टेली कास्ट पर , और उन्हें अफ़सोस हुआ अपनी जल्दबाजी पर ,उन्हें नहीं
जाना चाहिए था मनोहर घाट्गे के पास…यह नेता लोग कब कौन सी केंचुली ओढ़ ले और कब.किस केंचुली को छोड़ दे , यह बात तो महादेव भी नहीं जान सकते।
********************
(शेष आगे..)
अजय कुमार