गूँगी मोहब्बत – भाग -1
लेखक – इमरोज अशील
दुनिया हमेशा दो धुरों पर चली है | दूर-पास, अच्छा-बुरा, मिलन-जुदायी, भगवान-शैतान, जिंदगी-मौत, जमीं-आसमां, भलाई-बुराई, मोहब्बत और नफरत, काश और आस के बीच झूलती रही है ये दुनियां…
हम आज से जो कहानी आप के सामने रखने जा रहे है, वो कहानी है स्याह रंग की, अंतर्द्वंद की, ये कहानी है खुद को खोने की, और ये कहानी है आदम के शैतान होने की| साथ ही ये कहानी है मजहब -ए-मोहब्बत में यकीन रखने वालों की | जी हां, ये कहानी है हर उस इंसान की जो ईश्वर को तर्क की कसौटी पर रखता है..| अम्मा बचपन में कहानियां सुनायी थी | अम्मा कहती थी कि धरती शेषनाग के फन पर टिकी है| अब बच्चा बड़ा होकर कनफ्यूज है कि ब्रह्मांड में गुरुत्वाकर्षण के नियमों से बंधी लटकती पृथ्वी से शेषनाग कहां गायब हो गये? लेकिन आज भी वो भूला नहीं अम्मा की बातें और संतुलन स्थापित करता रहता है अम्मा के बताये हुये शेषनाग और 80 फीसदी सर्पिलाकार आकृति वाली गैलेक्सी के मध्य… |
मेरे दोस्तों! ये कहानी है दुनिया के समंदर में भटकते उस सफीने की जिसे साहिलों ने छोड़ दिया था|
अब ये कहानी और इसके किरदार सब आप के हवाले….
………………………………………. . . …………….
“जनरल वार्ड बेड न० ०4 के साथ कोई अटेंडेंट है क्या ?
एक खूबसूरत नर्स झुंझलाते हुए जोर जोर से चिल्लाते हुये पूछ रही थी |
‘क्या हुआ माही?” दूसरी नर्स अनंता ने कैजुअल वे में पूछा ।
“सिस्टर , तीन दिन से ये पेशेंट एडमिट है। कोई भी इस अभागे के साथ है नहीं शायद।कुछ पुलिस वाले इसे एडमिट करा गये थे। सिवियर हेड इंजरी का केस है। और इधर का तो समझती ही हो…” कुछ कहते कहते माही रुक गयी थी शायद।
“हम्म, कल मेरी ही ड्यूटी थी इस बेड पर। जाने कौन है? क्या हुआ होगा इसके साथ ? “
सरकारी अस्पताल ऐसा नहीं कि खराब होते हैं लेकिन अत्यधिक वर्क लोड, लालफीताशाही और खराब सुविधाओं की वजह से अभी तक अपनी रेपुटेशन मेंटेन नहीं कर पाये थे। वैसे भी यह एक छोटी पहाड़ी पर बसे एक छोटे से कस्बे चौमड़ा का सरकारी अस्पताल था । यहां जिंदगी को आगे तो बढ़ाया जा सकता था पर उसे बचाने के साधन पर्याप्त नहीं थे। अस्पताल के बाहर शिवजी का मंदिर था और अमूमन तीमारदार डॉक्टर से जादा अपनी बात शिवजी के सामने कहते थे।
तीन दिन पहले पहाड़ी के ढलान पर ये लड़का बेहोश पड़ा मिला था ।सर पर चोट लगने से खून बहुत ज्यादा रिस चुका था ।कमाल ये था कि इस पास कोई वाहन नहीं नजर आ रहा था ।और गनीमत ये थी कि वो पेड़ से उलझ गया था । नीचे गहरी खाई में बहती नदी थी ।अगर पेड़ से न उलझा होता तो जीवन की कोई आस ही न होती । किसी सैलानी की नजर पड़ी और उसने अपना फर्ज निभाते हुये पुलिस को इत्तिला कर दी। एक लेडी एस एच ओ गरिमा सिंह मौके पर पहुंची और प्राथमिक तौर पर उसे निकट के अस्पताल में भर्ती भी करा दिया था । लड़के की जेब से कुछ भी खास नहीं मिला था जिससे उसके बारे में कोई क्लू मिल सके।फोन शायद कहीं गिर गया होगा । हां , बायीं जेब से सिगरेट का पैकेट ,लायटर,कुछ चेंज मनी ,गले में एक लॉकेट जैसा यंत्र मिला था और फिलहाल ये पुलिस की तफ्तीश का पहलू थे। गरिमा सिंह पूरी शिद्दत से उसका पता खोजने की कोशिश कर रही थीं। उन्होंने अखबार में इश्तहार भी निकलवा दिया था ।
अनंता माही से बात करते करते उसकी हेड इंजरी चेक करने लगी ।
“ओह , काफी गहरा घाव लगता है। लेकिन इसका चेहरा इतना लाल क्यों है?” यह कहते कहते अंतिमा ने अपनी उंगली उस पेशेंट के माथे पर रखी ।
“अरे!इसे तो बहुत तेज बुखार है।बहुत तेज मतलब बहुत तेज सिस्टर ।”
अनंता की बात सुनकर माही चौंकी । अभी 20 मिनट पहले ही अन्य प्रेस्क्रायब्ड मेडिसिंस के साथ बोलो भी दी थी । फीवर कैसे ?
अजीब कशमकश की हालत थी ।डॉक्टर श्रीनिवास आज विभागीय मीटिंग के लिये जिला अस्पताल गये थे और शाम या बरसात होने की सूरत में सुबह तक लौटने का कहकर गये थे। छोटे अस्पताल एक ही डॉक्टर के भरोसे होते हैं। अब ये दो नर्सिंग स्टाफ के अलावा फिलहाल एक वार्डव्आय जीतन और था । और जीतन बाबू ,… क्या ही कहना ,न ऊधो को लेना ,न माधो को देना ।
“सिस्टर , अब क्या किया जाये?”अनंता जो ड्यूटी पर अभी आयी थी ,ने माही से पूछा ।
माही ने कुछ जबाब नहीं दिया लेकिन उसका फेस बहुत ही इरिटेटिंग हो गया था।हो भी क्यों न , कोई कोई दिन ही खराब होता है। लेकिन नौकरी के परसेप्शन अलग है । और नर्सिंग तो और भी अलग
अटेंडेंट साथ होते हैं तो प्राब्लम नहीं रहती । लेकिन इस बेचारे का तो कुछ पता ही नहीं। यह सोचते हुये माही ने पेशेंट की तरफ देखा । शायद तीन दिन में पहली बार ही उसने गौर से उसके चेहरे को देखा होगा । गोल चेहरे पर सुतवां नाक, रंग एक दम साफ़ जैसे दूध में सिंदूर । हालांकि एक्सीडेंट की वजह से ग्लो नहीं था लेकिन यकीनन एक अट्रैक्टिव फेस था ।सबसे बड़ी बात कि उस चेहरे पर एक खास किस्म की मासूमियत थी ,हां बिल्कुल बच्चों जैसी । अनंता भी शायद यही देख रही थी । ऐसा लगता था कि वो बेहोश चेहरा भी बुला रहा हो अपने पास। हॉस्पिटल बेड पर होने के बावजूद भी उसका औरा पीसफुल था ।हालांकि उसके कान के आस पास सूखे हुये ब्लड स्पाट्स बड़ी मात्रा में जमा थे। कुछ बाल डाक्टर श्री निवास ने फर्स्ट एड के दौरान ही काट दिये थे।
अचानक दोनों ने एक दूसरे को यूं देखा जैसे चोरी पकड़ी गयी है और दोनों ही एक दूसरे को देख कर ब्लश करने लगीं। कुल मिलाकर तय हुआ कि पट्टी चढ़ायी जाये । इसके अलावा फिलहाल विकल्प भी नहीं था ।क्योंकि अगर फीवर कंट्रोल नहीं हुआ तो मानसिक आघात के चांस थे और वैसे भी इंजरी हेड पर थी तो और अधिक चांस नहीं लिया जा सकता था ।
आफ्टर आल ,अनंता ने पहाड़ी नदी के ठंडे पानी से अपने रूमाल को भिगोया और माथे तथा तलवों पर पट्टी चढ़ाने लगी । कोई 10 मिनट बाद फीवर कुछ डाउन हो रहा था लेकिन अभी भी पूरी तरह से नहीं गया था ।
“अनंता ,माय हार्ट ! हमें लगता है कि हम लोग को आज इधर ही स्टे लेना होगा । बादल बन रहे हैं और बारिश होनी ही होनी है। तुम्हें क्या लगता है ,आज सर वापस आ पायेंगे।
अनंता का चेहरा होपलेस था । दिनभर काम की थकान के बाद लीव करके घर जाने की खुशी किसी भी रेग्युलर एंप्लॉय के लिये एक जैसी होती है । और वर्किंग आवर्स के बाद का स्टे एक पेनाल्टी से लगता है।
” छोड़कर भी तो नहीं जा सकते। रेस्पोंसबिलटी बड़ी चीज है यार । और ये पेशेंट भी इस कंडीशन में नहीं कि ऐसे इग्नोर किया जा सके। मुझे लगता है इसे थ्रूआउट द नाइट पट्टी चढ़ानी पड़ेगी ।
“हम्म ,,मैं जीतन को बोल कर खाने का इंतजाम करती हूं । “
अनंता जनरल रेस्पोंसबिलटी पूरी करने में लग गयी थी । अन्य मरीजों के साथ आये तीमारदारों को इंस्ट्रक्शन दे रही थी कि एक पेशेंट के साथ एक ही अटेंडेंट रहेगा । अगर अधिक लोग हैं तो बाहर बरामदे में सो सकते हैं । लेकिन केयरफुल रहें क्योंकि पहाड़ी एरिया है तो कोई भी जहरीले कीड़े कभी भी कहीं भी आ सकते हैं ।
फिलहाल अंतिमा हॉस्पिटल के बाहर बने एक छोटे हर्बल पार्क में लकड़ी की एक बेंच पर बैठ गयी थी । आफ्टर ऑल इंसान को कभी तो आराम चाहिये। सामने सूरज पहाड़ी के पीछे जा चुका था और बर्फीली नदी एक बड़े अजगर सी फैली लग रही थी । आमतौर पर अनंता इस ब्यूटी ऑफ नेचर को फील किया करती थी बट आज वो रेस्टलेस थी । क्यों थी ?शायद उसे खुद भी पता नहीं था ।
माही इस बीच उसे एक बार झांक कर देख गयी थी लेकिन तब तक जीतन भाई हॉस्पिटल किचिन से आलू परांठा बना कर लें आयें थे और माही वहीं खाना लेकर अनंता के सामने दूसरी बेंच पर जम गयी थी।
“तो पेश है आप के सामने जीतन भाई के लजीज भरवां परांठे।” माही ने मार्केटिंग स्किल और चार्मिंग स्माइल के साथ अनंता को फूड शेयर किया ।
बेसिकली देखा जाये तो पहाड़ की जिंदगी कठिन लेकिन लोग सरल होते हैं। जीतन भाई भी अजूबा आदमी थे। शरीर में हाथी सी ताकत और खुद में मस्त रहने वाले हार्मलेस प्राणी ।वो अनंता और माही दोनों को अपनी छोटी बहिन का दर्जा देते थे और शायद यही वजह है कि वो डॉक्टर श्रीनिवास को अधिक पसंद नहीं करते थे।फिलहाल जब ये दोनों रेस्ट कर रही थी और परांठे इंजोय कर रहीं थीं तो जीतन भाई पेशेंट्स पर नजर बनायें हुये थे।
अभी वो खाना खा ही रहीं थीं कि अचानक बारिश शुरु हो गयी । देख कर तो ये भी लग रहा था कि कहीं ये तूफानी बारिश में न बदल जाये।फिलहाल ये पक्का हो गया था कि अब श्रीकांत साहब आज तो नहीं ही लौटने वाले।
अनंता, अनंता … अचानक से जीतन भाई की आवाज आयी ।”उस लड़के को हाई फीवर है।”
माही ने तुरंत देखा , सच में फीवर इतना था कि ब्रेन हैमरेज के चांसेज बन सकते थे। इन दोनों की मेडिकल नॉलेज इतनी स्ट्रोंग नही थी। उनके पास फिलहाल एक ही ऑप्शन था । अनंता फिर पट्टी चढ़ाने लगी थी। उसे तो ये भी पता नहीं था कि एक काला साया थोड़ी देर से खिड़की के बाहर खड़ा हो कर उन्हें घूरे जा रहा है।
क्या उस लड़के को होश आयेगा?
क्या रात कुछ खास तूफान आने वाला है?
क्या डॉक्टर निवास को सच में कोई काम था ?
क्या गरिमा सिंह के लिये गये इश्तहार से कोई क्वांसीक्वेंसिस निकलेंगें।
आखिर वो काला साया कौन है और उसका इंटेंशन क्या है,?
दोस्तों, यह सब जानने के लिये बने रहिये हमारे साथ गूंगी मोहब्बत के इस सफर पर..