इमरोज अशील का उपन्यास – गूँगी मोहब्बत -भाग -4

 

गूँगी मोहब्बत – भाग – 4

माही का फोन देख कर एस एच ओ गरिमा सिंह तुरंत अपने सबार्डीनेट गणेशन को साथ लेकर अस्पताल पहुंच गयीं थीं। ऐसा लगता था कि अस्पताल में कोई छोटा सा भूकंप आया हो। अनंता को होश आ गया था लेकिन उस मासूम लड़की का पूरा चेहरा दर्द से भरा हुआ था और जीतन भाई अभी भी बेहोश थे। माही ने उनकी ड्रेसिंग कर दी थी। फिर वक्त माही गरिमा सिंह को पूरी कहानी सुना रहीं थीं और अचानक गरिमा सिंह की आंखें खोल हो गयीं तथा मुंह से सीटी निकल गयी। इस लेडी की ये खास बात थी कि जब भी सोचने की मुद्रा में होती थी तो सीटी बजाने लगती थी। अब उसके सोचने का एंगिल ही बदल गया था। इस पूरी कहानी को तो वो नहीं समझ पा रही थी लेकिन यह समझ आ गया था कि ये एक हाई प्रोफाइल मैटर है जिसे लो सर्फेस पर खेला गया है।उसे पहले से ही लग रहा था कि उस लड़के को कहीं देखा हुआ है लेकिन मासूम चेहरे ने सब खेल खराब कर दिया था।

” गणेशन, मेरी जीप से मेरा लैपटॉप ले आओ।”

दो मिनट बाद गणेशन लैपटाप के साथ हाजिर था।गूगल पर कुछ कीवर्ड्स टाइप करने के बाद गरिमा सिंह एक्सप्लोर्ड आर्टिकल पढ़ने लगी और देखने वाले देख रहे थे कि गरिमा सिंह की आंखें आलमोस्ट

इतनी फैल गयीं थीं कि फटने ही वालीं थीं।

” वरी नॉट गर्ल्स।आज चार कांस्टेबल्स की ड्यूटी यहीं रहेगी।कुछ भी अनयूजुअल दिखे तो तुरंत इन्फार्म करना। माही आप साथ आओ,कुछ बात करनी है।” लैपटाप बंद करते हुये गरिमा सिंह ने कहा ।

“यस मेम “

“देखो माही,मुझे बता देना चाहिये कि वो लड़का मोस्ट नोटोरियस सुपारी किलर अमरवर्धन क्षत्री है।उसका मरना ही आम आदमी के लिये अच्छा था। अब तक देश विदेश के कितने ही बिजनेस टायकून्स,एक्टर्स,पोलिटिकल लीडर्स को मार चुका है। उसके ब्लड में मर्सी जैसी कोई चीज नहीं है। अफसोस ,हम लोग एक हत्यारे की जिंदगी बचाने में लगे थे। बास्टर्ड”

इस समय लेडी ऑफिसर के चेहरे पर एंगर और हेटर्ड की मिक्सड फील नजर आ रही थी । उसके हाथ आया एक सुनहरा मौका निकल चुका था। लेकिन वो जानती थी कि इस तरह के लोगों के दुश्मन कम नहीं होते हैं और वो अखबार का इश्तहार इस पहाड़ी इलाके की शांति भंग करने के लिये काफी था। और सबसे अहम बात ये थी कि अस्पताल का सीधा पता एवं फोन नम्बर दिया गया था। अनजाने ही इस छोटे से अस्पताल के लिये मुश्किल खड़ी हो गयी थी। कांसीक्वेंसिस के रूप में जीतन भाई की हालत देख ही चुके थे।

जीप तक जाते जाते गरिमा सिंह फिर वापस लौट आयी थी । उसने फोन करके चार कांस्टेबल आलरेडी बुलवा ही लिये थे। अब उसका दिल कह रहा था कि खुद उसे भी रुक ही जाना चाहिये था। कुछ भी हो सकता था।और एक पुलिस ऑफिसर होने के नाते वो इन लड़कियों और बाकी पेशेंट्स को अकेला नहीं छोड़ सकती थी।लेकिन वो यह भी जानती थी कि आने वाले लोग सामान्य अपराधी नहीं होंगे। यही सब सोचकर उसने दूरदर्शिता से काम लिया और सादे कपड़ों में अपने स्टाफ को अस्पताल में पेशेंट्स के खाली पड़े बेड्स पर एडजस्ट कर दिया। ज्यादातर पेशेंट्स लोकल के थे। थोड़ी देर पहले हुये बवाल के बाद वो समय से पहले ही लीव कराके अपने अपने घर चल दिये थे। आज का मौसम भी …बारिश जोरों पर थी और तूफान के अंदेशे से इन्कार करना वाजिब नहीं था।

 

अभी रात के दो बज रहे थे। माही अनंता के फेस पर शिकाई कर रही थी। जीतन भाई को पहले ही पेन किलर दे दी गयी थी और वो आराम से सो रहे थे।

अचानक माही की नजर बाहर के बरामदे में पड़ी। बरसाती लबादा ओढ़े चार लोग अस्पताल की गैलरी में आ चुके थे। इतनी रात किसी पेशेंट का आना यहां सामान्य बात नहीं है । और उनके आने का तरीका…

रिसेप्शन विंडो से गन प्वाइंट पर लेकर उन्होंने अस्पताल का गेट खुलवा लिया था और अंदर आ चुके थे। इतनी देर में गरिमा सिंह और बाकी पुलिसवालों को अनंता अलर्ट कर चुकी थी । जैसे ही वो चारों अंदर आये , तनी हुई गनों ने उनका स्वागत किया।

“बच्चों, हम यहां किसी खून खराबे के लिये नहीं आये हैं। हम केवल उस पेशेंट के लिये आये हैं जिसका फोटो कल अखबार में छपा था। बेहतर है कि ये खिलौने नीचे कर लो।” उन चार के पीछे से एक बेहद बूढ़ा इंसान जाने कहां से प्रकट हुआ था। हालांकि उन चारों ने एके 203कलाशिकोव रायफल पुलिस टीम पर तान दी थी।

“फुट डाउन योर गन्स गाइज।”, उस बूढ़े आदमी ने अपने लड़कों को गम्भीर आवाज में कमांड दिया। उन चारों ने हिचकिचाते हुये अपनी गन्स नीचे कर लीं।गणेशन के लिये यह एक मौका था । जैसे ही उसने उस बूढ़े को टार्गेट करके फायर किया..उफ्फ

अचानक बिजली सी चमकी।वो बूढ़ा आदमी अपनी जगह से गायब हो चुका था और एक फ्लाइंग किक ने गणेशन का पिस्टल वाला हाथ कोहनी से तोड़ दिया था।हालांकि गोली ने प्लास्टर उखाड़ते हुये सामने वाली दीवार पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी थी।

“तुम्हें समझ लेना चाहिये बच्चों कि जिंदगी तुम्हें मौका दे रही है। डोंट बी स्टुपिड।मुझे सिर्फ उस पेशेंट से मतलब है जिसकी डिटेलिंग और लॉकेट का फोटो अखबार में दिया गया था। आय नीड़ हिम।”

उस बुजुर्ग आदमी ने फिर ठहरी आवाज में कहा। गरिमा सिंह कमजोर नहीं थी परंतु वो स्थिति को भांप चुकी थी। उसकी खुद की फाइटस्किल काफी अच्छी थी लेकिन इन एक्सपर्ट्स से निबटना बाकी सबकी जान को खतरे में डालना था। उसने अस्पताल में घटा पूरा वाकया उस बुजुर्ग इंसान को सुना दिया। उसने साथ में ही यह भी बता दिया कि उस इंसान की आयडेंटिटी एक्सपोज हो चुकी थी और वो एक सुपर किलर अमरवर्धन क्षत्री था।हालांकि पुलिसिया एप्रोच के चलते गरिमा ने लाकेट अपने पास होने वाली बात छुपा ली थी। टूटी खिड़की और पुलिस की प्रेजेंस देखकर उस बूढ़े फायटर को उनकी बात पर यकीन था।हालांकि सुपर किलर वाली बात सुनकर उस बूढ़े की आंखों में हैरत का भाव उभरा जिसे उसने आसानी से छुपा लिया था। जीतन भाई की हालत और अनंता का सूजा चेहरा गरिमा की बात की सच्चाई पर चीख-चीख कर मोहर लगा रहा था। इस तरह ये मुसीबत कल गयी थी और वो पांचों गधे के सिर से सींग की तरह वहां से गायब हो चुके थे।”

कोई भी ये नहीं देख पाया था कि की जोड़ी निगाहें उस पूरे घटनाक्रम को कहीं से देख रहीं थीं। उनके लीडर ने फोन पर कहीं बात भी की थी लेकिन उधर से केवल शांति से वाच करने के ओर्डर्स आये थे।

यहा़ अस्पताल में अनंता और माही की हालत खराब थी। वो सूरज देखने की उम्मीद खो चुकीं थीं। यह सब इतनी तेज हो रहा था कि किसी को कुछ सोचने का अवसर ही नहीं मिल पा रहा था।बिना किसी से कोई बात किये अनंता और माही गणेशन को फर्स्ट एड देने में लग गयीं थीं और गरिमा सिंह …उसकी आंखों से नींद कोसों दूर भाग चुकी थी।

अस्पताल के अंदर लाइट्स ऑफ कर दी गयीं थीं।शेष रात कुछ खास नहीं हुआ।बस एक दो बार बाहर लगातार गोलियां चलने की आवाज जरूर आयी पर ये अस्पताल से दूर था। गरिमा सिंह अपने जॉब एक्सपीरियंस के आधार पर कह सकतीं थीं कि यह किसी प्रकार की गैंगवार छिड़ी हुई थी।

 

बूढ़ा आदमी कौन था?

लाकेट की मिस्ट्री कैसे सुलझेगी?

गरिमा सिंह ने लाकेट वाली बात क्यों छिपायी?

दोस्तों, आप सब सोच रहे होंगें कि एक रोमांटिक उपन्यास जिसमें मोहब्बत के बड़े बड़े वादे किये जा रहे हैं, में मोहब्बत कहां है? अभी तक सिर्फ एक्शन और रोमांच ही देखने को मिला है। लेकिन मेरा यकीन रखिये , ये सिर्फ और सिर्फ मोहब्बत की कहानी है। मोहब्बत भी ऐसी जो हर आंख को रुलाने का दम रखती है।बस ये सफर आप सब के बिना अधूरा है। ये एक ऐसी दास्तान है जिसमें कोई मोहब्बत का दुश्मन नहीं।बस नायक ही खलनायक है।

लेखक – इमरोज अशील

क्रमशः

Author

Leave a Comment