इमरोज अशील का उपन्यास – गूँगी मोहब्बत -भाग -5

 

गूँगी मोहब्बत -भाग -5

लक्षद्वीप समूह के किसी निर्जन आईलैण्ड पर जो पिटली द्वीप के और उत्तर में है, घने जंगलों के बीच एक गुफा । अमर के साथ वो पचास स्पेशल कमांडोज का दस्ता यहीं पहुंचा था । जंगल में जगह जगह जनजातीय लोग मिले लेकिन वो उनकी परवाह किये बगैर गुफा में घुस गये। दरअसल यहां सेण्टनलीज समुदाय के लोग रहते हैं। भारत सरकार ने सेण्टनलीज को लुप्तप्राय जनजाति की संज्ञा दे रखी है। ये बाहरी दुनिया से कोई वास्ता नहीं रखते और न ही पसंद करते कि कोई इनकी दुनिया में आये। हालांकि इनकी थोड़ी आबादी अंडमान निकोबार समूह पर है और दुनियां की नजर में इतने ही हैं ।निकोबार में तो एक ईसाई की हत्या भी कर दी थी जो उन लोगों को शहरी बनाने के लिये नाव से उस द्वीप में घुसने की कोशिश कर रहा था। इस द्वीप पर भी लगभग 40 लोगों की आबादी है और दुनिया की नजर से छुपे हुये हैं। कोई नहीं जानता कि ये कमजोर हैं या ताकतवर।इनकी प्रोपर्टीज क्या हैं? बस अजीब बात ये थी कि अन्य मनुष्यों की इतनी हलचल देखकर भी वो सामान्य थे।उन्होंने कोई अनयूजुअल रियेक्शन नहीं दिया था। फिलहाल कमांडोज की टीम अमर के साथ गुफा में प्रवेश कर गयी थी । जैसे जैसे आगे बढ़ते गये,गुफा संकरी होती गयी और अब यहां से एक आदमी ही एक बार में अंदर जा सकता है।आगे बढ़ने पर नीचे जाती हुईं सीढ़ियां थीं जो पाताल तक जाते दिख रहीं थीं। देखने में ऐसा लगता था कि ये सब नेचुरल हैं परंतु बहुत कम लोग जानते थे कि विश्व के फायनेस्ट आर्कीटेक्चर्स ने उस जगह को बहुत अफर्ट डालकर नेचुरल लुक में तैयार किया था।नीचे एक बड़ी सीढ़ी थी जो लगभग इतनी बड़ी थी कि सीढ़ी की बजाय उसे प्लेटफार्म कहना अधिक उचित था। जब सभी लोग उस सीढ़ी पर आ गये तो पता नहीं कैसे अपने आप वह प्लेटफार्म अपने आप लिफ्ट की तरह नीचे जाने लगा। हां,यह जमीन के नीचे बसी हुई दुनिया थी। किसी ने अपने दिमाग का प्रयोग करते हुये शहरों से दूर जंगलों में अपना गुप्त आशियाना बसाया हुआ था। उस प्लेटफार्म से उतर कर सभी लोग एक गैलरी में चलने लगे थे । अब ये महसूस हो रहा था कि किसी फाइव स्टार होटल की खूबसूरत गैलरी से गुजर रहे हैं। यह गैलरी तमाम मोड़ लेते हुये एक बड़े हॉल में खुलती थी । लगभग पांच सौ लोगों की क्षमता वाला यह हॉल बहुत ही करीने से सजाया गया था। जैसे ही ये लोग अंदर पहुंचे , एक कड़क आवाज सुनने को मिली, ” वेल मिस्टर प्रभु, योर टीम डिड इट नाइसली।अब आप लोग रेस्ट जोन में जा सकते हैं। मिस्टर अमर यहां वेलकम है। आखिर इतने समय बाद फिर देखने को मिले हैं। “

यह सुनते ही वो शख्स जिसे प्रभु के नाम से बुलाया गया था , उसने सर झुका कर मैडम नताशा को ग्रीट किया और अपनी टीम के साथ बायीं तरफ हॉल से लगे उस रूम में चला गया जिसके बाहर ग्रीन लाइट जल रही थी।

 

मैडम नताशा , लगभग छब्बीस वर्ष की एक युवती थीं। इकहरा शरीर , तीखी आंखें और हाई पिच की आवाज । रंग एकदम गोरा नहीं कहा जा सकता लेकिन स्किन की शाइन जबरदस्त थी। कुल मिला कर एक एथलेटिक स्ट्रक्चर की मालकिन। अमर अभी तक बोला नहीं था।लेकिन जिस अंदाज में वह चल कर आ रहा था ,लगता था कि वह इस जगह और इन लोगों से फैमिलियर है। नताशा ने आगे बढ़कर नक्श को फिर ग्रीट किया ।

” सर, आशा है आप को असुविधा नहीं हुई होगी। हम आप को समुद्र के रास्ते भी ला सकते थे लेकिन हम आप का इतना वेट करना अफोर्ड नहीं कर सकते थे। वैसे भी आप जैसे लोग अपना वक्त देते ही कहां हैं । चलिये , पहले अंदर चलिये।”

यह कहते हुए अमर को बिना कोई समय दिये हुये वो उसका हाथ पकड़ कर हॉल से लगे हुये एक रूम में ले गयी जिसके बाहर नीली जल रही थी। एक्चुअली, ये लाइट स्टेटस सिंबल थीं और ब्लू लाइट का मतलब था कि फेमिली एरिया जहां बाकी लोग का बिना बुलाये आना रेस्ट्रिक्टेड था। हाल से ब्लू लाइट दरवाजे के पीछे एक छोटी सी गैलरी थी और उसके बाद एक खूबसूरत विला ।

“सॉरी, पापा आउट ऑफ कंट्री है। एक न्यूजपेपर में आप के बारे में पढ़ा । जो सही लगा डिसीजन ले लिया।थैंक गॉड, प्रभु सही समय पर पहुंच गया । वरना,,, वरना खुद की नजर से गिर जाते हम लोग।

बाई द वे ,कैसे हो आप ? नताशा ने गहरी आंखों से देखते हुये पूछा ।

 

” हम शायद सही हैं या शायद हम इस इलूजन में जिये जाते हैं कि हम सही हैं । कौन जानता है कि दुनिया में वास्तव में सही क्या है। सब के पास सही होने की अपनी अपनी वजहें हैं और मैं इसलिये सही हूं कि मुझे पता है कि मैं ग़लत हूं।”

पहली बार अमर के मुंह से कोई आवाज बाहर आयी थी।

“ओ माय हीरो! फिलोसॉफिकल होने की नीड़ नहीं।मैं तबियत का पूछ रही हूं।”

 

इससे पहले कि अमर कुछ प्रत्युत्तर देता, बीप बीप की आवाज के साथ ही रूम सिक्योरिटी सिस्टम की टीवी पर एक गार्ड का फेस उभरा , ” मेम ,डॉक्टर नेत्र और कुछ स्पेशलिस्ट्स आये हैं । “

“वेल, लेट देम कम इनसाइड ।” नताशा ने परमिशन दी।

इस भूमिगत कस्बे ,हां छोटा कस्बा ही कहना चाहिये

पर जीवन की सभी सुविधाएं थीं। स्कूल,अस्पताल,कोर्ट, स्टेडियम ,होटल और भी बहुत कुछ। इंट्रेंस तो आप ने देखा ही है लेकिन इसका एक्जिट अरब सागर की तरफ भी है। बस मेन एक्जिट और अरब सागर के कोस्टल एरिया के बीच एक घना जंगल पड़ता है जो पक्षी आरक्षित क्षेत्र भी है। कुल मिलाकर यहां रहने वाले लोग दुनिया के जादा टच में नहीं हैं या यूं कह लीजिये कि उनकी सारी दुनिया ही यहां हैं।

बहुत कम लोग जानते हैं कि। ये सीक्रेट बेस उत्तर पश्चिम एशिया को सबसे बड़े आर्म्स सप्लायर मिस्टर अब्दुल्ला यामीन का है। कुछ देशों की सीक्रेट एजेंसीज को इस बात का भी डाउट रहता है कि भारत सरकार और भारतीय खुफिया एजेंसियों की डमी बॉडी अब्दुल्ला आर्गनाइजेशन है। सच क्या है ये तो ईश्वर ही जानता होगा बस जो जानकारी थी वो यह है कि नताशा अब्दुल्ला यामीन की इकलौती बेटी है जो मार्शल आर्ट चैंपियन होने के साथ साथ एक बहुत अच्छी निशानेबाज भी है। फिलहाल उसने किसी न्यूजपेपर में अमर की फोटो के साथ इश्तहार पढ़ा था कि ये व्यक्ति अमुक अस्पताल में भर्ती है। यदि कोई जानने वाला हो तो इसे ले जायें। और उसके बाद उसने पहले से ही डॉक्टर्स को बोल रखा था कि मिस्टर अमर के आते ही उनका जो भी ट्रीटमेंट हो ,किया जाये।

डॉक्टर नेत्र एक शानदार कैरियर रखते थे। यामीन अस्पताल के मुखिया के तौर पर बहुत ही रेस्पेक्टेबल लाइफ लीड कर रहे थे। डा०नेत्र का मुख्य रुचि मेडिकल रिसर्च में थी और वो सीक्रेटली मेडिकल साइंस को बहुत कुछ दे भी चुके थे।

 

डा० नेत्र और उनकी टीम अमर के पास आ चुकी थी । उन्होंने अच्छी तरह से जांच परख लिया था। यह श्योर था कि फिलहाल अमर को कोई खतरा नहीं है।

बस डॉ० नेत्र की आंखें तब जरूर सिकुड़ गयीं थीं जब उन्होंने हेड इंजरी की सीरियसनेस देखी । वो हैरत में थे कि इस तरह की इंजरी जो आक्सीपिटल और पैराइटल को एक साथ डैमेज कर रही थी ,के वावजूद कोई इंसान इतना नार्मल कैसे दिख सकता है। अभी वो ड्रेसिंग करने के बाद ब्लड सैंपल भी लिये। साथ ही नताशा को इंस्ट्रक्शन दिया था कि कसी भी समय अस्पताल आकर इनका सीटीस्कैन करा लेना जरूरी है। जरूरी शब्द सुनकर नताशा ने तुरंत ही डिसीजन लिया था कि ये कार्य अभी हो जाये। अस्पताल भी इसी बिल्डिंग के में हाल से जुड़ा हुआ था । उसके बाहर पीली लाइट का सिग्नल लगा हुआ था। नताशा और अमर ,डॉ० के साथ ही चले गये थे और लगभग एक घंटे बाद जरूरी चेक अप्स करा के लौट आये थे।

 

अब फिलहाल नताशा अपने रूम में थी और अमर भी थोड़ा सा जितना नहाया और मुंह धोया जा सकता था ,उसके बाद नताशा के सामने बैठा था। कपड़े चेंज कर लिये थे और…

नताशा देखें जा रही थी । अब फिलहाल दोनों ही कोई हेल्दी शेक पी रहे थे। एक घंटे में ही अमर की चार्मिंग नेस और औरा दो गुना बढ़ गया था। नताशा ने खोयी आंखों से देखते हुये डूबती आवाज में कहा , ” तुम्हें कहीं और जाने की जल्दी नहीं होनी चाहिये। जब तक एकदम स्वस्थ नहीं हो जाते हैं, यूं आर नॉट अलाउड टु गो एनीवेयर एल्स ? कितना खूबसूरत है न कि हम कुछ दिन साथ गुजारेंगे।

अमर ने विचित्र तरीके से नताशा की तरफ देखा। पता नहीं उसकी आंखों में क्या भाव उभरे, नताशा पढ़ ही नहीं पायी। उसका चेहरा एक्सप्रेशनलेस

था।

“डियर नताशा, जिंदगी एक दौड़ नहीं है।यह ठहरने का नाम है ।सकून से आस पास की छोटी छोटी चीजों को महसूस करने का नाम है।लेकिन यह ठहरना एक लंबी दौड़ तय करने के बाद नसीब हो सकता है । हम सब अपनी जिंदगी को लेकर तमाम सपने देखते हैं लेकिन मिलता क्या है। तुम्हें तो पता है कि मैं शैतान हूं और मैं हर दिन इस अफसोस के साथ जी कर भी और अधिक शैतान हो जाता हूं। कार्डस ऑफ लाइफ आर नॉट इन अवर हैंड्स ।”

अमर बोलता ही रहता अगर नताशा उठकर अमर का चेहरा अपने सीने में न छुपा लेती। अमर की आंखों से पानी बहने लगा था और इसने नताशा की टीशर्ट को गीला करना शुरू कर दिया था ।

अचानक अमर को कुछ याद आया ।

” नताशा, मेरा लॉकेट? “

ओह माय गॉड, नताशा , अपनी एक प्रोटेक्शन टीम तुरंत वहां भेजो जहां से मुझे लाया गया है।”

 

“क्यों? “

“आय सेड, सेंड देम इमीडियेटली। जो एक्सपर्ट्स हों केवल उन्हीं को भेजना और मुझे तुरंत एक सेलफोन विद न्यू सिम चाहिये। आप की टीम का जो भी हेड हो, वो कांटीनुअसली मेरे टच में रहना चाहिये। “

 

अमर का चेहरा बिगड़ रहा था ।आंख दहकने लगी थी और माथा फिर बहुत गर्म होने लगा था ।माथे का रंग बदलता देख नताशा ने फिर उसे अपने सीने में छुपाने की चाह रखते हुये धीमें से कहा , ” हो जायेगा ।” लेकिन इस बार नताशा की हिम्मत भी नहीं पड़ी कि वो अमर से आंख मिला सके।

अभी वक्ती तौर पर , उसने अमर को एक शानदार बेड पर लिटा दिया था और अपना फोन निकाल कर टीम को जरूरी इंस्ट्रक्शंश देने लगी ।

 

अमर वास्तव में कौन है?

क्या है अमर और नताशा का रिश्ता?

क्यों अमर से डरती है नताशा?

अमर को लॉकेट की इतनी चिंता क्यों?

अस्पताल में कमांडो टीम क्यों भेज रहा अमर?

दोस्तों, सब पता चलेगा । अब तो असली कहानी शुरू होने वाली है।

प्यार का गूंगापन इंसानी दुनियां का सबसे अनमोल तोहफा है। ये कहानी शब्दों से नहीं अपनी खामोशी से जानी जायेगी…

इमरोज अशील

Author

Leave a Comment