‘गूँगी मोहब्बत’ भाग -16
बारिश थमने का नाम नहीं ले रही थी बल्कि और तेज होती जा रही थी ।अंधेरा चारों ओर घिर आया था । अमर के वापस लौटने की कोई सूरत नहीं बची थी । और अब अमर गरिमा सिंह के साथ थाने की मुख्य बिल्डिंग के पीछे बने अपार्टमेंट में गरिमा सिंह के रूम में आ गया था । यह दो कमरों का एक छोटा सा घर था । एक कमरे में जरूरी हाउसहोल्ड सामान रखा हुआ था और दूसरे कमरे में गरिमा ने अपने रहने का अरेंजमेंट कर रखा था । सामान कम था लेकिन कमरा बहुत ही व्यवस्थित तरीके से सजा हुआ था ।
कमरे में एक सिंगल बेड, जिस पर मेहरून फूलदार बेडशीट पड़ी हुई थी।कॉर्नर में एक तरफ बेंत का एक सोफ़ा पड़ा हुआ था जिस पर बूटे वाली कुशन करीने से रखी हुई थी ।एक दीवाल पर गरिमा सिंह के ट्रेनिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें फ्रेम्स होके लगीं हुईं थीं । एक तस्वीर में उसे कोई अवार्ड मिल रहा था । सामने वाली दीवार पर एक बहुत ही खूबसूरत पेंटिंग को व्यवस्थित किया गया था । यह एक वाटर कलर पेंटिंग थी जिसे पानी में पिगमेंट घोलकर तैयार किया गया था । यह एक अमूर्त चित्र था। इसमें बादलों की तरफ से एक हाथ नीचे आता हुआ दिखाई पड़ रहा था और नीचे की तरफ से दो बड़ी आंखें चित्रित की गयीं थीं। इस पेंटिंग को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे किसी ने सदियों प्रतीक्षा की हो और फिर भी इंतजार अधूरा रह गया हो।अमर खड़ा होकर गौर से इस पेंटिंग की बारीकियों को समझने की कोशिश कर रहा था ।
” क्या देख रहे होक आप ? खाली समय होता है तो कभी कभी कूंची घुमा लेती हूं। “
गरिमा सिंह ने अमर को जब पेंटिंग देखते हुये पाया तो कहां ।
अमर की पीठ गरिमा की तरफ थी ।अमर जैसे ही घूमा तो गरिमा सिंह को देखकर स्टैंड रह गया ।गरिमा ने रूम पर आते ही नहाना प्रफर किया था ।वैसे भी शाम का नहाना उसकी आदत में शुमार था और आज का दिन तो वैसे भी बहुत ही तनाव भरा गुजरा था ।पुलिस की नौकरी में दिन तो छोड़िये,रातें भी तनाव में ही गुजरतीं हैं। लेकिन ये वाली गरिमा सिंह अलग लग रही थी । लंबे खुले बालों पर तौलिया बंधा हुआ था और एकदम सुर्ख गाउन …जदूधिया सफेदी और गले में झूलती एक सोने की एक हल्की सी चेन ।स्किन जैसे किसी ने मिलायी लेप दी है।अमर अचानक उसे देखता ही रह गया .. कुछ पल बाद उसे खुद ही जैसे अपनी ग़लती का अहसास हुआ हो, अपनी नजरें एकदम से जमीन की तरफ टिकाते हुये अमर ने पूछा ,
” खाली समय या खालीपन।ललित कलायें स्व को व्यक्त करने का एक तरीका होतीं हैं।जो हम कह नहीं पाते उसे इसी तरह व्यक्त कर पाते हैं। अकथ्य सबसे ज्यादा भारी होता है।मौन किशोर बहुत अधिक होता है।यह पूरे वजूद को हिला सकता है। “
अमर की यह बात सुनकर गरिमा अवाक् रह गयी थी ।कोई केवल एक पेंटिंग देखकर उसकी मनोदशा को कैसे समझ सकता है। फिर भी उसने क्रास क्वेश्चन करते हुये कहा ,
” आप को इस भरी पूरी पेंटिंग में खाली पन कहां दिख गया मि० किलर ।”
” मेम , कोई भी इस पेंटिंग को गौर से देखेगा तो समझ सकता है कि इस पेंटिंग में आकाश सा सूनापन दर्शाया गया है। आंखों के आस पास कैक्टस बनायें गये हैं जो शायद ज़िंदगी की मुश्किलें दिखा रहे हैं , कैक्टस इस बात का प्रतीक हैं कि ये वो जमीन है जिसे हमेशा अपने हिस्से की बारिश का इंतजार रहा है। लेकिन तमाम विषमताओं के बावजूद भी कोई उम्मीदें खोज कर लाया है।उम्मीदों से लबरेज आंखें आसमान की तरफ उठी हुईं हैं जो जिजीविषा की द्योतक हैं। आसमान से नीचे की तरफ आते हुये हाथ बता रहे हैं कि दुआयें कुबूल भी होने वाली थीं लेकिन अचानक कुछ हुआ होगा और इस काश में तब्दील हो गया होगा क्योंकि हाथ नीचे तक आ नहीं पाये हैं।”
यह सब कहते कहते अमर ने जैसे ही गरिमा की तरफ देखा तो एकदम अन इजी फील करने लगा था ।अपने एक्सपलेनेशन की रौ में वो पेंटिंग में इतना खो गया था कि उसने महसूस ही नहीं कर पाया था कि गरिमा की बड़ी बड़ी आंखों में एक समंदर उमड़ आया था ।अगर वो थोड़ी देर और कुछ कहता रहता तो शायद ये बाढ़ आंखों की सरहदें तोड़ कर चल देती ।
अमर को महसूस हुआ कि थाने अनजाने कहींं किसी तरह से उसने गरिमा का दिल दुखा दिया है।उसे थोड़ा रिग्रेट भी फील होने लगा था ।माहौल बदलने के उद्देश्य से उसने टॉपिक बदलते हुये कहा ,
” और मेम प्लीज, मुझे ये मि० किलर कहना बंद कीजियेगा । यह ऑब्जेक्शनेबल है। आप एक ला अबाइडइंग सिटीजन को इस तरह से अफेंड नहीं कर सकतीं हैं। और वैसे भी मजबूरी में ही सही , आज हम आपके मेहमान हैं।पहाड़ अपनी मेहमाननवाजी के लिये मशहूर हैं और हम एक चाय के लिये तरह रहे हैं।”
अमर की बात सुनकर ,गरिमा जैसे कहीं से वापस लौटी हो।” हां, आप हाथ मुंह धोना चाहें तो वो लीजिये, हम चाय बनाते हैं। “
” मेम , कुछ फर्क नहीं पड़ता । पानी में पूरी जिंदगी रहने के बाद भी केकड़ा कब गोरा हुआ है? “
यह कह कर हंसते हुये अमर बाथरूम में घुस गया था और गरिमा इस मजाक को सुनकर मुस्कराते हुये अटैच्ड किचिन में चाय बनाने चली गयी थी ।
बमुश्किल दस मिनट बाद ,दोनों बेंतसोफे पर बैठकर चाय पी रहे थे। गरिमा की इजाजत लेकर अमर ने एक करेलिया अपनी उंगलियों में फिर फंसा ली थी । उनके बीच कुछ हल्की फुल्की बात हो रही थी और दिन में जो भी हुआ था उसको वो दोनों लगभग भूल चुके थे। गरिमा सिंह मन ही मन अमर की सेंसटिविटी की कायल हो चुकी थीं। जिस तरह से उसने पेंटिंग का एक्सप्लेनेशन दिया था वो यूनीक था और अमर की ऑब्जर्वेशन पॉवर का लोहा मान चुकी थी । एक इतना सेंसटिव इंसान सुपर किलर कैसे हो सकता है? वो कर को मि० किलर कहकर बुला जरूर रही थी पर वो ऐसा महसूस नहीं कर रही थी कि जैसे किसी किलर के साथ बैठी हो। इसके उलट वो एकदम ऐसा फील कर रही थी कि वो किसी सेंटली सोल के साथ हो। बाहर की बारिश और तेज हो गयी थी और ऐसा लग रहा था कि आज कोई बड़ा तूफान आकर रहेगा ।अभी अमर काफी देर से थाने से वापस मिला लॉकेट अपने गले में बांधने की कोशिश कर रहा था लेकिन चेन का हुक पीछे फंसाने में बार बार असफल हो रहा था । गरिमा काफी देर से यह देख रही थी और हंसते हुये बोली , ” सभी पुरुष कुछ मामलों में एक जैसे होते हैं। लाइये मैं फंसा देती हूं। “
यह कहकर बिना अमर के उत्तर की प्रतीक्षा किये वो अमर की पीठ की तरह सोफे के पीछे खड़ी हो गयी और चेन का हुक फंसाने लगी ।उसकी पतली नर्म उंगलियां अमर के गले में छू रही थीं और अमर के सीने पर हिलता डुलता लॉकेट अमर के अंदर एक बेचैनी पैदा कर रहा था । गरिमा इस सबसे बेखबर , हुक फंसाने के बाद उस लाॅक अपने दांतों से दबाकर टाइट करने में लगी हुई थी और अमर….अमर के चेहरे पर उसके बदन का सारा लहू आकर इकट्ठा हो गया था ।
क्या अमर को समझने में गरिमा से कोई भूल हो रही है?
क्या सच में तूफान आने वाला है?
आखिर गरिमा अमर का एक्सप्लेनेशन सुनकर इतना इमोशनल क्यों हुई?
अमर का कैरेक्टर क्या है?
सवाल बहुत से हैं लेकिन मैं फिलहाल यही कह सकता हूं कि किसके दिल में क्या छुपा , सब उसे ….