तुम्हारे लिए
***********
भाग तेईस
*************
” क्या खाओगे..बताओ?” जाह्नवी को नाश्ते के बहाने तन्मय से बात करने का फिर एक मौका मिल गया था।
” कुछ भी, जो तुम चाहो…”
” एक एक मिक्स्ड परांठा मंगा ले,चाय के साथ।
तन्मय ने जाह्नवी को आज जरा गौर से देखा,एक पुरूष की नजर से,जाह्नवी को हर लिहाज से एक खूबसूरत, इन्टैलिजैन्ट और सलीकेमंद लड़की ही कहा जायेगा,पर उस
के चेहरे की रेखाओं में अपर्णा की तरह की सरलता नहीं थी,
वो निर्दोष मासूमियत नहीं थी जिसने तब उसे एक चुंबक की तरह अपर्णा की तरफ बरबस खेंच लिया था,तो क्या सचमुच चेहरे झूठ बोलते हैं ,आज अपर्णा की कहानी कोई भी सुनेगा तो क्या कोई भी उसे मासूम कह पायेगा, और जाह्नवी चाहे
चेहरे से थोड़ी कठोर लगती हो पर उसे उसके व्यवहार से,
क्या उसे पूरी तरह चाकचौबन्द और अनुशासित और समझ
दार लड़की ही नहीं कहेंगे, दोनों में से कौन बेहतर है, अपनी मासूमियत में बिना कुछ सोचे समझे फैसला करने वाली वो अपर्णा ,फिर चाहे उसके फैसले के चलते उसे एक विद्रोही
ही करार क्यूं न दे दिया जाए,या यह जाह्नवी जो अपना हर निर्णय नुकसान फायदे ,सही गलत की गणितीय समीकरण
के आधार पर करती है, और जिंदगी मे अपना हर कदम
फूंक फूंक कर उठाती है।
आज जिस तरह से उसे जाह्नवी ने प्रपोज किया है
वो एक मुहब्बत भरा इकरार नहीं है, कोई जज्बाती तकरीर
भी नहीं है ,एक सोचा समझा हुआ फैसला है ,उसे यह अच्छे
से पता है कि हम आज कहां जा रहे हैं ,और उस लड़की के लिए तन्मय क्या सोचता है ,उसने फिर भी अपनी बात कहने
के लिए आज का यही दिन चुना है और वह शायद इस बहाने से उसे परखना भी चाहती होगी कि कहीं वो भी अपर्णा की तरह ही तो नहीं हैं ,आंखें बंद करके दिल से सोचने वाला।
” कहां गुम हो…मैने पूछा ,जो मैं कह रही हूं वही मंगा ले या तुम कुछ और खाना चाहोगे….”
“नहीं ,यही मंगा लो..” तन्मय ने जैसे अपनी बेख्याली
में ही कह दिया , इसका कुछ आभास तो जाह्नवी को भी हो गया था ,पर उसने कुछ कहा नहीं ,बस इतना ही बोली..” तुम शायद तब से अपर्णा के बारे में ही सोचे जा रहे हो, पर अब सोचना कैसा,अब तो कुछ ही समय बचा है, उसके बाद तो
हमें अपर्णा के बारे में सब कुछ पता चल ही जायेगा… “
सेंट एबनेजर स्कूल कुछ ही सालों पहले ही खुला था , और शहर से लगभग तीन चार किलोमीटर दूर था ,एकदम
खुले प्रकृति के हरे भरे प्रागंण में स्थित। इस स्कूल की ऊंची सफेद बिल्डिंग,पेड़ों की घने फैलाव के बीच दूर से ही दिखने लगी थी, स्कूल के दोनों तरफ बने, लंबे चौड़े खेल के मैदान कितने अच्छे दिख रहे थे,पास पहुंचे तो देख, एक मैदान में
तो एक क्रिकेट मैच चल रहा था।
दोनो तरफ मैदान के किनारे सीढ़ियों पर बहुत सारे स्टूडैंट्स बैठ उस मैच का मजा भी ले रहे थे ,तन्मय का तो
दिल ही खुश हो गया, बहुत दिनो बाद फिर से वो प्रकृति के बीच था,यहां भी दूरी पर मंझौले कद के भूरे मटमैले पहाड़ नजर आ रहे थे।वो दोनो बाहर कार को पार्क करके आगे बढ़े जा रहे थे कि दूर से उन्हें अपनी तरफ एक गार्ड दौड़ता हुआ नज़र आया… “अरे.! आप लोग कहां चले.आ रहे हैं ,आप
को यहां किससे मिलना है….” तन्मय तो चुप रहा , जाह्नवी
ही बोली…” मेरी फ्रैंड यहां म्यूजिक टीचर है,अपर्णा नाम है उसका,अपर्णा पटेल,परसों रात ही बात हुई थी उससे फोन पर,हम लोग उससे …”
” ओह ,तो आप ही लोग मेम को लेने आए हैं ,आप आइये मेरे साथ., यहां वो जो दूसरा गार्ड खड़ा दिख रहा है न
वो पहुंचा देगा आप लोगों को चलिए….”
” एक मिनिट ,पहले यह बताइये,आपने यह क्यूं कहा
कि हम लेने आये हैं उसे….” जाह्नवी को तो गार्ड की यह बात
कुछ समझ ही नहीं आ रही थी।
” मेम.,परेशान मत होइये.,आज वो जयपुर जा रही हैं न…उनका प्रोग्राम होने वाला है न आकाश वाणी में , उसकी रिकॉर्डिंग है न कल,यह बात तो यहां सबको पता है,तो मुझे
यह लगा कि शायद आप लोगों के साथ ही वो आज यहां से जाने वाली हैं….”
“ओह ! यह.बात है ,ठीक है चलिए…” जाह्नवी ने अब बात को और आगे नहीं बढ़ाया,बेहतर है अपर्णा से ही पूरी
बात को समझा जाए,और तन्मय का खामोश उदास चेहरा
तो जैसे एकदम से खिल उठा था,यह तो कुछ नया ही घट
रहा था और चाहे जो भी पता लगे अब तो यह.निश्चित था ,
कि वो सही जगह पर आ पहुंचे हैं और आखिरकार वो आज अपर्णा को फिर से देखने वाला है।
जाह्नवी भी कुछ सोच में पड़ी हुई ,अब दूसरे गॉर्ड
के पीछे चली जा रही थी ,एक बात तो स्पष्ट थी कि अपर्णा
यहां अकेली है , वो विमलेश शायद कहीं और काम कर रहा है…पर एक मिनिट बाद ही उसका यह अनुमान भी गलत हो गया था ,क्योंकि गार्ड उन्हें हॉस्टल ब्लॉक की तरफ ले के जा
रहा था…मतलब यहां वो अकेली ही रह रही थी।
” यह है कमरा न. अठारह., इसी में रहती हैं,अपर्णा मैम..” तन्मय ने कमरे की स्थिति.को देखा,कमरे का दरवाजा , सीढ़ियों.के.सामने.ही खुलता था…सीढ़ियों के दोनो ही ओर फूलों की पंक्तिबद्ध क्यारियां थीं,एक तरफ गेंदा और दूसरी तरफ सफेद और लाल गुलाब हवा में जैसे खिलखिला रहे थे, तन्मय सीढ़ियों तक जा कर सामने का दृष्य देख रहा था और जाह्नवी ने तब तक कमरे की बैल पुश कर दी थी।
दरवाजा खुला ,और सामने अपर्णा खड़ी थी ,तन्मय
ने हाल में अपनी कल्पना में अपर्णा को जैसा तसव्वुर किया
था वो आज उससे भी ज्यादा खूबसूरत दिखाई देरही थी,उस की आंखों में झांकती उदासी भी जैसे खूब फब रही थी उस पर ,अपने सामने जाह्नवी को देखते ही वो चौंक गयी थी और
अगले ही पल उसके गले से लिपट गयी थी ,उसकी बड़ी बड़ी आंखें आंसूओं से भर गयीं थी।
तन्मय ने भी अपने सीने में मची उथल पुथल को
तब मुश्किल से काबू किया था..” परसों तुझसे बातें हुई और आज तू ढूंढते हुए यहां पर आ भी पहुंची ,कमाल कर दिया तूने..” तब तक तन्मय भी उन दोनों के करीब आ गया था,
” ये कौन हैं,जो तेरे साथ आये हैं….”
****************************
(शेष आगे )
अजय कुमार