राघवेंद्र सैनी का उपन्यास भलोल भाग -13

 

भलोल

भाग -13

पहली पोस्टिंग

नवंबर, 1963, में मेरी पहली पोस्टिंग झांसी के पास बबीना में सेना की एक ई.एम.ई. वर्कशॉप में हुई। सुरक्षा कारणों से मैं वर्कशॉप का पूरा नाम नहीं लिख सकता। मुम्बई मेल से जब मैं बबीना उतरा तो दोपहर के 12 बज चुके थे। मैं यूनिफार्म में था, बिना बेल्ट के। मेरे साथ उतरने वालों में एक, दो सवारी और थी।

जल्दी से एक कुली मेरे पास आया, “बाबू जी, कहाँ जाएँगे?”

मैंने उसे वर्कशाप का नाम बताया।

“बाबू जी, मैं ले चलता हूँ, बस स्टेशन से निकलते ही पांच मिनट पैदल का रास्ता है। पाँच रुपए लगेंगे।”

“ठीक है, ले चलो।”

उसने मेरा काला बक्सा, बिस्तर उठाया और चल दिया। मैं भी उसके पीछे हो लिया। सचमुच वर्कशॉप के जवान जहाँ रहते थे, स्टेशन से पांच मिनट का रास्ता था।

पहुँचने पर जब कुली चला गया तो मैंने वहाँ खड़े एक जवान से पूछा, “मैं नया पोस्टिंग आया हूँ।”

उसने मेरा ट्रेड पूछा। मैंने उसे एस.के.टी. सिग्नल बताया। उसने एक छोटी बैरक की ओर इशारा किया, कहा, “आपके स्टाफ के सभी जवान वहीं रहते हैं। आप वहीं चले जाएँ।”

मैं सामान लेकर वहीं चला गया और एक खाली चारपाई पर रख दिया। खुद भी उसी पर बैठ गया। वही जवान जिस ने मुझे रास्ता बताया था, मेरे पास आया और कहा, “पौने एक हो गए हैं। आप चाहें तो क्लर्क मेस में जाकर खाना खा सकते हैं। वहाँ केवल क्लर्क और स्टोरकीपर खाना खाते हैं। वैसे एक बजे तक आपका सारा स्टाफ भी आ जाएगा।
मैं यूनिफार्म में था, बिना बेल्ट के। बूट की हालत भी इतनी अच्छी नहीं थी। सारी ट्रेनिंग में इसी एक बूट का प्रयोग हुआ था। एमरजेंसी की भर्ती के कारण बहुत-सी आइटमें जो सेना की ओर एक जवान को मिलनी चाहिए थी, नहीं मिली थी। इस बुरी अवस्था में मैं जब मेस का दरवाजा खोलकर अंदर गया तो वहाँ खड़े जवान ने कहा, “अरे, कहाँ घुसे चले आ रहे हो? यह मेस आपका नहीं है। यहाँ सब बाबू यानी क्लर्क लोग खाना खाते हैं।”

निश्चित ही मेरी हालत देखकर वह भ्रम का शिकार हुआ था। मैंने उसे अपना मूवमेंट दिखाया और कहा, “सर, मैं नया पोस्टिंग आया हूँ और स्टोरकीपर हूँ।”

उसने मुझे गौर से देखा और फिर एक कुर्सी पर बैठने के लिए कहा। मेरा शारीरिक विन्यास सुंदर था। रंग भी गोरा था परंतु खराब यूनिफार्म और दो दिन के सफर के कारण लगता ही नहीं था कि मैं स्टोरकीपर हूँ। बाद में मुझे पता चला कि मेस में जिसने मुझे रोका था, वह मेस कमांडर था।

मेस का डाइनिंग हाल काफी बड़ा था। गोल टेबल और उसके गिर्द चार-चार कुर्सियाँ रखी गई थी। एक बार में 40 जवान बैठ कर खाना खा सकते थे। मेस ब्वाय ने चमचमाती प्लेट, चम्मच और एक गिलास मेरे सामने लाकर रखा। एक प्लेट में रोटियाँ और दाल, चावल का एक डोंगा रखा। सब्जियों के स्टैंड में से दो सब्जियाँ और रायता प्लेट में डाला। एक जग पानी का रखा और खाने के लिए कहा। एहसास हुआ कि मैं भी आदमी हूँ, एक जवान हूँ। नहीं तो ट्रेनिंग की भाग-दौड़ में जानवरों की तरह खाना ठूसा और भाग लिए। खाना टेस्टी था। खूब पेट भर खाया।

खाने के बाद मैं बैरक में लौट आया। प्रायः सब लंच के लिए आ गए थे। सभी ने अपना परिचय देकर हाथ मिलाया और खाने के लिए पूछा, ‘खाया कि नहीं?’ मेरे उत्तर से सभी खाने के लिए चले गए। कुछ यूनिफार्म में थे। कइयों ने पी.टी. ड्रेस बना लिए थे।

सब खाना खाकर लौटे तो हमारे स्टाफ के एक हवलदार ने कहा, “इस बैरक के अंत के एक कमरे में हमारी क्लर्क प्लाटून के प्लाटून हवलदार हैं, हवलदार कर्मचंद। आप अपना मूवमेंट आर्डर उन्हें दे दें। परिचय और मुलाकात दोनों हो जाएगी।”

मैं उनके पास गया और अपना मूवमेंट आर्डर दिया, कहा, “सर, मैं
सिपाही नरेंद्र कुमार एस.के.टी. सिग्नल हूँ।”

सुब्रमनियम के रूप में हुआ, दोनों ने मुझसे हाथ मिलाया और खाने के बारे में उनके कमरे में एक और व्यक्ति थे जिसका परिचय हवलदार क्वार्टरमास्टय पूछा और पूछा बिस्तर लगाने के लिए चारपाई मिली या नहीं?”

मैंने कहा, “सर, ट्रेनिंग के बाद पहली बार चारपाई मिली है।”

कर्मचंद जी ने गुड कहा और कहा, “कल ओ.सी. साहब इंटरव्यू लेंगे। तैयार हो जाना। क्या आपने इस साल की वार्षिक छुट्टी काट ली है?”

मैंने कहा, “नहीं सर, अभी काटनी बाकी है। सर, इंटरव्यू के लिए मेरी कुछ समस्याएँ हैं। सर, मेरे पास यूनिफार्म यही है जो मैंने पहन रखी है। बूट भी यही हैं। मुझे बैल्ट भी इश्यू नहीं है।”

सुनकर वे मुस्कराए, बोले, “एमरजेंसी में भर्ती जवानों के साथ यही समस्या है। कोई बात नहीं।”

कह कर उन्होंने सिपाही दत्ता को आवाज लगाई। वह, ‘सर’ कह कर तुरंत हाजिर हुआ। सिपाही दत्ता मेरे ही कद-काठ का एक सांवला जवान था।

“आप इनसे मिले?”

“नहीं सर, मैं अभी खाना खाकर आ रहा हूँ।”

“यह सिपाही नरेंद्र कुमार हैं, एस.के.टी. सिग्नल,” हवलदार कर्मचंद जी ने हमारा परिचय करवाया, “दत्ता, इसकी हालत भी तुम्हारे जैसी है। इसके पास भी कुछ नहीं है। ऐसा करो, कल की ओ.सी. साहब की इंटरव्यू के लिए यूनिफार्म, बूट, बैल्ट, कैप सब दे दो। इंटरव्यू के बाद लौटा देगा। फिर इसे सारी आइटमें इश्यू करवा दी जाएंगी। दत्ता, इस दाने का ख्याल रखना, तुम्हारी जिम्मेदारी है। वैसे इसने इस साल की छुट्टी नहीं काटी है। इंटरव्यू के बाद यह कल ही छुट्टी जाएगा।”

“ठीक है, सर। आओ नरेंद्र जी।”

दत्ता ने मेरा हाथ पकड़ा और बैरक में ले आया। उसने मुझे इस
उसने मुझे इस आत्मीयता से नरेंद्र जी कहा कि वह सीधा मेरे हृदय में उतर गया।

WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.06.06 — Vcare Language Academy

Author

Leave a Comment