तुम्हारे लिए
***********
भाग उनतीस
************
” मेरे लिए नहीं वह तेरे लिए यहां आया है…और
मुझे नहीं वो तुझे पसन्द करता है….” यह कहते हुए जाह्नवी
के स्वर में एक अजीब सा भाव पैदा हो गया था..” यह क्या मजाक है, मेरे से तन्मय जी का क्या लेना देना है,मैं तो कभी ठीक से मिली भी नहीं हूं उनसे….” अपर्णा को जैसे बिजली
का नंगा तार छू गया था।
” मैं बिल्कुल सच कह रही हूं..यही बात है ,और आज से नहीं तीन साल पहले से वो तुझको चाहता है.,पहली बार तू रीजेंट मॉल में किताब की दुकान में मिली थी न ,तब से ,वो तब से ही तुझे चाहने लगा था ,फिर एक बार तू मेरे
साथ उससे दोबारा मिली तब उसने घुमा फिरा कर तेरा पता
भी निकाल लिया कि तू मस्जिद के पीछे वाली गली में कहीं रहती है ,फिर उसने तुझे एक बार विमलेश के साथ देखा,और उसे लगा कि वो तेरा कोई क्लोज का रिश्तेदार है ,फिर उस
की बाहर जॉब लग गयी ,और उसके बाद भी वो जब कभी
यहां आया उसने तुझे ढूंढा पर तू कभी मिली ही नहीं और अब
जब कि उसका यहां ट्रांसफर हो गया है, तब से वो फिर तुझे
ही ढूंढ रहा है पर संयोग से तेरे बजाय मैं उससे मिल गयी ,
और उसने ही यह सब मुझे बता कर इतना विवश कर दिया
कि मुझे उसे तेरे बारे में सब कुछ बताना पड़ा और फिर तेरा
मेरे पास संयोगवश फोन आ गया , और उसने ही जिद की मैं उसके साथ ही अजमेर चलूं यह जानने कि तू वहां खैरियत से
है या नहीं,और अब जब उसे सब पता लग गया ,और मैंने उस
से कहा कि वो भी मेरे घर आ सकता है ,तुझसे मिलने,तो उस
ने मना कर दिया ,यह कह कर कि तेरी मनः स्थिति अभी इस काबिल नहीं होगी कि तू उससे मिल सके , अजमेर में तू उस
के सामने बात नहीं कर पा रही थी न ,शायद इसलिए,तो मैंने सोचा आज उसका काम मैं ही आसान कर दूं एक जिम्मेदार दोस्त की भूमिका निभा कर ,इसलिए तुझे यह सब बता रही हूं…समझ गयी…”
इस बात पर हक्का बक्का रह गयी अपर्णा ,उसकी आंखों में अविश्वास और एक भय सा उतर आया..”अलबत्ता
तो यह बात सच नहीं होनी चाहिए ,और अगर सच भी है तो यह निरी मूर्खता ही मानी जायेगी ,वो मुझको ,और मेरे बारे में अभी जानते ही कितना हैं ,और जहां तक मेरा सवाल है,तो उनसे तू कह देना ,यह बिल्कुल नामुमकिन है.
” नामुमकिन है ,मगर क्यूं है यह नामुमकिन,तू बेशक नहीं जानती ,पर यह लड़का बहुत अलग है, दूसरों से बिल्कुल अलग, फिर अच्छी नौकरी है एफ. सी. आई ,में डिपो मैनेजर
है रिटायर्ड मजिस्ट्रेट का इकलौता लड़का है ,स्वभाव से बहुत नेक है ,और सबसे बढ़ कर यह कि वो तुझसे सालों से प्यार करता रहा है ,आज तक तेरे इंतजार में बैठा है…”
” पर अब प्यार मेरी प्रायोरिटी रही ही नहीं है , अब कोई दूसरा मेरी प्रायोरिटी है ही नहीं ,मैं खुद ही अपनी प्रायोरिटी
बन चुकी हूं , प्यार का बुखार चढ़ कर उतर चुका है,अब मेरे लिए जिंदगी में एक ही मकसद बचा है, खुद के भीतर से कुछ मीनिंगफुल बाहर निकालना,यही है मेरी जिंदगी,मैं अब सिर्फ खुद अपने साथ रहना चाहती हूं….”
” मगर इस सब में प्यार कहां आड़े आता है, बल्कि कोई जो आपको समझता हो, आपको सचमुच चाहता हो तो वो आपकी उड़ान को एक नयी गति दे सकता है,आपके लिए
नये आसमान जुटा सकता है ,हर कदम…”
“देख जाह्नवी, मुझे पता है,क्या लग रहा है,मुझे लग रहा है जिस तरह से तू उसकी वकालत कर रही है ,मुझ से अधिक वो तेरी जरूरत है ,और सच कह रही हूं ,अगर वो सचमुच ही इतना अच्छा है तो तू उसे अपना ले ,तू तो पहले ही जिंदगी में एकअच्छे मकाम पर पहुंच चुकी है ,और तू तो हमेशा से सैल्फ रैलियन्ट है ,संभाल सकती है हर स्थिति,सो गो अहेड ,मैं तो अभी एक ट्रॉमा जैसी स्थिति से बाहर निकली हूं,बल्कि एक दुःस्वपन कहना चाहिए उसे ,और मेरे माथे पर तो एक लेबल चिपक चुका है ,जिसे मैं आसानी से हटा भी नहीं सकती,और पता है जब आप खुद कुछ नहीं होते हो तो किसी भी रंग में आसानी से पेंट किए जा सकते हो,और आपका कोई भी तर्क और विरोध एक पागल प्रलाप भर समझा जाता है,अगर मैं
अब किसी के भी घर जाऊंगी तो मेरी बदनामी मुझसे पहले वहां पहुंच जायेगी , अपनी ही नहीं किसी दूसरे की जिंदगी को भी मैं जहन्नुम बना दूंगी, मेरे ख्याल में मेरी बात तू अच्छे से समझ सकती है ,तो उन्हें भी समझा देना…”
“मगर ,हो सकता है आज तू ऐसा सोच रही है, अभी न सही ,कुछ दिनो बाद सही,तब जब तेरे भीतर फिर से कुछ जुट न जाए…”
“नहीं ,तब भी नहीं ,और फिर मुझमें ऐसा क्या है कि कोई मेरे लिए ही बैठा रहे ,नहीं ऐसे तो सोचना भी गलत है , प्लीज यह टॉपिक ही बदल दे ,तूने सच में एक ईमानदार और जिम्मेदार दोस्त की भूमिका पूरी तरह निबाह दी है, मैं इसकी गवाह हूं ,पर बस अब बहुत हुआ,मुझे और नहीं सुनना..”
जाह्नवी समझ गयी ,अभी अपर्णा पर जो हो गुजरा है , उसका असर बहुत गहरा है ,उसका तो हर मर्द पर से विश्वास ही टूट चुका होगा अब. तक…पर वो इन सब बातों के बाद
जैसे अपने भीतर एक अजीब तरह का सुकून महसूस कर
रही थी ,कल तक कितनी खेंचतान सी चल रही थी,खुद के भीतर , एक.अपराध बोध सा आ गया था मन में ,पर आज
जैसे सब शान्त हो गया था ,एक.गलती की थी उसने ,तन्मय
से अपने दिल की बात कह कर ,पर अब जैसे उसने अपनी
उस गलती का मोल चुका दिया था ,यह प्रेम कितनी अजीब चीज है, आपके भीतर से एक दूसरा ही आदमी बाहर निकल आता है और आप उसे पहिचान भी नहीं पाते।
रात में फिर सब नॉर्मल हो गया था ,लगा जैसे पुराने दिन वापस आ गये हों ,दोनो.सहेलियों ने मिल कर कितनी ही पुरानी बातें याद की,पुराने किस्से फिर से दुहराए ,बचपन से लेकर आज तक का यह वक्त कितना जल्दी निकल गया , इस पर.अफसोस जाहिर किया ,अपर्णा अपनी मां के आज न होने
पर हमेशा की तरह फिर से बहुत रोई ,तब जाह्नवी ने उसे बार बार दिलासा दिया और पूरी रात बिन सोये ही निकल गयी।
” अब ऐसा कर ,तू मेरे लिए जल्दी से एक टैक्सी मंगा दे..” अपर्णा ने सुबह झटपट. फ्रैश हो कर ,और अपनी मोर्निंग टी को जल्दी से गटक कर जाह्नवी से कहा…” अरे ,उसकी क्या.जरूरत है,चल मैं ही तुझे छोड़ आती हूं….”
” नहीं ,मैं टैक्सी से ही चली जाऊंगी ,तू रहने दे ,तू बस टैक्सी मंगा दे….”
” ठीक है ,अभी मंगा.देती हूं ,पर मैं तुझ से एक बात कहना चाह रही.हूं…”
” तन्मय जी के बारे में है न यह बात..” लापरवाही
से पूछा.अपर्णा ने..” हां ,तन्मय जी के बारे में ही है, मैं उससे मिलूंगी,बात करूंगी,जो तूने कहा.है.,सब कहूंगी पर इस पर भी.वो अगर तुझसे मिलना चाहे एक बार बात करना चाहे,
तो मेरी खातिर एक बार उसकी बात तो सुन लेगी न…”
“तू मेरी तरफ है या तन्मय जी की तरफ..” सुन कर बहुत आश्चर्य से देखा अपर्णा ने जाह्नवी को ,” देख, फिलहाल , सच कहूं तो मैं तन्मय की तरफ हूं ,और म़ुझे मालूम है और उसकी तरफदारी में ही तेरा भी कल्याण है बच्चा…”
” ठीक है ,पहले तू सब कुछ.बता देना,और अगर फिर भी वो चाहे तो मिल लूंगी ,पर कह देना उसका कोई फायदा नहीं है, और हां, अभी बिल्कुल नहीं, पहले मुझे यह पता लग जाए.कि मेरा क्या होने वाला है ,या तो अजमेर जाते वक्त मैं मिलूंगी,या फिर यहीं रह गयी तो उसके बाद,पर मुझे लगता है वो खुद ही यह सुन कर सब समझ जायेंगे, फिर इसकी नौबत ही नहीं आयेगी, अब जल्दी कर,तू मेरे लिए टैक्सी मंगा.दे…”
” मंगा रही हूं, आ जायेगी,बस पांच मिनिट.में….”
******************************
(शेष आगे)
अजय कुमार.