गूँगी मोहब्बत’ भाग -14
पूरा चौमढ़ा थाना गहमा गहमी का शिकार था । एस०पी०प्रथम कुमार के चेहरे रंग उड़ा हुआ था ।सही कहें तो उनकी खुद की समझ में नहीं आ रहा था कि एक हाई प्रोफाइल क्रिमिनल के लिये सीधा सेंट्रल से गृहसचिव का फोन आया था और उन्होंने सख्त लहजे में ताकीद की थी कि किसी भी तरह से मि० अमर को संतुष्ट करके भेजा जाये। अमर भी मन ही मन हैरत का शिकार था कि उसका खैरख्वाह कौन है और आखिर एस०पी० साहब इतने पोलायट क्यों हैं? उनमें से यह किसी ने नोटिस नहीं कर पाया था कि थाने की बाउंड्री वाल के बाहर ही एक इंसान खड़ा हुआ काफी देर से किसी को लाइव अपडेट दे रहा था ।और हो न हो, एस०पी ०साहब को आने वाले फोन के पीछे इस शख्स का कोई न कोई हाथ ज़रूर था ।
अमर ने इस पूरे मामले को कैजुअली लिया था । हालांकि गरिमा सिंह ने इस दौरान उस से कोई बात नहीं की और बात तो छोड़ो नजर भी नहीं मिलायी थी।अमर का होंठ फट गया था और उसके मासूम चेहरे पर खून के वो दाग भी ऐसे लग रहे थे जैसे सफ़ेद फूल में कोई लाल चित्तियां पड़ गयीं हों।गरिमा सिंह के अंदर अब तक रिग्रेट उठ रहा था ।इस बात ने उसे और अधिक परेशान कर दिया था कि अमर ने उसे आसानी से माफ कर दिया था । अचानक उसके भाव अमर के लिये बदलने लगे थे और उसे खुद पर अफसोस भी हो रहा था । वैसे भी वर्दी के अंदर एक लड़की थी और और लड़की के अंदर एक नरम दिल था ।प्रोफेशनली हाइली स्किल्ड होने के वावजूद भी लड़की थी तो लड़की ही।
वैसे एक ये सच है कि दुनिया की सारी खुबसूरती औरत जात ने बचा रखी है। धरती तो बहुत पहले से थी लेकिन जिंदगी औरत की ही थी हुई है। और औरत अगर पिघलने पर आ जाये तो मोम को मात दे और जज्बात सर्द हो जाये तो मौत को मात दे।
कुछ देर के लिये गरिमा सिंह के दिमाग से निकल चुका था कि अमर एक सुपर किलर है । अभी तो उसके दिमाग में सिर्फ और सिर्फ यही चल रहा था कि उसकी मिस्टेक की वजह से अमर को काफी डेरोगेटिंग कंडीशन का सामना करना पड़ा था और अगर अमर ने भी बदले में कुछ रियेक्शन दिया होता ,हाथ पैर चला लिये होते तो शायद उसे उतनी तकलीफ नहीं होती। परंतु ये सुपारी किलर तो आज ऐसे विहैव कर रहा था जैसे बुद्धत्व प्राप्त कर चुका है। कहते हैं न कि मन की चीख कान के पर्दे फाड़ सकती है और गरिमा सिंह के साथ यही हो रहा था ।एस०पी०प्रथम कुमार साहब सुलझे हुये आदमी थे। वो समझ चुके थे कि ये आदमी मिस्टीरियस है और इससे किनारा करने में ही भलाई है। वो गरिमा सिंह को कुछ जरूरी इंस्ट्रक्शंश देकर और अमर से अपोलाइज करते हुये अपने स्क्वॉड के साथ जनपद मुख्यालय वापस चलें गये थे। बाकी पुलिस वाले जिसे जहां जगह मिली, काम में खुद को बिजी दिखाने की कोशिश कर रहा था ।लब्बोलुआब यह था कि कोई सामने नहीं पड़ना चाहता था ।जरूरी फार्मेलिटीज करने के साथ ही गरिमा सिंह ने अमर का सामान उसे हैण्ड ओवर कर दिया था ।
सब शांत थे। कम से कम बात हो रही थी ।पूरा थाना किसी शांति भवन जैसा लग रहा था ।हूं विल ब्रेक द आइस । आखिर गरिमा सिंह ने ही चुप्पी तोड़ते हुये अपने मन की बात कहनी चाही ,
“मि० अमर ,रियली वेरी सॉरी, मेरा इस तरह का कोई इंटेशन नहीं था । आय होप आप हमें माफ कर देंगे और पुलिस की कोई नकारात्मक छवि साथ लेकर नहीं जायेंगें।”
” जा कौन रहा है देवी जी ।।” अमर ने मुस्कराते हुये गरिमा सिंह से कहा ।
“क्या मतलब ?” चौंकते हुये गरिमा सिंह ने कहा ।
“आप शायद मौसम का मिजाज नहीं समझ रहीं हैं। अगले पांच मिनट में भयंकर बारिश होनी शुरू हो जायेगी और मुझे नहीं लगता है कि यह किसी को हिलने की भी इजाजत देगी।”
गरिमा सिंह ने चौंक कर आसमान की तरफ देखा और महसूस हुआ लेकिन वहां बादलों का फिलहाल ऐसा कोई रुख नहीं था और आसमान साफ था ।
“आज बारिश का कोई अंदेशा नहीं है। आप ग़लत निकलेंगें मि० अमर ।”
“इंसान गलत होता ही है मेम,पैदायशी गलत।हां कभी कभी सही निकल आता है।वैसे पहाड़ी मौसम और इंसानी मिजाज का कोई भरोसा नहीं,कब बदल जाये। “
बुदबुदाते हुये अमर उठ कर बाउंड्री वाल की तरफ चला गया और करेलिया की एक सिगरेट उंगलियों में उलझाकर धुंआ छोड़ते हुये चौमढ़ा की पहाड़ियां और हरियाली देखने लगा था।
पहाड़ खूबसूरत तो होते ही हैं लेकिन बरसाती हरियाली के बाद उन्हें देखना बहुत ही रिलैक्सिंग होता है।और अमर फिलहाल उन्हीं की खुबसूरती को नजरों में उतार लेना चाहता था।लेकिन ये बहुत देर का क्रम नहीं था। बारिश शायद उसके सिगरेट ख़त्म होने का ही इंतजार कर रही कर रही थी एंड वेरी सून बिग ड्रॉप्स ऑफ रेन बिगिन टु फाल।
गरिमा सिंह यह सब देख कर स्टन्ड रह गयीं थीं। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि सामने खड़ा यह मासूम सी बच्चे सी शक्ल वाला इंसान सुपर किलर है, कोई पॉलिटीशियन है या कोई नजूमी। अब तो उन्हें इस बात पर भी शक था कि यह किसी को कत्ल भी कर सकता है।कुछ भी हो पर उनकी दिलचस्पी इस शख्स में हद से जादा बढ़ चुकी थी।
बारिश तेज होती जा रही थी ।आसमान में काले बादल रौद्र रूप ले चुके थे। थाने के वायरलेस पर हिल स्लाइडिंग की छिटपुट सूचनाएं आने लगीं थी लेकिन कहीं से किसी कैजुअलिटी की कोई खबर नहीं आयी थी। अमर और गरिमा सिंह थाने के बरामदे में ही बैठे हुये थे। अच्छा ये हुआ था कि इसी बीच गरिमा सिंह के निर्देश पर कुछ मातहत बाजार से अमर के लिये कपड़े और खाने पीने कि सामान ले आये थे और अमर इस समय चेंज करके बैठा हुआ था । बरामदे के बाहर नाचतीं बारिश की बूंदें बहुत ही सुंदर द्रश्य उपस्थित कर रहीं थीं। बारिश ने तल्खी को थोड़ा कम कर दिया था और लगभग सभी लोग थोड़ा रिलैक्स्ड ही थे।
“आप को कैसे पता था कि बारिश आने वाली है? “
गरिमा सिंह ने अमर के चेहरे पर नजरें टिकाते हुये पूछा । वो शायद बात शुरू करके अपने गिल्ट को कम करने की कोशिश कर रही थीं।”
” आप थोड़ा से ध्यान देकर जान सकते हो। निगल या अबाबील तूफानी बारिश के आने से पहले जमीन की ओर और उड़ना आरंभ कर देते हैं। वो कम हवा के दबाव में भी आसानी से उड़ लेते हैं। हमने निगल पक्षियों के समूह को नीचे की तरफ उड़ते देखकर अपना सहज अनुमान दिया था । नेचर हमको हमेशा वार्न करती है ,लेकिन हम उसको समझ कितना पाते यह हमारी ऑब्जर्रवेशन निर्भर है।”
अमर ने बहुत ही सिंपल वे में एक्सप्लेनेशन दिया था । गरिमा सिंह अमर की नॉलेज से काफी इम्प्रेस नजर आ रहीं थीं और इस आदमी का कैरेक्टर उसके लिये और ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा था । हालांकि अभी दिन के चार ही बजे थे लेकिन घने बादलों की वजह से अंधेरा घिर आया था ।
” मेम , चाय मिल सकती है क्या और रुकने का कोई प्रबंध ? अगर हवालात में भी स्पेशल हो तो मैं वहां भी एडजस्ट कर सकता हूं।” बहुत ही डाउन टु अर्थ होकर अमर ने अपनी बात रखी थी।
गरिमा सिंह मन ही मन अमर की सिंपलीसिटी और पोलायटनेस का लोहा मान गयी थी । फिलहाल अपने मन में कुछ सोचते हुये अपने एक अर्दली को बढ़िया चाय लाने का बोल दिया था ।
यह एक छोटे कस्बे का छोटा थाना था । स्टाफ को रहने के लिये क्वार्टर्स मिले थे ।लेकिन कम जगह होने के कारण सभी रूम्स में तीन तीन लोग पहले से एडजस्ट थे। गरिमा सिंह ही अपने वन रूम अपार्टमेंट में अकेली थीं क्योंकि एक तो महिला थीं और दूसरी बात वहां सबसे बड़ी पोस्ट भी उन्हीं की थी ।फिलहाल उन्होंने अमर को अपने रूम में रख लेने का निश्चय कर लिया था ।वैसे भी नेट पर देखी सुनी बातों के अलावा उनके पास अमर से डरने की कोई वजह नहीं बची थी । अब तक जो देखा सुना था उस हिसाब से उन्हें वो एक हार्मलेस प्राणी लगा था और ऊपर से एस०पी०साहब की ढेर सारी हिदायतें तो थीं हीं। गरिमा सिंह के इतना हॉस्पिटैलिटी शो करने के पीछे शायद एक अनकॉशश माइंड भी था जिसमें अभी भी गिल्ट भरा हुआ था ।
अभी तो चाय आ गयी थी और गरिमा सिंह से इजाजत लेकर अमर ने एक और करेलिया अपनी उंगलियों में उलझा ली थी । होते हैं कुछ लोग जो चाय के साथ जिंदगी तलाशते हैं।गरिमा भी धीरे धीरे चाय सिप करते हुये अमर को चेहरे को देख रही थी या ये कहना अधिक सही होगा कि एकटक देख रही थी । और अमर इस सबसे बेखबर बारिश,चाय और बूंदों की टप टप में खोया हुआ था ।
क्या अमर आज की रात गरिमा सिंह के साथ रुकने वाला था ?
दोस्तों , आप सब से गुजारिश है कि एक भी लफ्ज़ मिस मत करियेगा .. ये कहानी जारी रहेगी और आप की मोहब्बत की तलबगार रहेगी….