इमरोज अशील का उपन्यास ‘गूँगी मोहब्बत’ भाग -15

 

गूँगी मोहब्बत’ भाग -15

कावेरी नदी के किनारे बसा तमिलनाडु का चौथा सबसे बड़ा शहर त्रिचुरापल्ली अपने मंदिरों और वैभव के लिये विख्यात रहा है। रंगनाथस्वामी मंदिर के थोड़ा आगे चलकर ब्रदर्स विला था। ब्रदर्स विला मीन्स ज्वैलरी किंग मूलचंदानी ब्रदर्स का आवास । मूलचंदानी ब्रदर्स तिरुची में किसी पहचान के मोहताज नहीं थे। मूलचंदानी ज्वैलर्स की चेन आल ओवर इंडिया में फैली हुई थी। शहर में उनका रुतबा कुबेर जैसा था। तिरुची की अर्थव्यवस्था में एक मेजर कांट्रीब्यूशन मूलचंदानी फेमिली का था। हाललांकि मूलचंदानीज शुरू से इतने प्रास्परस नहीं थे। पिछले एक दशक में उन्होंने ये दौलत इकट्ठी की थी ।कैसे? किसी को निश्चित कुछ नहीं पता था।दबी जुबान से शहर में चर्चा रहती थी कि गोल्ड और चंदन दोनों की डील्स में उनका इंटरफियर था और उन्होंने ही अथैया ग्रुप के कांटेक्ट्स जाफना की किसी टीम से करायें थे।

ब्रदर्स विला दुल्हन की तरह जगमगा रहा था ।और जगमगाता भी क्यों न? दो भाइयों अधीर मूलचंदानी और सुधीर मूलचंदानी में से केवल छोटे भाई सुधीर मूलचंदानी के एक बेटा था। रितिक मूलचंदानी: चंदानी परिवार का चश्म-ओ-चराग,चंदानीज की अकूत दौलत का इकलौता वारिस।अभी रितिक मूलचंदानी बारह वर्ष के हो गये थे और गोल्डन टीन एज में एंट्री ले रहे थे।आज यहां शहर के अधिकांश इज्जतदारलोग तशरीफ़ लिये हुये थे। नताशा और उल्लास भी अंदर आ चुके थे। सिक्योरिटी कुछ अधिक ही टाइट थी पर उनके पास इन्वीटेशन कार्ड्स थे । राजन बाहर ही ड्रायवर के रूप में पार्किंग एरिया में रुक गया था। नताशा ने गौर से चारों ओर के माहौल को आब्जर्व किया था और भली-भांति समझ गयी थी कि यहां सब शरीफ नहीं हैं।

नताशा ने भांप लिया था कि इस तरह के लोगों की संख्या लगभग दो दर्जन थी। वास्तव में वो अथैया ग्रुप के मेम्बर्स थे जो मूलचंदानीज को प्रोटेक्शन देते थे।

 

लगभग सभी लोग पार्टी एंजॉय कर रहे थे। नताशा ब्लैक सिल्क पार्टी गाउन में अप्सरा लग रही थी।उसने चेहरे पर हल्का मेक अप डाला हुआ था ।अचानक कोई उसके कान के बेहद करीब आकर बोला, ” आप मिस सामंथा है न, राइट। माय सेल्फ दिवाकरन फ्राम दिवाकरन स्टील्स।”शराब का एक तेज भभका नताशा के चेहरे से टकराया था। इससे पहले कि नताशा कुछ रिप्लाॅय करती ,वो अपनी ही मौज में आंख दबाकर फिर बोला, ” वुड दैट आय हैव योर कंपनी थ्रू आउट द नाइट । यूं अंडरस्टैंड..यू डू नॉट अंडरस्टैंड..दर्द दिलों के कम हो जाते.. मैं और तुम घर हम हो जाते…” इससे पहले कि नताशा कुछ भी कहती ,ग्राउंड में एक आवाज गूंजी,

“हलो गेस्ट्स ,ग्रीट अवर लिटिल मास्टर रितिक मूलचंदानी।”

सबका ध्यान रोशनी के एक घेरे की तरफ गया जिसके बीच में एक गोल मटोल बच्चा जो कि रितिक था ,केक काटने के लिये तैयार खड़ा था। रोशनी का वो घेरा धीरे धीरे आगे बढ़ रहा था और रितिक के आजू बाजू खड़े अधीर एवं सुधीर भी साथ साथ आगे बढ़ रहे थे।

इसी दौरान नताशा ने अपने फोन से कोई सीक्रेट मैसेज मि० अय्यर को पास किया था।और मि० अय्यर ने मैसेज देखते ही अपनी सभी टीम्स को एक्शन मोड पर ओन कर दिया था। दरअसल उनका प्लान ही ये था कि किसी भी सूरत में अथैया ऑर्गनाइजेशन को ब्लॉक रखना था।और ये शुरू हो चुका था। एक साथ ही अथैया प्लायवुड,अथैया शापिंग सेंटर ,अथैया एथेनाल्स प्रायवेट लिमटेड और अथैया ग्रुप ऑफ कम्पनीज़ के हेड ऑफिस पर कुछ हथियार बंद लोग अचानक टूट पड़े थे और अचानक हुये इस अटैक में अथैयाज का बहुत अधिक नुकसान हुआ था। अटैकर्स फुलप्रूफ प्लान के साथ आये थे और लगभग अथैया ग्रुप के साठ से अधिक लोगों को मार दिया था।

रितिक ने जैसे ही केक कट किया एक साथ बहुत सी आवाजें उभरीं,

“हैप्पी बर्थ डे टु यू…हैप्पी बर्थडे रितिक…हैप्पी बर्थडे टु यू।”

लेकिन नताशा का ध्यान उस मोटे आदमी पर था जो अधीर मूलचंदानी के कान में कुछ कह रहा था।शायद उसे अथैया एम्पायर पर हुये अटैक की सूचना मिल गयी थी। नताशा के हिसाब से या तो यह खुद अथैया होना चाहिये था या उसकी ओर्गनाइजेशन का कोई हाइयर रैंक्ड एम्पलॉय।क्योंकि मूलचंदानी की पार्टी में अथैया का खुद का होना लाजिमी था और हर मुंह की इतनी औकात नहीं थी कि मूलचंदानीज के कान तक पहुंचे। एकदम से माहौल कुछ चेंज सा हो गया था लेकिन अधिकांश लोग पार्टी की महंगी ड्रिंक्स का लुत्फ ले रहे थे और उनके पास किसी चेंज को नोटिस करने का कोई समय नहीं था। सब ने नहीं लेकिन नताशा और उल्लास ने नोटिस किया था कि अचानक वहां से बीस लोग लगभग एक्जिट कर गये थे।नताशा और उल्लास की आंखें मिलीं और एक साथ उन्होंने अपने अपने चेहरों पर मॉस्क चढ़ा लिये थे।कोई कुछ समझता इससे पहले ही गुलाबी गाढ़ा धुआं ग्राउंड में भरने लगा था। लोग यही समझ रहे थे कि ये मूलचंदानी ब्रदर्स का कोई सरप्रायज अरेंजमेंट है। दमुश्किल से एक मिनट बाद उल्लास अकेले ही अधीर और सुधीर मूलचंदानी को अपने एक एक कंधे पर लादे बाहर गाड़ी में बैठ रहा था । धुआं ऊंचा उठता देख राजन पहले ही कार को में एक्जिट पर लाकर पार्क कर चुका था।पीछे से नताशा दिवाकरन को लादे आ गयी। उल्लास ने मुस्कराकर कहा ,” मेम इस बोरे का क्या करना?हम लोग फाइव सीटर से हैं। कार में इसके लिये स्पेश नहीं।”

 

“ओह! काश ये होश में होता । खैर इसका दर्द तो कम करना पड़ेगा। “

नताशा की वियतनाम मेड रिवाल्वर से एक हल्की सी पिट हुई और दिवाकरन के दिल के बीचोंबीच एक छोटे सुराख से भल्ल से खून झरना शरू हो गया था।

“आय हेट दोज बॉस्टर्डस हू डोंट हैव रेस्पेक्ट फॉर वीमनहुड।औरत किसी भी रूप हो, शी डिजर्व्स रेस्पेक्ट।” इस समय अगर कोई नताशा का चेहरा देखता तो उसकी रूह कांप उठती। खूबसूरती अक्सर खतरनाक ही होती है।

वो कार उन पांचों को लेकर कंटेनर के अंदर चली गयी थी और मुश्किल से दस मिनट बाद ही एक ब्लैक हेलिकॉप्टर तिरुची के आसमान से नार्थ डायरेक्शन में जाता देखा गया था।

साउथ तिरुची में पिछले आधे घंटे से जारी गोलीबारी भी लगभग रुक गयीं थीं । अथैया अपने बेस पर पहुंच कर कार से उतर भी नहीं पाया था कि किसी मोर्टार ने पूरी कार के परखच्चे उड़ा दिये थे। सबसे जादा कमाल की बात ये थी कि इसके लगभग बीस मिनट बाद ही तिरुची की पुलिस ने सभी जगहों को सील कर दिया था और स्थानीय टी०वी ०एंकर गला फाड़ फाड़ कर चिल्ला रही थी,

” तिरुची दहला। एक के बाद एक धमाके। श्री लंकाई अलगाववादियों का हाथ होने की आशंका..

ब्रेकिंग न्यूज,, दिवाकरन स्टील्स के दिवाकरन की भी गोली मार कर हत्या…

ग्राउंड जीरो से सबसे पहले हमारा चैनल

 

ब्रेकिंग न्यूज

मूलचंदानी ब्रदर्स भी अलगाववादियों के कब्जे में..

ब्रेकिंग न्यूज

चीनी नियंत्रण वाले श्रीलंकाई बंदरगाह हम्बनटोटा में दिखीं संदिग्ध गतिविधियां। एक सप्ताह पहले से ही बढ़ गयी थी हलचल ।

चलिये ले चलते हैं आप को अपने रक्षा विशेषज्ञ पूर्व आर्मी मेजर जनरल संदीप साहनी..

रुकिये,, ब्रेकिंग न्यूज

बेहोश करने के लिये किया गया था पेंटोबार्बिटल का प्रयोग….

ब्लाह …ब्लाह…ब्लाह….

 

दोस्तों

मीडिया के द्वारा जांच को प्रभावित करने की कोशिश कौन कर रहा था?

क्या तिरुची में जाफना ग्रुप की एंट्री होगी?

 

क्या अमर का बदला पूरा हुआ?

मूलचंदानीज का क्या हुआ होगा?

और सबसे अहम , अमर बाबू अब क्या कर रहे होंगे? क्या उन्होंने गरिमा सिंह को माफ किया होगा ?

 

सब सवालों के जबाब मिलेंगे इसी सफर में साथ चलते चलते….

 

Author

Leave a Comment