भाग- 11
त्रिचुरापल्ली या त्रिची का मशहूर लक्जरी होटल पार्थसारथी पैलेस ।इसके वेटिंग लाउंज में एक काला गोल मटोल आदमी बैठा हुआ था और उसकी आंखें किसी के इंतजार में होटल के इंट्रेंस पर टिकीं थीं। शायद वह देर से बैठा था और दो कप कॉफी गटक चुका था। अचानक उसके फोन की बेल बजी, नम्बर देख कर उसने कांपते हाथों से रिसीव किया,
“यस बॉस”
“रूम न० 203, और ध्यान रहे किसी लापरवाही का मतलब हम सबकी मौत है। ‘ उधर से सिर्फ इतना कहा गया था। रूम न० 203 के बाहर पहुंच कर वो नाक करता उससे पहले ही आवाज आयी , “कम इन”
अंदर एक बला की खूबसूरत लड़की सोफे पर बैठी थी। और उसके पीछे दो लोग एकदम मुस्तैद खड़े हुये थे। सामने टेबल पर खाली प्लेट अभी भी रखी थी।शायद ब्रेकफास्ट में डोसा लिया होगा। अब त्रिची आकर भी कोई डोसा न खायें तो तो क्यों ही जिये।
अंदर घुसते ही उस गोल मटोल आदमी ने अपने घुटनों पर बैठते हुये एस लेडी को ग्रीट किया।
“मेम, वेलकम इन त्रिची। बॉस शहर से बाहर हैं ,वापस आते ही आप को अटेंड करेंगें। तब तक मैं आप की सेवा में उपस्थित हूं।आप मुझे सुबीरन के नाम से बुला सकती हैं।”
वेल, आय नीड ए कंटेनर ट्रक एंड सम लोकल टीम ।ये दो घंटे बाद मेरी बतायी लोकेशन पर एवलेबल हो जाने चाहिये। बाकी जरूरत पड़ने पर आप को बुला लिया जायेगा। कुछ बड़ा सामान ले जाना है और तुम्हारा काम में है कि कोई लफड़ा नहीं होना चाहिये। लोकल इश्यूज नहीं चाहिये। वरना आप समझ सकते हैं कि सब ट्रबल में रहेंगे।”
हालांकि ये बहुत धीमें से कहा गया था लेकिन आवाज इतनी सर्द थी कि सुबीरन की रीढ़ में कंपकंपी दौड़ गयी।
“यस मेम”
“वन मोर थिंग , मिस्टर अय्यर से कहियेगा कि हम उन्हें जल्द ही देखना चाहते हैं। एंड नो नीड टु से कि हमारा अराइवल सीक्रेट ही रहना चाहिये। त्रिची में लपटें उठें तो हमें पसंद नहीं आयेगा। यू मे गो नाउ।”
नताशा राजन और उल्लास के साथ त्रिची आ चुकी थी और पार्थसारथी पैलेस में रुकी थी ।पार्थसारथी पैलेस के ऑनर मिस्टर सुवर्ण दत्ता भी नताशा की गुड कांटेक्ट वाली लिस्ट में थे। यहां आने से पहले ही नताशा ने यहां के लोकल बिग गन मिस्टर अय्यर को बता दिया था और मिस्टर अय्यर नताशा के डैड की पोजीशन अच्छे से समझते थे।कहने को वो त्रिची शहर के बॉस थे लेकिन अब्दुल्ला यामीन के सामने उनकी औकात दो कौड़ी की भी नहीं थी। उन्होंने नताशा से पूछा भी था कि अगर त्रिची में उनके लेवल का कोई काम हो तो बतायें लेकिन नताशा ने कहा था कि जो भी है उसे वो पर्सनल लेवल पर हैंडल करेगी । बस किसी एसिस्टेंस की नीड पड़ सकती है इसलिये प्रीइन्फार्म कर दिया । और उसी सिलसिले में मि०अय्यर ने सुबीर को नताशा से मिलने होटल भेजा था। चूंकि सुबीर को आयडिया नहीं था कि गेस्ट कौन है, कहां मिलेगा ,इसलिये वो इंट्रेंस की तरफ देख रहा था और जब उल्लास ने श्योर कर दिया था कि कोई इश्यू नहीं है तो नताशा ने उसे रूम में बुलवा लिया था । अपने डैड से इतना तो नताशा ने भी सीखा था कि इस दुनिया में सर्वाइवल के लिये सबसे जरूरी है कि आंखें खुली रखी जायें।
कोई दस मि० बाद नताशा के रूम में होटल ऑनर सुवर्ण दत्ता खुद ही उपस्थित था और हाथ बांधे नताशा को रिपोर्ट कर रहा था ।
” मेम जैसा आप ने बताया था , हम लोगों ने मूलचंदानी ब्रदर्स की डिटेल्स चेक किये हैं। मेनली उन लोग के ज्वैलरी शो रूम की चेन है । उनको अथैया ग्रुप की प्रोटेक्शन भी मिली हुई है । सुनने में तो ऐसा भी आया है कि उनके साथ एक बहुत ही बिग गन अमरवर्धन क्षत्री भी देखा गया है। और मेम , मुझे कहते हुये डर लग रहा है लेकिन अगर अमरवर्धन उनके साथ है तो प्लीज आप उन्हें अवॉयड करें। वैसे जो इनफार्मेशन मिली है उस हिसाब से आज मूलचंदानी ब्रदर्स के बेटे का जन्मदिन है।दोनों भाइयों के बीच एक ही बेटा है। मैंने शाम की पार्टी के दो कार्ड भी अरेंज कर लिये हैं।बाकी आप जैसा आदेश करें। “
” गुड, आप काफी तेज हैं और अपने सेंस के बेसिस पे अच्छे डिसीजंस भी लेते हैं। आप को रिवार्ड किया जायेगा ।”
“जो भी काम है शाम का है तो फिलहाल कुछ खाने का भेजिये । अगर कोई काम नहीं है तो सोने में क्या हर्ज है। “
“मेम आप तिरुची का कुझी पनियारम टेस्ट करायेगा।ये इस होटल का फेमस है।”7
“मेम, शाम को क्या आप के साथ मुझे भी चलना है ?”
सुवर्ण दत्ता ने एक्सट्रीम पोलायटनेस के साथ पूछा ।
” नहीं, हमारे जाने के बाद हवा थोड़ी तेज चलेगी ।इसलिये बेहतर है कि आप होटल ही ठहरें।” नताशा ने एक मिस्टीरियस स्माइल के साथ आंसर किया । खूबसूरती जब भी मुस्करा के मिले तो आप समझ लीजियेगा कि जिंदगी पलटने वाली है।
कुछ ही देर बाद नताशा ,उल्लास और राजन साउथ इंडियन डिश कुझी पनियारम को एंजॉय करके कुछ प्लान करने लग गये थे। वो क्या बातें कर रहे थे ,ये सुन पाना कठिन था । आफ्टर अ लिटिल डिस्कशन , नताशा ने हल्की नींद प्रफर की जबकि उल्लास और राजन सोफे पर ही चौकन्ने बैठे रहे थे।
उल्लास ,राजन या इन जैसे जितने भी लोग थे, उनका यामीन फेमिली से केवल नौकर मालिक का रिश्ता नहीं था । इन सबके रिश्तों का कोई न कोई इमोशनल बैकग्राउंड था और ये कहा जा सकता था कि वो यामीन परिवार या नताशा मेम के लिये एक पल में अपनी जान को दांव पर लगा सकते थे।
इस समय कमरे में शांति थी और घड़ी की टिक टिक भी साफ सुनाई पड़ रही थी ।
मिस्टर अय्यर काफी देर पहले आ चुके था ।रिसेप्शन से कह दिया गया था कि मेम अभी किसी से भी शाम पांच बजे के बाद ही मिलेंगी। हालांकि जागने के बाद जब नताशा को इस बारे में पता चला तो उसने यही कहा कि उसे जगा लेना अधिक सही होता ।
फिलहाल मिo अय्यर नताशा के सामने थे और बहुत ही अदब के साथ झुक कर सलाम ठोंका था । लेकिन नताशा ने मना किया कि आप पापा के लेवल से आते हैं तो मुझे इस तरह से ग्रीट न करिये। उसके बाद , पहले तो मिo अय्यर ने अब्दुल्ला यामीन के हाल चाल पूछे । और फिर हिचकते हुये नताशा के त्रिची आने का कारण जानना चाहा ।
“मिo अय्यर , मुझे नहीं लगता कि आप को पूरे मसले से मतलब होना चाहिये। लेकिन आप से एक फेवर चाहिये। ये अथैया का क्या सर्किल है ? क्या इसे होल्ड करने में कैपेबल हैं आप ? “
” जी मेम, हो जायेगा । पहले ये लोग प्रापर्टी इश्यूज सेटल करते थे। हाल ही में जाफना से कुछ कांटेक्ट्स डेवलप हुये हैं इनके तो उछलना शुरू कर दिया है। आज उनकी ताकत क्रासचेक कर लूंगा। “
” वेल आप अपनी पोजीशन लेकर मेरे कॉल का वेट करना । “नताशा ने डिसायडिंग वे में कहा।
” मेम,….”
मि० “अय्यर ने मिमियाते हुये कुछ कहना चाहा …
“आप सर से कह के मुझे रूसी कलाशिनिकोव रायफल की डिलीवरी करा दीजियेगा प्लीज़। पमेंट्स एडवांस करा दूंगा मेम।आज मार्केट में वो सुपर पीस है।”
“हम्म, देखती हूं।मेरा फेवर आप को जायेगा । “
फिर सब में आंखों ही आंखों में कुछ तय हुआ और मि० अय्यर ने रूम छोड़ दिया था ।
मूलचंदानी ब्रदर्स का क्या होगा ?
अथैया ग्रुप का क्या होगा? क्या त्रिची गैंगवार में झुलसेगा ?
नताशा क्या अपने प्लान में सफल होगी ?
जो होगा वो होगा लेकिन आप चलिये मेरे साथ ।पहली बार अमर की मुलाकात होशोहवास में अनंता के साथ होने जा रही है एक जबरदस्त सिचुएशन में। क्या होगा जब आग और पानी साथ आयेंगे… चलते हैं एक कदम भविष्य की ओर ..