इमरोज अशील का उपन्यास ‘गूँगी मोहब्बत’ भाग -19

‘गूँगी मोहब्बत’

भाग -18

सुबह हो चुकी थी लेकिन सूर्यदेव दर्शन नहीं दे रहे थे और अंधेरा बदस्तूर छाया हुआ था ।इस बार मौसम पूरी तरह से अपने मिजाज में था । कल दोपहर से शुरू हुई बारिश थमने का नाम नहीं ले रही थी । बीच बीच में हल्की जरूर हुई लेकिन इस समय मूसलाधार बारिश हो रही थी । अमर जब होकर उठा तो उसने देखा कि गरिमा सोफे पर बैठे बैठे ही सो गयी थी । उसे लगा कि शायद बेड पर सहज महसूस नहीं कर रही होगी इसलिये सोफे पर चली गयी होगी। अगर दो लोगों का स्पेश होता तो उसका नाम ही सिंगल बेड क्यों होता ।

कुछ देर तो लेटे लेटे ही गरिमा को देखता रहा । सोता हुआ इंसान खूबसूरत लगने ही लगता है।और यहां गरिमा तो वैसे ही खूबसूरत थी । पुलिस में होने के वावजूद भी इस समय गरिमा के फेस पर एक इनोशंशी थी । इस समय गरिमा के चेहरे पर एक लट झूल रही थी और उसकी गर्दन एक तरफ ढुलकी हुई थी। एक बार तो अमर का दिल किया कि उसकी गर्दन सीधी करके तकिया लगा दे। लेकिन कुछ सोचकर ये विचार अपने दिमाग से झटक दिया था ।

गरिमा को बिना जगाये नहा धोकर वह किचिन में आ गया था । ये अच्छा ही हुआ था कि अमर को खुश करने के चक्कर में कल अर्दली काफी कपड़े खरीद लाया था ।किचिन में बहुत कुछ नहीं था लेकिन दूध और ब्रेड पड़े हुये थे। हॉस्टल लायफ जीने वाले लोग जानते हैं कि अकेले का रहना किस तरह का होता है और किचिन में क्या क्या मिल सकता है। चावल, दाल , सब्जी और फल।कुल मिला कर खिचड़ी या तेहरी हॉस्टलर्स की च्वाइस भी मानी जा सकती है और मजबूरी भी ।वैसे भी थाने के स्टाफ का खाना मेस में बनता है पर थोड़ा बहुत इंतजाम तो रखना ही पड़ता है। पहले तो अमर ने बनाना शेक बनाने का सोचा लेकिन मौसम और समय को देखते हुये उसने चाय प्रफर की ।अब वह चाय के साथ गरिमा सिंह के सामने हाजिर था ।

” अगर नींद पूरी हो गयी हो तो खादिम का सलाम है शहजादी साहिबा । चाय हाजिर है।”

गरिमा सिंह की आंखें तो खुल चुकीं थीं लेकिन दिमाग जीरो स्टेट में भटक रहा था । होता है न कि एक दम उठने के बाद कभी कभी समझ नहीं आता कि हम हैं कहां और हमारे आस पास क्या हो रहा है।कोई एक मिनट बाद वह उठी और ब्रश करके वापस सोफे पर बैठ गयी थी । मन ही मन अमर के लिये और इज्जत सी बढ़ गयी थी । ख्याल रखना सबको तो नहीं आता।

अमर ने गरिमा के कप में चाय डालते हुये मजाक किया , ” रात आप कहां चली गयी थी ? मैं सारी रात आप को टटोल कर ढूनता रहा ।”

गरिमा ने अमर के मजाक का बुरा नहीं माना बल्कि उसके गाल ब्लश करने लग गये थे। चाय सिप करते हुये, मजाक का पलटवार करते हुये गरिमा ने कहा ,

” ढूनना पुलिस का काम है मि० किलर ।जादा ढूनने का शौक है तो पुलिस ज्वॉयन कर लीजिये।वैसे आप आदमी काम के हैं ।चाय शानदार बनाते हैं। “

” अपने पास ही रख लीजिये हुकुम।मुझे रोजगार मिल जायेगा और आप को चाय ।वैसे भी आज कल कोई काम नहीं और रहने का आसरा भी नहीं। ” चाय की सिप और उंगलियों में उलझी करेलिया के साथ खेलते हुये अमर ने उसी मजाकिया लहजे में रिप्लाय दिया था ।

इससे पहले कि गरिमा कुछ कहती ,उसके मोबाइल पर मिस्ड कॉल मैसेज अलर्ट की टोन बजी ।बारिश की वजह से इस ऊंचाई पर नेटवर्क चले जाते हैं। अभी नेटवर्क आये होंगे तो मैसेज भी आ गया । गरिमा ने अपना फोन चेक किया तो अनंता, माही और उसकी माता जी की कॉल्स पड़ी थीं। सबसे पहले उसने अपनी मॉ को कॉल बैक किया ।

” जय श्री राधे अम्मा , नेटवर्क नहीं आ रहे थे।कैसी हो आप ।”

” हम अच्छे हैं लाड़ो। तुम कैसी हो? कब छुट्टी मिलेगी ?कुछ बना खा लिया या नहीं। शाहदरा वालों का फोन आया था । जबाब मांग रहे थे।”

अम्मा ने एक साथ बहुत सारे सवाल कर डाले थे।

” अम्मा , उनसे मना कर दो । अभी नहीं करनी शादी । और शादी नहीं करूंगी तो अच्छी ही रहूंगी । अगर मौसम सही रहा तो पैसे डाल दूंगी सामने वाले भैया के खाते में ,आप निकलवा लेना । और अपनी दवायी समय पर लेती रहना। ” गरिमा ने शांत भाव में कहा ।

” बिटिया , वो लोग भी आये थे , मकान के कागज बना लिये। उनका वकील भी आया था । कह रहे थे कि एक महीने में खाली कर दो। मुझे तो कुछ पता नहीं,तुम आओ तो देखो.. ।”

उधर से आने वाली आवाज अमर के कानों तक पहुंच रही थी ।सस्ते फोन्स के स्पीकर बहुत स्ट्रांग होते हैं। अमर ने नोटिस किया था कि गरिमा कुछ विचलित नजर आने लगी थी ।

” अम्मा , आप परेशान न हों, अपनी दवायी लेती रहना ।मैं जल्दी आती हूं। मैं देख लूंगी। राधे..राधे “

गरिमा ने कॉल डिस्कनेक्ट कर दी थी ।

बिना अमर की तरफ देखे उसने दूसरा कॉल अनंता को लगाया । कॉल कनेक्ट होते ही इधर से गरिमा हलो भी नहीं बोल पायी कि उधर से बहुत एक्साइटिड आवाज गरिमा के कान में पड़ी ,

” मेम, मेम ! आपने कहा था कि कोई खास बात याद आये तो बताना। मेम..उस हत्यारे के तलवे पर एक बहुत बड़ा गहरा नीला निशान था शंख जैसा । मैंने और माही ने याद आते ही आप को बहुत बार फोन किया लेकिन आप का फोन नॉट रीचेबल आ रहा था ..”

कुछ फोन ,कुछ उधर से आने वाली तेज आवाज। अमर एकदम चौंक गया था और अपना तलवा के उस गहरे नीले निशान को देखने लगा था जिसे वो आज तक खुद भी नहीं समझ पाया था । और गरिमा को जब ये समझ आया कि अमर को सब सुनायी पड़ रहा है तो उसने खुद को काफी एम्ब्रैस्ड फील किया । कॉल डिस्कनेक्ट हो चुकी थी । काफी आकवर्ड सिचुएशन क्रियेट हो गयी थी । गरिमा को इतनी शर्मिंदगी महसूस हो रही थी कि वह अमर से नजरें चुराने लगी थी । हालांकि अमर पर कोई फर्क नहीं पड़ा था। बस उसकी आंखों में शरारत नाच उठी थी।

” पुलिस मैडम, आपने तो मेरी इज्जत लूट ली । मुझे कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा । हर किसी को लाउड स्पीकर लगा कर बता दिया कि मैं हत्यारा हूं। अब बताओ कौन करेगा मुझसे शादी ।कौन थामेगा मुझ गरीब का हाथ। कौन बनायेगा मुझे अपना दूल्हा । ब्लाह …..ब्लाह” अमर ने जमाने भर की मासूमियत अपने चेहरे पर बटोर कर किसी लड़ंक औरत की तरह हाथ नचाते हुये कहा ।

गरिमा सच में शर्मिंदा थी । उसके दिल में तो आया कि तपाक से कह दे कि मैं थामूंगी तुम्हारा हाथ, मैं बनाऊंगी तुम्हें अपना दूल्हा । लेकिन बहुत संजीदगी के साथ उसके मुंह से केवल इतना निकला ,

” रियली सॉरी मि० अमर । आय फील इट एक द बॉटम ऑफ माय हर्ट । ये सब किसी कन्फ्यूजन की वजह से हुआ । और मैं इसे ठीक कर लूंगी ।”

 

इतना कह कर ,गरिमा फिर अम्मा की फोन के बारे में सोचने लगी थी और इस समय उसके चेहरे पर पड़ने वाली चिंता की लकीरों को अमर आसानी से पढ़ पा रहा था ।और शायद यही वजह थी कि उसने गरिमा से और अधिक मजाक नहीं किया था ।

क्या हैं गरिमा की परेशानियां?

क्या अमर गरिमा की कोई मदद कर पायेगा ?

क्या गरिमा अनंता के दिमाग में अमर की इमेज बदल पायेगी ।

प्यारे दोस्तों, वो कहानी शुरू हो चुकी है जिसका हम सबको बेसब्री से इंतजार था …

चलते रहिये इस सफर पर साथ साथ । आप का साथ हमें हौसला बख्सता है…

Author

Leave a Comment