इमरोज अशील का उपन्यास ‘गूँगी मोहब्बत’ – भाग -6

 

गूँगी मोहब्बत

भाग -6

अमर काफी देर से नताशा के बेडरूम में लेटा हुआ अपनी गुजरी जिंदगी के बारे में सोच रहा था । नताशा ने अस्पताल जो टीम भेजी थी ,उससे उसे निरंतर फॉलोअप मिल रहा था ।जैसा कि उसका अनुमान था ,उसे खोजते हुये कुछ लोग अस्पताल पहुंचे थे। ओल्ड मैन का जिक्र आते ही अमर मन ही मन चौंका था लेकिन ये बात किसी पर जाहिर नहीं होने दी थी।लेकिन जो दूसरी टीम थी वो शायद अथैया ओर्गनाइजेशन के लोग थे । उनके इंटेंशन क्लियर थे और वो अस्पताल को उड़ाकर न रहे बांस ,न बजे बांसुरी वाला खेल खेलना चाहते हैं ।लेकिन कहते हैं ना कि मौत अपने ठंडे हाथ सबके ऊपर रखती है और आज नताशा एंड टीम की तरफ से प्रभु ने उनका काम तमाम कर दिया था । नताशा ने जो लोग भेजे थे वो सब प्रोफेशनल्स थे और हाइली स्किल्ड शूटर्स थे जिनका निशाना चूकने का सवाल ही नहीं उठता था । अमर की इंस्ट्रक्शन थी कि उसके पीछे अस्पताल के किसी आदमी को

कोई नुकसान नहीं पहुंचना चाहिये और शायद यही वजह थी कि माही और अनंता को भालू से भी इसी टीम ने प्रोटेक्ट किया होगा ।अब आप लोग प्रभु एंड टीम की स्किल्स तो समझ ही गये होंगे ।

डा० नेत्र भी इस बीच रिपोर्ट्स दे गये थे।उनके हिसाब से सरप्रायजिंगली सब नॉर्मल था ।बस ब्लड में कुछ बाटूनीलियम टॉक्सिन के रेशेज ट्रेस किये गये थे लेकिन अमर की व्हाइट ब्लड सेल्स ने अपने आप शरीर में एक प्रतिरक्षी तंत्र विकसित कर लिया था या आप कह सकते हैं कि एक एंटीवेनम सा कुछ । लेकिन यह कैसे संभव था, इस बारे में डा० नेत्र जैसा मेडिकल एक्सपर्ट भी कुछ कहने में सक्षम नहीं था । इसको आप बॉडी में इनबिल्ड प्रोटेक्शन मान सकते हो जैसे कहानियों में आने वाले विष पुरुष या कुछ ऐसा कि जैसे टीका लगाते समय जिस बीमारी का टीका लगाया जाता उसी के कमजोर वायरस को पर्पजफुली इंजेक्ट किया जाता है और धीरे धीरे डब्ल्यू बी सी उनसे फायटिंग कैपेबिलिटी एक्वायर कर लेतीं हैं। कुछ इसी तरह का एक्सप्लेनेशन डा० नेत्र ने लेडी नताशा को दिया था । नताशा केवल यह सोचकर खुश थी कि अमर किसी भी प्रकार के खतरे से बाहर है।

” एक दिन और लड़कों को वहीं होल्ड रखना, अगर सब सही हो तो उन्हें वापस बुला लेना। टीम को ये भी बोल दो कि अगर फाइंड आउट कर सकें ,तो मेरा लॉकेट पता करने की कोशिश करें। बस पता करने की। एंड रियली आय एप्रीशिएट योर फ्रेंडशिप । तुम्हारी आर्गनाइजेशन ने मेरी हेल्प की। इट मींस अ लॉट फॉर मी। अब चलता हूं..” बहुत ही सीरियस टोन में अमर ने नताशा की तरफ बगैर देखे उसकी रैक से कुछ जरूरी सामान अपनी जेब के हवाले करते हुये कहा।

“व्हाट”

” अभी कहीं नहीं जाने दूंगी। एटलीस्ट यू हैव टू स्टे हियर वन मोर नाइट । प्लीज़…”

नताशा के चेहरे पर बेगिंग एक्सप्रेशंश थे।

अमर की तरफ से कोई रिप्लाई नहीं आया था। अपने ब्रांड की एक सिगरेट जो कि नताशा पहले ही मंगवा चुकी थी ,को अमर ने म्यूजिकल लायटर से सुलगाया और दरवाजे की तरफ कदम बढ़ा दिये।

नताशा कहने से पहले भी जानती थी कि अमर हर बात आखिरी बार ही कहता है। उसका फलसफा था कि हर पल को आखिरी मान कर पूरी शिद्दत के साथ जिया जाये। फिर भी आखिरी कोशिश करते हुये उसने कहा, ” डैड आ जायेंगे शाम तक। एटलीस्ट इतना तो टाइम दे दो। प्लीज़ ।”

” नताशा डियर ,जाते हुये आदमी को रोका नहीं जाता। फिलहाल मुझे देहली भेजने का बंदोबस्त करो । डैड से कहना कि जल्द मिलूंगा। डूब यू गिव मी योर वन फेवर ? “

जो अमर को जानते हैं ,वो जानते हैं कि अमर के फेवर मांगने का मतलब है कि आप को देना ही है। बस उसके बात करने का तरीका मोडेस्ट है। बाकी नताशा के डैड ने न जाने कितनी बार उसे अपनी पूरी एंपायर का चीफ बनाने की कोशिश की लेकिन उसने हर बार खुद ही रिजेक्ट कर दिया। कुछ लोग हवा से होते हैं जिन्हें ठहरना मंजूर नहीं होता । खुद नताशा और उसके डैड की जिंदगी अमर की गिफ्ट की हुई है। अमर ने उन्हें एक मलेशियन गैंग से बचाया था। हालांकि उस काम के अमर ने पैसे लिये थे लेकिन तब से ही मि० अबदुल्ला और नताशा अमर के डाई हार्ड फैन थे। और नताशा तो अपना सब हार ही चुकी थी। उसके डैड को भी अमर बहुत पसंद था । लेकिन अमर …

 

“हां,बताओ। क्या करना है।” नताशा ने बहुत उत्साह के साथ पूछा।

“मुझे ये जहर मूलचंदानी ब्रदर्स ने दिया था । कैप्चर देम एंड डोंट किल। मैं लौट कर उन्हें पर्सनली ग्रीट करूंगा। एंड टेक केयर , अगर उनके पीछे कोई और सोर्सेज हों तो चेक कर लेना। “

यह सुनकर नताशा की आंखों में खून उतर आया था। ” यस लार्ड, आय विल हैंडल दिस पर्सनली।”

लेकिन जबाब सुनने से पहले ही डोरक्लोजर को झूलता छोड़ अमर बाहर निकल चुका था। और थोड़ी देर में जंगल से एक हेलीकॉप्टर दूर होता दिख रहा था।

अगर अमर ने पलट कर देखा होता तो जान पाता कि नताशा की गहरी बड़ी आंखें झिलमिला रहीं थीं। उसे खुद पता नहीं चला था कि पानी कब आंखों की कोरों से बाहर निकल कर कान के पास तक पहुंच गया था। ऐसा नहीं था कि नताशा बहुत सॉफ्ट हर्टिड हो। उसने जीवन में खुद ही बहुत खून खराबा किया है लेकिन हर दिल का एक मेल्टिंग प्वायंट होता है और नताशा के लिये वो प्वायंट अमरवर्धन क्षत्री था। नताशा ने अपनी फोन से कोई नंबर डायल किया। संपर्क स्थापित होते ही कुछ कमांड्स दिये।

थोड़ी देर बाद मुख्य हॉल में एक दर्जन कमांडोज नताशा के सामने सर झुकाये खड़े थे।

” टीम, प्रभु अभी आउट ऑफ स्टेशन है। लेकिन आज ही एक टीम को त्रिचुरापल्ली के लिये मूव करना है। इट शुड नॉट भी अ बिग टीम। केवल तीन लोग ही चलेंगे। मैं खुद इस मिशन को पर्सनली लीड करूंगी। हू विल ज्वॉयन अस? “

एक साथ सभी आगे बढ़े। लेकिन नताशा ने उसमें से उल्लास और राजन को सलेक्ट कर लिया था। इस आर्गनाइजेशन के लिये दुनिया भर के लोग काम करते थे लेकिन यहां हेडक्वार्टर पर सिर्फ वही लोग रहते थे जिन्होंने वर्षों तक खुद को प्रूव किया था। ये सब बहुत स्किल्ड और ट्रस्ट वर्दी लोग थे। वैसे भी ये लोग तभी एक्टिव होते थे जब नताशा खुद किसी मैटर में इनवाल्व हो। एक तरह से कह सकते थे कि ये टीम नताशा थी। और मिस्टर अमर की पोजीशन और ब्रांड वेल्यू पूरी टीम भली प्रकार जानती थी। सब को पता था कि अमरवर्धन की जान लेने की कोशिश की गयी थी और आने वाले दिनों में आसमान के और लाल होने की गारंटी है।

इमरोज अशील

Author

Leave a Comment