पारुल अग्रवाल मित्तल का उपन्यास ‘कहानी एक रात की ‘ भाग-16

कहानी एक रात की…
भाग 16
( कहानी पढ़कर आप लोग यूँ ही चले जाते है। बहुत लोगो के इनबॉक्स में मैसेज होता है कहानी को लेकर। वही सुझाव आप यहाँ पोस्ट पर दे तो ज्यादा बेहतर होगा 🙂। आपकी टिप्पणी मेरे लिए ऊर्जा स्त्रोत है। पढ़कर टिप्पणी अवश्य दे )

लेकिन क्या साहब जी….. विद्या ने पूछा।
” आप अनिमेष की दोस्त है और वो मेरा दोस्त है तो प्लीज साहब मत कहिये, देखिये विद्या जी बात बहुत सरल है।आपको अपने बच्चे के भविष्य के लिए मेरी ज़रूरत है और मुझे अपनी बेटी के लिए आपकी…. अनुज ने अख़बार फोल्ड करके मेज़ पर रखते हुए कहा।
” मै आपकी बात समझ नहीं पा रही हूं, आप खुलकर कह सकते है”, विद्या ने कहा।
” विद्या जी आप पढ़ी लिखी नहीं, तो कही मजदूरी भर ही कर पायंगी…. उससे आपके बच्चे का भविष्य नहीं सुधर सकता। जीवन जैसे व्यक्ति आपको हर मोड पर मिलेंगे…. बार बार मिलेंगे। मानता हूं एक स्त्री में बहुत हिम्मत होती है वो अकेले सब कर सकती है लेकिन फिर भी किसी के साथ और सहयोग से थोड़ा आसान हो जाता है।
विद्या जी एक एक्सीडेंट में मेरी पत्नी का देहांत हो गया है। नताशा उसी ट्रॉमा में है। मेरा बेटा हॉस्टल में पढता है। व्यपार के सिलसिले में अक्सर बाहर जाना रहता है। एक बहन है जो विदेश में है अपने परिवार के साथ। माता पिता दोनों अब इस दुनियां में नहीं। नताशा की नानी आती जाती रहती है, उनका भी अपना परिवार है। नताशा उस घटना के बाद से डरी सहमी रहती है, घर से बाहर नहीं जाना चाहती, गाड़ी में बैठते हुए डरते है। ये मानो उसे एक बीमारी है……
” फिर…
” और इस बीमारी का हल प्यार है ममता है हौसला है देखभाल है। कल मैंने तुम्हे पूरे दिन अपने ऑफिस में लगे कैमरो से देखा। तुमने नताशा का अच्छे से ध्यान रखा। तुम वैसी ही हो जैसा अनिमेष ने बताया था। बस इसीलिए मैनें फैसला किया कि यदि तुम नताशा को माँ की तरह पालो, उसका ध्यान रखो, देखभाल करो…. तो मै तुम्हारे बेटे को अच्छी शिक्षा दिलाऊंगा…… पढ़ लिखकर बड़ा आदमी बनेगा…… सोच लीजिये.. फैसला आपका है।
” लेकिन मै….. ऐसे कैसे? ये समाज…. विद्या बोलते हुए अटक रही थी।
” देखिये विद्या जी, कुछ रिश्तो के नाम नहीं होते। आप अनिमेष की दोस्त है तो मेरे घर में कामवाली तो नहीं बन सकती। हाँ मेरी बेटी की केयर टेकर बन सकती है। उसकी धाय माँ बन सकती है। इस घर में आपको पूरा सम्मान मिलेगा। आपकी सैलरी होंगी। आपके स्वाभिमान को ठेस नहीं पहुंचेगी…. बाकी आप सोच लीजिये…..
” मै तैयार हूं सर….. सोचते वो लोग है जिनके पास विकल्प हो, ईश्वर यहाँ लाया है तो कुछ अच्छा होगा… बिद्या ने कहा।
” विद्या जी बस एक ही बात का ध्यान रखिएगा मेरी बेटी को कोई तकलीफ ना हो, उसकी मुस्कान मेरे जीने का सहारा है।
” जी बिल्कुल कुछ ना होगा निक्की बिटिया को, मै ध्यान रखूंगी।
” राकेश….. राकेश….. अनुज ने किसी को पुकारा।
” जी सर…..
” ये विद्या मैडम है, नताशा की केयर टेकर, इनको सब समझा दो, हमारे घर के सारे नियम कायदे सबकुछ…. कहकर अनुज चले गए।
इस तरह हम अब उस घर में रहने लगे। माँ के पास जो पैसे थे अनुज ने उन्हें बैंक में डाल दिया।
” फिर तो सब अच्छा होने लगा होगा तुम्हारे जीवन में, फिर क्या हुआ?12.30 हो गए है मिस्टर स्टरेंजर…. मोहिनी ने घड़ी देखते हुए कहा।
” तुम बार बार घड़ी क्यों देख रही हो? क्या जल्दी है तुम्हे? और तुम्हे नींद नहीं आ रही….. सोना चाहो तो सो जाओ….. कहानी फिर सुन लेना…. राजवीर ने कहा।
” नहीं मिस्टर, कहानी आज ही पूरी होंगी। और नींद पर मेरा कंट्रोल है, जब चाहूँ तब सो जाऊं। तुम कंटिन्यू करो…. मोहिनी ने कहा।
“लेकिन तुम बार बार घड़ी क्यों देख रही हो? कि अब ये टाइम अब वो टाइम…. राजवीर ने झल्लाते हुए कहा।
” मुझे समय की कद्र है,और सुबह मुझे कही पहुंचना है।बहुत जरुरी है। बस इसीलिए जल्दी है। और अम्मा कहती थी कहानी हमेंशा पूरी सुननी और कहनी चाहिए वरना दिमाग़ खाली रह जाता है…… मोहिनी ने भोलेपन से कहा।
” तुम साइकायटिस्ट हो, और ऐसी बातों को मानती हो
…. राजबीर ने कहा।
” अभी तो मानने का मन है…. बोलो ना फिर क्या हुआ?
“जिंदगी में कुछ भी निश्चित नहीं होता, सब कुछ अन्सरटेन होता है, हाँ फिलहाल हमें छत और माँ को काम मिल गया था। जीवन रूपी तलवार माँ के सिर पर लटकी रहती थी। माँ को लगता था जीवन कभी भी आ सकता है।
वैसे तो उस घर में सर्वेंट थे। माँ का ओहदा उनसे ऊपर ही था। माँ पूरे घर को संभालती। हर चीज़ का ध्यान रखती। नताशा उनके आगे पीछे घूमती रहती। माँ अब हमें लेकर थोड़ा घर से बाहर निकलने लगी थी। नताशा उनकी साड़ी से ही लिपटी रहती। उसके मन में सड़क पार करने का भी डर था। वो माँ का हाथ कसकर पकड़ती तो कही मेरा हाथ छूट जाता।
मुझे नताशा पर गुस्सा आने लगा कि उसके कारण मेरी माँ मुझसे दूर हो रही है। माँ नताशा की पसंद ना पसंद का ख़याल रखती। नताशा का विश्वास माँ पर बढ़ गया था और वो माँ पर ही डिपेंड रहने लगी। जैसे जैसे वो बड़ी हो रही थी उसे माँ के साथ लगाव भी बढ़ रहा था। फिर एक दिन…….

क्या हुआ उस दिन?
नताशा का विद्या के लिए लगाव क्या कोई मुसीबत पैदा करेगा?
क्या जीवन फिर से लौटा?
क्या अनुज वास्तव में उतना अच्छा है जितना जता रहा है?

जानने के लिए पढ़िए अगला भाग

WhatsApp Image 2026-05-29 at 19.02.32 — Vcare Language Academy

Author

Leave a Comment