पारुल अग्रवाल मित्तल का उपन्यास ‘कहानी एक रात की ‘ भाग-18

कहानी एक रात की
भाग 18…..

” मुझे आपसे बात करनी है ” मीटिंग के लिए जाते हुए अनुज से विद्या ने कहा।
” नताशा की बात है, अनुज ने कोट पहनते हुए पूछा।
” नहीं….
“पैसे चाहिए?
“नही….
” फिर रात में बात करना, अभी मै लेट हो रहा हूं….. कहकर अनुज कलाई के बटन सही करता हुआ चला गया।
विद्या उसे रोकना चाहती थी….. लेकिन उसके शब्द उसके मुँह में दबकर रह गए। शायद एहसानो का भार बहुत अधिक होता है….. 11.30 पर अनुज आए। रोज़ की तरह सबसे पहले नताशा के कमरे में गए। सोई हुई नताशा के माथे पर प्यार किया चेहरे पर आए बाल सही किए। और उसका कम्बल सही कर दिया। ऐसी चौबीस पर किया। धीरे से कमरा बंद कर बाहर आए तभी उन्हें सामने विद्या दिखाई दी।
” आप खाना खा लीजिये, फिर मुझे आपसे बात करनी है……
” बोलो, मै खाकर आया हूं, अनुज ने बैठते हुए कहा।
” आपने शराब….
” हाँ, थोड़ी सी, तुम कहो क्या कहना है…..
” लेकिन आप तो, कभी नहीं पीते….
“हाँ आज शिखा की बहुत याद आ रही थी….. तुम…. तुम शिखा हो?
” नहीं, मै बिद्या हूं,…. बिद्या ने अनुज को कंधे का सहारा देते हुए कहा। बिद्या समझ गई थी कि अनुज बात करने की हालत में नहीं है, उसको आश्चर्य था कि अनुज शराब पीता है….. साल भर में उसने कभी नहीं देखा उसे पीते हुए। वैसे वो इतनी रात तक रूकती भी नहीं है। विद्या उसे सहारा देकर कमरे में ले गई…..विद्या ने अनुज का कोट उतारा, उसको बिस्तर पर लिटाया। उसके जूते मौजे उतारे। उसका सिर तकिये पर सीधा ही कर रही थी कि अनुज ने उसे अपनी ओर खींच लिया। वो बार बार शिखा शिखा बोल रहा था…. विद्या अलग होने का प्रयास करती तो वो छोड़कर ना जाने की गुहार करता। विद्या को शिखा समझकर अनुज नशे में उसे आपने अंक में भर लेना चाहता था। विद्या खुद को असहाय महसूस कर रही थी। इस समय उसे अनुज में गिरीश दिखाई दे रहा था। गिरीश भी अपनी पत्नी को याद करके नशे में उससे सम्बन्ध बनाता था….. लेकिन फिर भी विद्या उसकी पत्नी थी।गिरिश का हक़ जताना जायज़ था। लेकिन यहां…. यहाँ सबकुछ अलग है…. अनुज नशे में थे। उन्हें होश नहीं था, वो विद्या को अपनी पत्नी समझ रहे थे…… लेकिन अनुज की छुअन विद्या की धड़कने बढ़ा रही थी। वो अनुज से,उस पल से, दूर जाना चाहती थी लेकिन जा नहीं पा रही थी। अनुज की पकड़ मजबूत होती जा रही थी और विद्या क़मजोर। अनुज की अच्छाई शायद विद्या को जाने से रोक रही थी।कभी तो भीगने का मन होता होगा उसका भी। विद्या की कमर पर रेंगती अनुज की उंगलियां अपनी पकड़ बना रही थी, और विद्या की उंगलियां उसके बालो में घूम रही थी। विद्या अनुज के मोहपाश में बंधती जा रही थी…. शायद अंतर्मन में विद्या अनुज को पसंद करती हो। शायद उस छुअन के साथ उस पल में वो भी बह जाना चाहती हो। शायद अकेलापन उसे भी खल रहा हो…… यूँ तो बहुत सारे शायद थे…. लेकिन विद्या ने दिमाग़ को लगाना उचित नहीं समझा। वो उन सभी विचारों को झटक देना  चाहती थी…..
“फिर क्या हुआ? क्या विद्या बह गई? बोलो ना मिस्टर स्ट्रांग…. क्या हुआ फिर? मोहिनी ने पूछा।
राजवीर एक टक मोहिनी को देख रहा था। अपनी कुर्सी से उठकर वो बेड पर बैठी मोहिनी के पास आया। हाथ पकड़कर मोहिनी को अपनी ओर खींचा…..
” छोडो क्या है ये…… मोहिनी ने खुद को छुड़ाते हुए कहा।
” कुछ नहीं, सॉरी….
” लेकिन,ये सब क्या है मिस्टर बैड मैन, ऐसा फिर नहीं होना चाहिए…… वरना…
” ओके बाबा सॉरी….. तुम्हे महसूस करवाना चाहता था कि अनजान पुरुष छुए तो कैसा लगता है,….
“ओह्ह्ह, अच्छा फिर क्या हुआ….
” फिर…..???

क्या विद्या  उस दिन भावनाओं में बह जाएगी?
क्या हल निकाला विद्या ने राजवीर की समस्या का?
क्या ये रात कुछ नया लेकर आयगी विद्या के जीवन में?
जानने के लिए पढ़िए…अगला भाग।

WhatsApp Image 2026-05-29 at 19.02.32 — Vcare Language Academy

Author

Leave a Comment