पारुल अग्रवाल मित्तल का उपन्यास ‘ कहानी एक रात की ‘- भाग -6

कहानी एक रात की…
भाग छः
मेरा नाम राजवीर है….. राजवीर ने नकली मुस्कान चेहरे पर लाते हुए कहा।
लेकिन अब मोहिनी ने कोई जवाब नहीं दिया। राजवीर को थोड़ा अटपटा लगा। लेकिन मोहिनी अनजान लड़की थी और राजवीर को बातचीत की आदत नहीं थी….. वो फिर से अपने उपन्यास में खो गया।
मोहिनी कुछ गुनगुना रही थी। वो बिस्तर से उतरकर खिड़की के पास आ गई थी…. बारिश की बूंदे उसके चेहरे पर पड़ रही थी…. लेकिन वो बेफिक्र होकर आनंद ले रही थी….. राजवीर बार बार उसे नीची निगाह करके देख लेता। बाहर तूफान तेज़ था और बारिश भी….. मोहिनी ने खिड़की बंद की और फिर से बिस्तर पर आ गई…. वो अपने पर्स में कुछ ढूंढ़ रही थी। सारा पर्स खाली करके भी उसे वो ना मिला जो वो ढूंढ़ रही थी। खटपट से राजवीर का ध्यान भंग हो रहा था।
” कुछ चाहिए आपको….. राजवीर ने पूछा।
“भूख लगी है, पर्स में बिस्किट था, मिल नहीं रहा….
” रुकिए, ये सेब है मेरे पास…. चाहे तो खा सकती है…. राजवीर ने कहा।
” लेकिन फिर आप क्या खायंगे मिस्टर गुड डे….
” मेरा नाम राजवीर है मोहिनी जी…. कहकर राजवीर मुस्कुराया।
” ओह, मुस्कुराते भी है आप, अच्छी भली तो मुस्कान है, इसे छुपा कर क्यों रखते है?
” मोहिनी जी सबकी जिंदगी आपके जैसी खुशनुमा नहीं होती। कभी कभी तकलीफे इतनी गहरी हो जाती है कि…. खैर छोड़िये… आप सेब खाइये… An apple a day, keep doctor away…
” आप डॉक्टर से ही ये बात कह रहे है…. मोहिनी ने मुस्कुराते हुए कहा।
” आप डॉक्टर है,
” हाँ, साइकिटेस्ट हूं…… मुझे लगता है आपको मेरी ज़रूरत है मिस्टर…. सैड मैन….
” नहीं, बिल्कुल नहीं क्यूंकि मेरी समस्या का और दुख का कोई हल नहीं…..और ना ही मुझे डिस्कस करना है…राजवीर ने किताब बंद करते हुए कहा।
“जैसी आपकी इच्छा, लेकिन दो अजनबी अपना दुख बांट सकते है। डरिये नहीं… मै भविष्य में आपको ब्लैक मेल नहीं करुँगी….. कौन जानता है ” शायद फिर इस जन्म में मुलाक़ात हो ना हो….. मोहिनी ने गुनगुनाते हुए कहा।
” आपकी आवाज़ अच्छी है, आई मीन टू से यू आर गुड सिंगर…..
” हाँ, अवार्ड विनिंग सिंगर हूं……मिस्टर मिस्टेरियस कभी कभी किसी से हमारा मिलना नियति के कारण होता है।और हमें उसे स्वीकार कर लेना चाहिए। जानते है आप ईश्वर स्वयं उतर कर नहीं आते वो किसी को भेजते है हमारे लिए, हमारे पास। मै आपको सुनना चाहती हूं…. आपके दर्द की वजह समझना चाहती हूं… क्यूं एक नेकदिल इंसान पत्थर होता जा रहा है…. एक मनोचिकित्सक होने के नाते इतना तो समझ चुकी हूं…. किसी घुटन में जी रहे है आप, उससे बाहर आना चाहते है लेकिन कोई नहीं जो आपको हाथ पकड़कर बाहर ले आए….. मिस्टर अलोन सुनिए…. हर बात जज मेन्टल नहीं होती ना ही हर व्यक्ति। मै अपने पेशे के मुताबिक बात कर रही हूं….. आपको सुनकर समझना चाहती हूं… जज नहीं करना चाहती, ना ही आपको कोई निर्णय सुनाना है…… हाँ शायद कुछ समझा सकूँ…. शायद आपको हाथ पकड़कर बाहर खींच लाऊं…..शायद आपको फिर से पुराने वाले राजवीर से मिला सकूं….. हमारी इस मुलाकात के कुछ घंटे शेष है…. फिर आप अपने रास्ते और मै अपने….. भविष्य में शायद ही मिलना हो….. लेकिन अभी जो समय है उसे बाँटना चाहिए…. है ना…. कहकर मोहिनी राजवीर के सामने वाली कुर्सी खींचकर उसके बराबर में बैठ गई….
राजवीर उसे सममोहित होकर सुन रहा था। कुछ देर पहले जिस स्त्री पर वो झुंझला रहा था… अब वो राजवीर को बेहद समझदार लग रही थी….. एक बार डॉक्टर सोमेश ने भी कहा था कि….. मन को खाली करते रहना चाहिए…. मन बर्तन के समान होता है। यदि खाली करके उसकी सफाई ना की गई तो गन्दा हो जाएगा। राजवीर को लगा शायद मोहिनी से वो अपनी बात कह सकता है…. वो भी तो स्त्री होकर उस पर भरोसा कर रही है……
मोहिनी जी…. वो….
मिस्टर कंसीयस… मोहिनी कह सकते है आप…..देखिये हर व्यक्ति के दुख और सुख की अपनी एक यात्रा होती है और उसे वो पूरी करनी होती है। दोनों यात्राओं में उसे अपनों की ज़रूरत होती है और मजे की बात तो ये है सुख में लोग स्वतः आ जाते है साथ लेकिन दुख में….. दुख में कोई नहीं होता… अक्सर ये यात्रा हम अकेले तय करतेहै। खुश नसीब होते है वो लोग जिनके पास दुख बाँटने वाले मित्र या परिवारवाले होते है….मोहिनी ने मुस्कुराते हुए कहा।
” आप सही कह रही है, लेकिन मै कैसे…. मै आपको….
क्या राजवीर मोहिनी को सब बता पाएगा?
क्या है राजवीर के जीवन में?
मोहिनी आखिर क्यों जानना चाहती है ये सब?
क्या वास्तव में मोहिनी डॉक्टर है?
जानने के लिए पढ़िए अगला भाग
Agarwalmittalparul@gmail.com

WhatsApp Image 2026-05-29 at 19.02.32 — Vcare Language Academy

Author

Leave a Comment